Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा... IPL 2026 में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के? टॉप-5 नामों पर डालिए नजर

IPL 2026 में एक बार फिर बल्लेबाजों की धूम देखने को मिल रही है. हर मैच में छक्के-चौकों की झमाझम बारिश हो रही है और बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी होते नजर आ रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी के बीच सबसे ज्यादा छक्के लगाने की होड़ लगी हुई है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन से हैं. साथ ही ये भी जानेंगे कि अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी में से इस लिस्ट में कौन सबसे आगे है...

वैभव सूर्यवंशी हैं टॉप पर

IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की रेस में सबसे आगे हैं वैभव सूर्यवंशी. 15 साल के इस खिलाड़ी ने विपक्षी गेंदबाजों के होश उड़ा रखे हैं. मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाजों के सामने वैभव ने पहली गेंद पर बाउंड्री लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 37 छक्के लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 237.64 की स्ट्राइक रेट 40.40 के औसत से 404 रन बनाए हैं.

दूसरे नंबर पर हैं अभिषेक शर्मा

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा का नाम आता है. अभिषेक ने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 36 छक्के लगाए हैं. अभिषेक ने इस सीजन खेले गए 11 मुकाबलों की 11 पारियों में 210.18 की स्ट्राइक रेट और 47.50 के औसत से 475 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 43 चौके भी लगाए हैं.

तीसरे नंबर पर हैं रयान रिकेल्टन

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रयान रिकेल्टन का नाम आता है. रिकेल्टन ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसकी 8 पारियों में उन्होंने 33 छक्के लगाए हैं. रिकेल्टन ने आईपीएल 2026 में 190.95 की स्ट्राइक रेट और 54.29 के औसत से 380 रन लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 25 चौके भी निकले हैं.

चौथे नंबर पर हैं कूपर कोनोली

पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मैच में शानदार शतक लगाया. अपने शतक के दौरान उन्होंने 8 छक्के लगाए. इसी के साथ वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं. कोनोली ने IPL 2026 में 10 मैचों की 9 पारियों में 26 छक्के लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 171.36 की स्ट्राइक रेट और 53.86 के औसत से 377 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 31 चौके भी निकले हैं.

पांचवें नंबर पर हैं प्रियांश आर्या

IPL 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर प्रियांश आर्या का नाम आता है. प्रियांश ने इस सीजन 9 मैच खेले, जिसकी 9 पारियों में 26 छक्के लगाए. इस दौरान उन्होंने 242.37 की स्ट्राइक रेट और 31.78 के औसत से 286 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 21 चौके भी निकले हैं.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी टीम मैच छक्के रन स्ट्राइक रेट
???? 1 Vaibhav Suryavanshi Rajasthan Royals 10 37 404 237.64
???? 2 Abhishek Sharma Sunrisers Hyderabad 11 36 475 210.18
???? 3 Ryan Rickelton Mumbai Indins 8 33 380 190.95
4️⃣ Cooper Connolly Punjab Kings 10 26 377 171.36
5️⃣ Priyansh Arya Punjab Kings 9 26 286 242.37

ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर हैं सबसे आगे

Continue reading on the app

जोहो के श्रीधर वेम्बू ने तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन और नए चुनाव कराने की मांग की

चेन्नई, 7 मई (आईएएनएस)। जोहो के सह-संस्थापक और मुख्य वैज्ञानिक श्रीधर वेम्बू ने गुरुवार को तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लागू करने और नए चुनाव कराने की मांग की और कहा कि राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति अस्थिर प्रतीत होती है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वेम्बू ने कहा कि किसी भी पार्टी के पास आंकड़े पर्याप्त नहीं है और मौजूदा परिस्थितियों में गठित कोई भी सरकार प्रतिस्पर्धी राजनीतिक दबावों के कारण अस्थिरता का सामना करेगी।

उन्होंने आगे लिखा, “जो भी सरकार बनेगी, वह विभिन्न दबावों और खींचतानों के कारण अस्थिर रहने की संभावना है। तमिलनाडु इससे बेहतर का हकदार है।”

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति शासन लागू करना और फिर नए चुनाव कराना, जिसमें मतदान के बदले नकद जैसी प्रैक्टिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, सबसे अच्छा उपाय होगा।

उन्होंने एक्स पर लिखा, राष्ट्रपति शासन लागू करना और नए चुनाव कराना सबसे अच्छा उपाय हो सकता है, इस बार मतदान के बदले नकद के सख्त नियम लागू किए जाएं। तब पता चलेगा कि असली जनादेश किसे मिलता है।

जोहो के सह-संस्थापक ने यह भी विश्वास जताया कि अगर नए चुनाव होते हैं तो अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) भारी बहुमत हासिल कर सकती है।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि टीवीके भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी और अगर डीएमके-एआईएडीएमके इसे रोकना चाहती हैं, तो वे मिलकर चुनाव लड़ें।

वेम्बू ने आगे कहा कि भाजपा को तमिलनाडु में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ना चाहिए, भले ही उसे एक भी सीट न मिले। उन्होंने इसे राज्य में पार्टी के लिए एक नई शुरुआत बताया।

उन्होंने कहा, भाजपा को अकेले चुनाव लड़ना चाहिए, भले ही उसे एक भी सीट न मिले। तमिलनाडु में भाजपा के लिए एक नई शुरुआत का समय आ गया है। जनता को फिर से फैसला करने दें।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में टीवीके राज्य में एक प्रमुख राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी थी, हालांकि 234 सदस्यीय विधानसभा में वह बहुमत का आंकड़ा पाने में मामूली अंतर से चूक गई।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट के मैदान पर मचा 'गदर',अंपायर को पड़ी लात और मारा गया धक्का! ऐसा मैच जहां खेल शर्मसार हो गया

यह कहानी सिर्फ हार-जीत की नहीं, बल्कि मैदान पर अंपायर के साथ की गई सरेआम बदसलूकी और 'फिजिकल असॉल्ट' की है. विवाद की शुरुआत डुनेडिन में खेले गए पहले टेस्ट से हुई.  वेस्टइंडीज की टीम उस समय दुनिया की सबसे घातक टीम थी, लेकिन न्यूजीलैंड की पिचों और वहां के स्थानीय अंपायरों के फैसलों ने कैरेबियाई खिलाड़ियों का धैर्य जवाब दे गया.  Thu, 7 May 2026 13:04:53 +0530

  Videos
See all

Brahmastra | डिबेट में फंसे BJP प्रवक्ता! Chandranath Mu*der पर नहीं दे पाए जवाब, विपक्ष ने घेरा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T08:07:07+00:00

Operation Sindoor का एक साल पूरा, सेना ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- जारी है ऑपरेशन सिंदूर | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T08:10:01+00:00

Patna में PM Modi का रोड शो बना चर्चा का विषय ! | Hindi News | Top News | #pmmodi #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T08:09:15+00:00

Chandranath Rath हत्याकांड से बंगाल में सियासी बवाल | दोस्त कासिम का छलका दर्द | न्याय की मांग तेज #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T08:12:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers