Responsive Scrollable Menu

बेटे की कब्र पर पोछा लगाते हुए फूट-फूटकर रोईं सेलिना जेटली, दिल तोड़ देगा एक्ट्रेस का वीडियो

Celina Jaitly Shares Heartbreaking Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस इंडिया रह चुकी सेलिना जेटली (Celina Jaitly) इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद कठिन दौर से गुजर रही हैं. जी हां, कभी ग्लैमर और खुशहाल पारिवारिक जीवन के लिए चर्चा में रहने वाली सेलिना अब निजी जिंदगी की परेशानियों से जूझ रही हैं. एक तरफ वो अपने भाई, रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली से जुड़े मामले को लेकर लगातार आवाज उठा रही हैं, तो दूसरी ओर पति पीटर हाग के साथ उनका तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर कानूनी विवाद सुर्खियों में बना हुआ है.

इसी बीच हाल ही में सेलिना ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो साझा किया, जिसने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया. इस वीडियो में वो अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर पहुंचीं और खुद को संभाल नहीं पाईं. बेटे की कब्र के पास बैठकर रोती हुई सेलिना का दर्द साफ नजर आ रहा था.

बेटे शमशेर की कब्र पर पहुंचीं सेलिना

सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया, उसमें वो अपने बेटे शमशेर की कब्र साफ करती और भावुक होकर रोती नजर आ रही हैं. वीडियो के साथ उन्होंने एक लंबा पोस्ट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के संघर्षों का जिक्र किया. सेलिना ने बताया कि वह हाल ही में ऑस्ट्रिया गई थीं, जहां उनके तलाक और बच्चों की कस्टडी से जुड़ी सुनवाई चल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट में दी गई अंडरटेकिंग के बावजूद उनके बच्चों को एक “अनजान जगह” पर ले जाया गया और उन्हें उनके बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा.

उन्होंने लिखा, “मेरे पास इस दिल तोड़ देने वाले वीडियो को साझा करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था, ताकि दुनिया एक मां के दर्द को समझ सके. पिछले कुछ हफ्ते मेरी जिंदगी के सबसे कठिन दिन रहे हैं. मैं ऑस्ट्रिया में अपने तलाक की सुनवाई के लिए थी. ऑस्ट्रियाई जज के सामने दिए गए आश्वासन के बावजूद मेरे बच्चों को कहीं और ले जाया गया. उन्हें हमारे मैरिटल होम में वापस नहीं लाया गया. मैं सिर्फ अपने बेटे शमशेर से मिल पाई, जो अब इस दुनिया में नहीं है.”

“मैंने परिवार के लिए सब कुछ छोड़ा”

अपने पोस्ट में सेलिना ने ये भी कहा कि उन्होंने अपने परिवार और पति के करियर के लिए बहुत कुछ कुर्बान किया. उन्होंने लिखा कि शादी के बाद उन्होंने अपना देश, अपना करियर और अपने माता-पिता तक को पीछे छोड़ दिया ताकि वह पति और बच्चों के साथ रह सकें. सेलिना के मुताबिक, “मैं भारत से दुबई, फिर सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और दोबारा दुबई और ऑस्ट्रिया जाती रही, सिर्फ अपने पति के करियर को सपोर्ट करने के लिए. मैंने अकेले अपने बच्चों की परवरिश की और हर परिस्थिति में परिवार का साथ दिया.”

उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि शादी में अपनी निष्ठा और समर्पण के बदले उन्हें मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा.
सेलिना ने दावा किया कि उनकी संपत्ति धीरे-धीरे उनसे छीन ली गई और अब उनके पास केवल वही संपत्ति बची है, जो शादी से पहले उनकी थी.

बच्चों से नहीं मिलने देने का आरोप

सेलिना जेटली ने अपने पोस्ट में सबसे बड़ा दर्द बच्चों से दूर किए जाने को बताया. उन्होंने कहा कि कोर्ट द्वारा संयुक्त कस्टडी (Joint Custody) का फैसला होने के बावजूद उन्हें अपने तीनों बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा. उन्होंने लिखा, “मेरा दिल टूट चुका है. बार-बार मेरे बच्चों तक पहुंचने से मुझे रोका गया. उन्हें चुनिंदा जानकारी दिखाई जा रही है और उनके मन में मेरी गलत छवि बनाई जा रही है. उन्हें मेरी ही खिलाफ भड़काया जा रहा है.” सेलिना ने कहा कि वो सिर्फ एक मां हैं, जिसने जन्म से लेकर अब तक अपने बच्चों की देखभाल की, लेकिन अब उसी मां को बच्चों से दूर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: विनोद खन्ना के बेटे का बाथरूम से नहाते हुए वीडियो वायरल, इंटरनेट पर मची खलबली

Continue reading on the app

मांओं के लिए नया शो लेकर आ रही रुबीना दिलैक, एक ही 'वार्ड' में कैद होंगी 10 प्रेग्नेंट महिलाएं

Rubina Dilaik Show The Ward: टीवी की छोटी बहू और बिग बॉस  14 की विनर रुबीना दिलैक किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने नए शो की अनाउंसमेंट की है, जो मांओं से जुड़ा है. जी हां, मदर्स डे से पहले रुबानी ने यूट्यूब पर स्ट्रीम होने वाले नए शो की जानकारी दी है, चलिए डिटेल में जानते हैं, इस शो के बारे में-

1 वॉर्ड में कैद होंगी 10 प्रेग्नंट महिलाएं

रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इस शो की जानकारी थी. एक्ट्रेस ने शो से जुड़ा पोस्टर शेयर किया है. जिसमें वो साइड में बैठी हुए हैं और कई सारी टीवी स्क्रीन लगी है. जिसमें शो का नाम लिखा हुआ है. इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- '10 दिन, 10 मॉम्स, 1 वार्ड. क्या होगा जब साथ आएंगी दस होने वाली मांएं. 15 मई को शुरू होगा एक शो, जो आपको देगा शॉक. सरप्राइज और बहुत सारा एंटरटेनमेंट. देखिए वार्ड, जो यूट्यूब पर लिटिल अड्डा कंपनी पर स्ट्रीम होगा.'

 मैं प्रेग्नेंट हूं बोलकर वीडियो की थी शेयर

कुछ दिनों पहले रुबीना ने ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं प्रेग्नेंट हूं. इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वो फिर से प्रेग्नेंट हैं, लेकिन असल में वो शो को प्रमोट कर रही थीं. ऐसे में अपने इस शो को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था जो आखिरकार अब खत्म हो गया है. वहीं, फैंस भी शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. 

ये भी पढ़ें- विजय की TVK के नेता पर लगा नाबालिग संग यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मां बनने के बाद काम में फोक्सड है रुबीना

बता दें, रुबीना दिलैक 27 नवंबर 2023 को मां जुड़वा बेटियों की मां बनी थीं. इसके बाद से ही एक्ट्रेस काम में  पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं. वो टीवी रियलिटी शोज लाफ्टर शेफ में नजर आती रहती है. वहीं, उन्होंने यूट्यूब पर किसी ने बताया नहीं नाम का पॉडकास्ट भी शुरू किया था, जिसमें वो महिलाओं से प्रेग्नेंसी को लेकर बात करती थी. इस शो को लोगों ने  खूब पसंद किया.

खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगी रुबीना

वहीं, अब जल्द ही रुबीना रोहित शेट्टी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आने वाली है. शो में एक्ट्रेस खतरनाक स्टंट करते हुए दिखेंगे. बता दें, रुबीना के अलावा इस शो में गौरव खन्ना, जस्मीन भसीन, अविका गौर, शगुन शर्मा, स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल,  सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवतरामानी (Orry), एक्टर ऋत्विक धनजानी, करण वाही, विशाल आदित्य सिंह, बिग बॉस 19 में नजर आई फरहाना भट्ट और ये है मोहब्बते की स्टार रुहानिका धवन नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Akshay Kumar ने काम से लिया ब्रेक, इमरजेंसी में करवानी पड़ी आंखों की सर्जरी

Continue reading on the app

  Sports

‘वैभव सूर्यवंशी 21 साल की उम्र में रिटायर हो सकते हैं, वो पूरी तरह थक जाएंगे’

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी कमाल प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी बैटिंग की धमक इंग्लैंड में भी सुनाई दे रही है. एक पॉडकास्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि 21 साल की उम्र तक वैभव सूर्यवंशी रिटायर हो जाएंगे. जानिए ऐसा क्यों कहा गया? Thu, 07 May 2026 19:06:31 +0530

  Videos
See all

Viral Video | खुले में पेशाब रोकने का नया तरीका वायरल |#viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T14:01:02+00:00

Five of eight suspected hantavirus cases from cruise ship now confirmed, WHO says. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T14:03:41+00:00

Mamata's Cabinet Dismissed: CM पद से बर्खास्त की गईं ममता बनर्जी | Mamata Banerjee | Terminate #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T14:04:36+00:00

"Suvendu Adhikari को डराने की कोशिश की जा रही" | #viralvideo #westbengal #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T14:02:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers