'मैं बौद्ध धर्म के लिए खुद को समर्पित करता हूं', दक्षिण कोरिया में रोबोट बना भिक्षु, दुनिया हैरान
साउथ कोरिया के सियोल स्थित जोग्ये मंदिर में 'गाबी' नाम के ह्यूमनॉइड रोबोट भिक्षु को पेश किया गया है. इस रोबोट ने बौद्ध परंपरा के अनुसार दीक्षा ली और समारोह में भाग लिया. यह कदम अध्यात्म और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनोखे मेल को दिखाता है. विशेषज्ञ इसे इंसान और मशीन के सह-अस्तित्व की शुरुआत मान रहे हैं.
मिक्स वेज रायता रेसिपी: गर्मी में शरीर में घोल देगा ठंडक, मिनटों में होगा तैयार, जानें सिंपल रेसिपी
Mix Veg Raita Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही खाने में हल्के और ठंडक देने वाले विकल्पों की तलाश बढ़ जाती है। ऐसे में मिक्स वेज रायता एक ऐसा डिश है जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देता है। दही की ठंडक और सब्जियों की ताजगी मिलकर इसे गर्मी का परफेक्ट साथी बना देती है।
खास बात यह है कि मिक्स वेज रायता बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह हर तरह के खाने के साथ आसानी से फिट हो जाता है। चाहे दाल-चावल हो या पराठा, रायता हर डिश का स्वाद दोगुना कर देता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि और जरूरी सामग्री।
मिक्स वेज रायता बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप ताजा दही
- 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ खीरा
- 1/4 कप बारीक कटी गाजर
- 1/4 कप बारीक कटा टमाटर (बीज हटाकर)
- 2 टेबलस्पून बारीक कटा प्याज (वैकल्पिक)
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 1/2 टीस्पून भुना जीरा पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- थोड़ी सी हरी धनिया पत्ती (गार्निश के लिए)
मिक्स वेज रायता बनाने का तरीका
गर्मी की लोकप्रिय डिश मिक्स वेज रायता बनाना बहुत सरल है। इसके लिए सबसे पहले दही को एक बड़े बाउल में लें और अच्छे से फेंट लें, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। दही जितना स्मूद होगा, रायता उतना ही स्वादिष्ट बनेगा।
अब खीरा, गाजर, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट लें। खीरे का पानी हल्का निचोड़ लें ताकि रायता ज्यादा पतला न हो। फेंटे हुए दही में सभी कटी हुई सब्जियां डालें और अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर फिर से मिक्स करें।
अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा काला नमक और पुदीना पाउडर भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा। तैयार रायते को हरी धनिया से गार्निश करें और 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा-ठंडा रायता खाने का मजा ही अलग होता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi


















