कौन थे चंद्रनाथ रथ, एयरफोर्स में 20 साल गुजारने के बाद कैसे शुभेंदु अधिकारी के बने करीबी?
शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई है. बुधवार को देर रात उनकी कार पर हमला हुआ है और कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर मौत के घाट उतार दिया. नार्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम क्षेत्र में उस वक्त हमला हुआ जब वह अपने घर जा रहे थे. अज्ञात हमलावरों ने चंद्रनाथ पर कई राउंड गोलियां बरसाईं. उन पर काफी पास से हमला हुआ. उनके सुरक्षागार्ड बुद्धदेव को भी गोली मारी गई. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. इसके लिए भाजपा ने टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है. इस पर टीएमसी ने सीबीआई जांच की मांग की है. इस हत्या की जांच को लेकर एक उच्चस्तरीय एसआईटी का गठन किया जाएगा.
कौन थे चंद्रनाथ रथ
चंद्रनाथ रथ की उम्र 41 वर्ष थी. चंद्रनाथ रथ ने अपनी स्कूली पढ़ाई रामकृष्ण मिशन से पूरी की. करीब दो दशक तक भारतीय वायुसेना में उन्होंने अपनी सेवाएं दी थीं. वॉलिंटरी रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कुछ वक्त तक मल्टिनेशनल कंपनी में काम किया. इसके साथ राजनीतिक क्षेत्र में संगठनात्मक और प्रशानिक काम से जुड़ गए.
राजनीतिक रूप से सक्रिय रही मां
वह शुभेंदु अधिकारी के करीबी माने जाते थे. लो प्रोफाइल में रहना उन्हें पसंद था. अधिकारी की तरह शुरुआत में वे भी तृणमूल से जुड़े हुए थे. रथ की मां हासी रथ भी राजनीतिक रूप से सक्रिय रही हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत संस्था में पद को संभाला था. बाद में रथ शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा में शामिल हो गए.
चंद्रनाथ रथ का परिवार और शुभेंदु अधिकारी के बीच रिश्ता 20 वर्ष पुराना है. इसकी शुरुआत पूर्व मेदिनीपुर में टीएमसी के दौर में आरंभ हुई थी. 2018 में रथ अधिकारिक तौर पर अधिकारी की टीम में शामिल हुए थे. उस समय अधिकारी मंत्री बनाए गए.
रथ को काफी भरोसेमंद माना जाता था
रथ ने शुरुआती दौर में शुभेंदु अधिकारी के मंत्री कार्यालय से जुड़ी जिम्मेदारियों को संभाला. इसके बाद अधिकारी के भाजपा में जाने के बाद वह भी इसी तरह भूमिका को निभाते रहे. समय बढ़ने के साथ अधिकारी के राजनीतिक संचालन में अहम भूमिका निभाई. वह संगठनात्मक काम, लॉजिस्टिक्स प्रबंधन और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखने का कामकाज देख रहे थे. रथ को काफी भरोसेमंद माना जाता था.
ये भी पढ़ें: 'यह एक सुनियोजित हत्या है, दो-तीन दिन तक रेकी की गई ', पीए के मर्डर को लेकर शुभेंदु अधिकारी का आया पहला रिएक्शन
LSG vs RCB: अगर चल गए आरसीबी के ये 3 खिलाड़ी तो लखनऊ की हार पक्की, देखें इनके धमाकेदार आंकड़े
LSG vs RCB: आईपीएल 2026 का 50वां मैच आज यानी 7 मई (गुरुवार) को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाले है. इस मैच को जीतकर आरसीबी प्लेऑफ की सीट की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी. वहीं लखनऊ सुपर जायंसट्स अपने बची हुई इज्जत बचाने के लिए उतेगी क्योंकि वो लगभग आईपीएल 20226 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.
ऐसे में आज लखनऊ सुपर जायंट्स जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने के लिए उतरेगी. लखनऊ अभी 9 मैचों में 2 जीत और 7 हार के साथ 4 अंक लेकर 10वें स्थान पर मौजूद हैं. लेकिन आज के मैच में अगर आरसीबी के ये तीन खिलाड़ी चल गए तो ऋषभ पंत की टीम के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा. तो आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनके चलने से आरसीबी की जीत पक्की हो सकती है.
#RCB secured a massive win in the first meeting, but now we head to Lucknow! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 7, 2026
Is a Super Giant revenge on the cards for #LSG, or are the visitors bringing the fire again? ???? #TATAIPL Revenge Week 2026 ???? #LSGvRCB | THU, MAY 7, 6:30 PM pic.twitter.com/iucMY4t1nB
RCB के इन 3 खिलाड़ियों पर होगा दारोमदार
1 - विराट कोहली : आईपीएल 2026 में अब तक आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं. उन्होंने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है और पावरप्ले में कमाल का प्रदर्शन किया है. विराट कोहली ने अब तक आईपीएल 2026 में 9 मैचों की 9 पारियों में 3 अर्धशतकों के साथ 379 रन बनाए हैं. वो ऑरेंज कैप को भी अपने सिर पर सजा चुके हैं. अब अगर लखनऊ के खिलाफ उनका बल्ला गरजा तो आरसीबी को हराना मुश्किल होगा.
Expect intent. Expect dominance ????#ViratKohli is ready to set the tone early ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 7, 2026
Will the powerplay belong to the King again? ????#TATAIPL 2026 ???? #LSGvRCB | THU, 7 MAY, 6:30 PM pic.twitter.com/KrZHVU7kO6
2 - भुवनेश्वर कुमार : आरसीबी के स्टार पेसर भुवनेश्वर कुमार के पास भी आज अपनी टीम को जीत दिलाने का मौका होगा. वो बॉल के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट सकते हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. वो इस समय पर्पल कैप होल्डर भी हैं. भुवी ने अब तक आईपीएल 2026 में 9 मैचों की 9 पारियों में कुल 17 विकेट लिए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/5 रहा है.
Team > Personal accolades: the Bhuvi way. ????❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/Y51rxsIVLO
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 1, 2026
3 - रजत पाटीदार : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सबसे अहम कड़ी टीम के कप्तान रजत पाटीदार साबित हो सकते हैं. पाटीदार ने अब तक आईपीएल 2026 में 9 मैचों की 8 पारियों में 2 अर्धशतकों के साथ 257 रन बनाए हैं. लेकिन इसके अलावा उन्होंने बतौर कप्तान सबसे अहम योगदान दिया है. उन्होंने अपनी टीम को अब तक 9 में से 6 मैचों में जीत दिलाई है. अब वो इस संख्या को 7 करना चाहेंगे.
???????????????? ???? LSG is just different gravy. ♨️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/4ddnfox702
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 7, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार.
लखनऊ सुपर जायंट्स - मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्राइस यादव, आवेश खान, दिग्वेश राठी.
ये भी पढ़ें : 'इन्हें लस्सी पिलाओ, क्रिकेट छुड़वाओ...' घटिया फील्डिंग पर ट्रोल हुए पंजाब किंग्स के खिलाड़ी, 4 कैच छोड़ने पर लगी लंका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















