Responsive Scrollable Menu

Nashik Kumbh Mela की भव्य तैयारी, Fadnavis का ऐलान- 33,000 करोड़ के Projects शुरू

नासिक में भव्य सिंहस्थ कुंभ मेला आयोजित किए जाने के मद्देनजर 33,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। मेले का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 से 24 जुलाई 2028 तक किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘‘ सिंहस्थ कुंभ मेले के अनुरूप, धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व वाला नासिक जिला आने वाले समय में विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां औद्योगिक विकास को क्षमता और सुविधाओं के माध्यम से वास्तविक मजबूती मिलेगी तथा निवेश के जरिये रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।’’

फडणवीस ने उत्तर महाराष्ट्र के इस शहर में बुधवार को आयोजित ‘कुंभ उद्योग संगम और नासिक निवेश शिखर सम्मेलन 2026’ के समापन समारोह को संबोधित करते समय यह बात कही। अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर 300 से अधिक उद्योगपतियों के साथ 13,190 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए जिनसे लगभग 32,000 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। फडणवीस ने कहा कि नासिक विकास की अपार संभावनाओं वाला शहर है और निवेश आकर्षित करने के लिए ‘‘कुंभ उद्योग संगम’’ एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम पिछले तीन वर्षों से जिला-केंद्रित निवेश सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। अब तक नासिक जिले में कुल 31,945 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इससे 66,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।’’

मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि राज्य सरकार ने कुंभ मेले के लिए 33,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की हैं..। गौरतलब है कि सिंहस्थ कुंभ मेला 31 अक्टूबर, 2026 को त्र्यंबकेश्वर (नासिक शहर के पास) के साथ-साथ रामकुंड और पंचवटी में ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा और 24 जुलाई, 2028 तक चलेगा।

Continue reading on the app

Cardboard DIY: महंगे शोपीस छोड़िए, 50रु. के कार्डबोर्ड से बनाएं डिजाइनर डेकोर

Cardboard DIY Crafts Ideas New: सिर्फ 50रु के कार्डबोर्ड से बनाएं घर के लिए शानदार डेकोर आइटम। जानिए वॉल हैंगिंग, लिप्पन आर्ट से फोटो फ्रेम बनाने के साथ आसान तरीके।

Continue reading on the app

  Sports

RCB से क्यों छिनी IPL 2026 फाइनल की मेजबानी? BCCI ने किया चौंकाने वाला खुलासा

IPL 2026 Final Venue: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के फाइनल की मेजबानी बेंगलुरु की जगह अहमदाबाद को सौंपी है. बीसीसीआई के इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं, जिसके चलते बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया है. Thu, 07 May 2026 18:24:57 +0530

  Videos
See all

Assam Election Result 2026 : AIUDF Chief Ajmal Badruddin क्यों Congress पर बरसे?|Latest Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T13:13:50+00:00

UP Election: PDA के बाद अब ब्राह्मणों पर अखिलेश की नजर? BJP के 'गढ़' में सेंधमारी की तैयारी! PDA #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T13:15:01+00:00

Tamil Nadu में सत्ता का सस्पेंस, क्या विजय बना पाएंगे सरकार? | Tamil Nadu Politics | AIADMK | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T13:13:13+00:00

UP के महाराजगंज की एक बुर्के वाली खातून का वीडियो वायरल | #maharajganj #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T13:13:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers