Responsive Scrollable Menu

अक्षय कुमार की आंखों की सर्जरी हुई:एक्टिंग करियर से लिया ब्रेक, देखने में हो रही थी दिक्कत; 5 मई तक कर रहे थे शूटिंग

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर है, क्योंकि साल में 3-4 फिल्में करने वाले अक्षय कुमार ने फिल्मों और एक्टिंग से एक छोटा सा ब्रेक लिया है। इस ब्रेक की वजह उनकी आखों की सर्जरी है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में एक्टर से जुड़े करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अक्षय कुमार की माइनर सर्जरी हुई है, जिसे 6 मई की सुबह किया गया है। ये एक विजन करेक्शन की सर्जरी थी। अब अक्षय कुछ दिनों तक के लिए ब्रेक लेंगे और स्वस्थ होने पर फोकस करेंगे, क्योंकि उन्होंने अनीस बज्मी के साथ अपनी अगली फिल्म केरलम का शूटिंग शेड्यूल भी पूरा कर लिया है। इस फिल्म में वो विद्या बालन और राशी खन्ना के साथ नजर आने वाले हैं। 5 मई को शूटिंग पूरी की, 6 मई को करवाई सर्जरी सूत्र के अनुसार, अक्षय कुमार की आंखों की सर्जरी 6 मई को हुई है। इससे कुछ ही घंटों पहले उन्होंने फिल्म केरलम की शूटिंग खत्म की थी। अक्षय ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से सेट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “केरलम शेड्यूल पूरा हुआ। खूबसूरत जगह पर अच्छे लोगों के साथ काम करने से बेहतर कुछ नहीं होता। हमारे डायरेक्टर अनीस बज्मी को कैमरे के पीछे की उनकी शानदार एनर्जी के लिए बहुत प्यार, और मेरी बेहतरीन को-स्टार्स विद्या बालन, राखी खन्ना, छोटा राजपाल और पूरी टीम का दिल से धन्यवाद। यह प्रोजेक्ट मेरे लिए बेहद खास रहा।” अक्षय कुमार के पास हैं 5 बड़ी फिल्में अक्षय कुमार बॉलीवुड में सालाना सबसे ज्यादा फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों एक्टर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला से सुर्खियों में हैं, जिसे सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी साल उनकी दो बड़ी फिल्में वेलकम टू द जंगल और हैवान रिलीज होनी हैं। फिलहाल दोनों की ही रिलीज डेट्स सामने नहीं आई हैं। इसके अलावा अगले साल यानी 2027 के लिए उनकी 3 फिल्में शेड्यूल हैं, जिनमें केरलम, वेदत मराठे वीर दौड़ले सात और गोलमाल 5 शामिल हैं।

Continue reading on the app

रणधीर, शिव और लक्ष्मी का ही नहीं…जहरीला लड्डू खिलाने वाला कमरुद्दीन कर चुका है कई मर्डर; 527 पन्नों में छिपी है बाबा की कहानी

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में मिले तीन शवों के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. खुद को बाबा बताने वाला कमरुद्दीन उर्फ बाबा तंत्र-मंत्र और धनवर्षा के नाम पर लोगों को ठगता था. पुलिस के अनुसार, वह अब तक कम से कम छह हत्याओं में शामिल रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

शादी के बाद अब Shikhar Dhawan ने कराया रजिस्ट्रेशन, Gurugram में पत्नी Sophie के साथ आए नजर

गुरुग्राम, छह मई पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन बुधवार को गुरुग्राम पहुंचे और अपनी शादी का पंजीकरण करवाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। धवन अपनी पत्नी सोफी के साथ विकास सदर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय आए और शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। अधिकारी ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य और एक पंडित भी वहां मौजूद था।

धवन ने गहरे नीले रंग की टी-शर्ट पहनी थी और सोफी ने हल्के आसमानी रंग का टॉप पहना था। जब उनकी पत्नी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रही थीं तो पीछे से एक व्यक्ति ने मजाक में पूछा, ‘‘क्या पंडित की फोटो आ रही है या नहीं?’’ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विवाह रजिस्ट्रार के अधीक्षक वासुदेव ने विवाह प्रमाण पत्र जारी किया।

गुरुग्राम रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारी ने बताया, ‘‘शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी के साथ आज दोपहर करीब तीन बजे विवाह रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। उनके साथ परिवार के करीब सात सदस्य और दोस्त थे। दस्तावेजों की औपचारिकताएं पूरी होने में करीब 35 मिनट लगे और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।’’ धवन ने 21 फरवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर में एक निजी समारोह में आयरलैंड की सोफी शाइन से शादी की थी। दोनों की 12 जनवरी को सगाई हुई थी।

Thu, 07 May 2026 11:23:38 +0530

  Videos
See all

Suvendu Adhikari's PA Shot Dead Bengal | "इस तरीके से ममता बनर्जी गिर जाएंगी" | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T07:14:36+00:00

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में सियासी हलचल तेज! सम्राट कैबिनेट का विस्तार फाइनल |SamratChaudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T07:12:16+00:00

Suvendu PA Murder News Update : चंद्रकांत रथ के मौसेरे भाई ने कड़ी सज़ा की मांग की | Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T07:11:43+00:00

Suvendu Adhikari's PA Shot Dead Bengal | PA की मौत के बाद क्या बोले सुवेंदु अधिकारी? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T07:13:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers