Akshay Kumar ने काम से लिया ब्रेक, इमरजेंसी में करवानी पड़ी आंखों की सर्जरी
Akshay Kumar Eye Surgery: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज 'भूत बंगला' की सफलता को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार की आंख की सर्जरी हुई है, जिसके चलते उन्होंने कुछ समय के लिए अपने काम और शूटिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया है.
आंखों पर ज्यादा दबाव न डालने की सलाह
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार को देखने में दिक्कत महसूस हो रही थी. लगातार बीजी शूटिंग शेड्यूल और काम के दबाव के बीच उन्होंने मेडिकल जांच करवाई, जिसके बाद डॉक्टरों ने विजन करेक्शन सर्जरी की सलाह दी. ये सर्जरी 6 मई की सुबह सफलतापूर्वक की गई. हालांकि सर्जरी माइनर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने और आंखों पर ज्यादा दबाव न डालने की सलाह दी है. इसी वजह से अक्षय फिलहाल शूटिंग और प्रमोशनल एक्टिविटीज से दूरी बनाए हुए हैं.
अनीस बज्मी की फिल्म की शूटिंग पर लगा ब्रेक
सर्जरी से पहले अक्षय कुमार लगातार अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, जिसे मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, राशि खन्ना और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म का केरल शेड्यूल पूरा हुआ था, जिसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा की थी.
Keralam schedule wrapped! Nothing beats working with good people in a beautiful place.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 5, 2026
Big love to our director Anees Bazmee for the madness behind the camera and to my incredible co-stars @vidya_balan, Raashii, Chota Rajpal and the entire crew!
This one’s been special ♥️ pic.twitter.com/Gs9JSUOlxG
अक्षय ने अपने पोस्ट में लिखा था कि केरल की खूबसूरत लोकेशन पर पूरी टीम के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा. उन्होंने निर्देशक अनीस बज्मी और अपने सह-कलाकारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ये शूट उनके लिए बेहद खास रहा. फिल्म के सेट से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें पूरी टीम काफी मस्ती करती दिखाई दी थी.
कई फिल्में करने वाले अक्षय पहली बार पड़े धीमे
अक्षय कुमार को बॉलीवुड के सबसे अनुशासित और मेहनती स्टार्स में गिना जाता है. वह हर साल लगातार 4 से 5 फिल्मों में नजर आते हैं और अक्सर एक फिल्म की रिलीज से पहले ही दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देते हैं. उनका वर्क शेड्यूल हमेशा बेहद टाइट रहता है. लेकिन इस बार स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्हें मजबूरी में ब्रेक लेना पड़ा है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अक्षय अपनी रिकवरी पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि एक्टर शूटिंग पर कब लौटेंगे. मेकर्स भी फिलहाल उनके पूरी तरह ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं.
फिटनेस और हेल्थ को लेकर बेहद सजग हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार हमेशा से अपनी फिटनेस और अनुशासित लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. सुबह जल्दी उठना, रेगुलर वर्कआउट करना, हेल्दी डाइट फॉलो करना और समय पर सोना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है. 50 की उम्र पार करने के बाद भी उनकी फिटनेस और एनर्जी युवा एक्टर्स को कड़ी टक्कर देती है. ऐसे में अक्षय अपनी आंखों की सेहत को लेकर भी कोई जोखिम नहीं लेना चाहते और पूरी तरह रिकवर होने के बाद ही काम पर लौटेंगे.
ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड ने लगाया रेप का आरोप, फिर 3 महीने बाद गायब हो गया था एक्टर, पिछले 10 साल से है लापता
पंजाब धमाका: NIA जांच में ISI और चरमपंथी मॉड्यूल पर शक गहरा, दोनों ब्लास्ट में एक जैसे IED पैटर्न की आशंका
पंजाब के जालंधर और अमृतसर में सुरक्षा प्रतिष्ठानों के पास हुए सिलसिलेवार धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. शुरुआती जांच में दोनों घटनाओं के बीच कई समानताएं सामने आने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच तेज कर दी है. NIA सूत्रों के मुताबिक, दोनों धमाकों में एक जैसे IED, टाइमर या रिमोट ट्रिगर मैकेनिज्म के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है, जिससे एक ही मॉड्यूल के सक्रिय होने का शक गहरा गया है. सूत्रों के अनुसार, NIA महानिदेशक राकेश अग्रवाल स्वयं पंजाब दौरे पर हैं और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर जांच की निगरानी कर रहे हैं. एजेंसी इस एंगल पर भी फोकस कर रही है कि क्या इन धमाकों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और सीमा पार सक्रिय आतंकी नेटवर्क से जुड़े हैं. हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घटनाओं के पीछे राजनीतिक एंगल की बात कही है, लेकिन पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने साफ संकेत दिए हैं कि शुरुआती जांच में ISI समर्थित मॉड्यूल की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता.
तीन घंटे के भीतर दो धमाके
पहला धमाका मंगलवार रात करीब 8:15 बजे जालंधर में BSF पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में हुआ. विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की दीवारें हिल गईं और आवाज करीब डेढ़ किलोमीटर तक सुनी गई. घटना में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. पुलिस ने स्कूटी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
VIDEO | Punjab: A blast occurred involving an Active scooter near BSF Chowk in Jalandhar.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 5, 2026
Jalandhar police commissioner Dhanpreet Kaur says, "At 8 pm, an Active scooter suddenly caught fire, and the person who was on the ride is cooperating with us. We have cleared all facts… pic.twitter.com/QHeTEB9wXq
दूसरा धमाका रात करीब 10:50 बजे अमृतसर के खासा इलाके में सेना छावनी और BSF प्रतिष्ठान के पास हुआ. पुलिस के मुताबिक बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने विस्फोटक को सुरक्षा परिसर की ओर फेंका, जो दीवार से टकराने के बाद फट गया.
एक जैसे पैटर्न से बढ़ा शक
NIA और फोरेंसिक टीमों को शुरुआती जांच में दोनों घटनाओं के मोडस आपरेनडी में समानता मिली है. दोनों जगह सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया, कम तीव्रता वाले विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ और टाइमिंग भी बेहद सुनियोजित नजर आ रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या दोनों घटनाओं में इस्तेमाल IED की संरचना, सर्किट और ट्रिगर सिस्टम एक जैसे हैं. सूत्रों के अनुसार, घटनास्थलों से विस्फोटक के अवशेष, मिट्टी के नमूने और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स बरामद किए गए हैं, जिन्हें फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा गया है.
ऑपरेशन सिंदूर की बरसी से पहले धमाके जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि ये धमाके “ऑपरेशन सिंदूर” की बरसी से ठीक पहले क्यों किए गए. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इसके जरिए पंजाब में दहशत फैलाने और सुरक्षा प्रतिष्ठानों को प्रतीकात्मक संदेश देने की कोशिश की गई.
सीमा पार नेटवर्क की जांच
NIA सूत्रों का कहना है कि पंजाब में पहले भी पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल ड्रोन के जरिए हथियार और विस्फोटक भेजने की कोशिश करते रहे हैं. एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि क्या हालिया घटनाओं में इस्तेमाल सामग्री सीमा पार से तस्करी कर लाई गई थी. सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, तकनीकी निगरानी और संदिग्ध मॉड्यूल के पुराने लिंक को खंगाला जा रहा है. केंद्रीय एजेंसियों ने पंजाब में संवेदनशील सुरक्षा ठिकानों पर अलर्ट बढ़ा दिया है. फिलहाल NIA, पंजाब पुलिस, IB और फोरेंसिक विशेषज्ञ संयुक्त रूप से जांच में जुटे हैं और आने वाले दिनों में कई अहम खुलासों की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें- Punjab Blast: पंजाब के दो जिलों में ब्लास्ट, जालंधर और अमृतसर से सामने आए धमाके के VIDEO
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation