भारी बारिश के पूर्वानुमान के बीच बीजिंग ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कीं, रेड अलर्ट जारी
भारी बारिश के पूर्वानुमान के बीच बीजिंग ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कीं, रेड अलर्ट जारीvideo: जब आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में कुछ ऐसा रहा नजारा
Amit Shah Rahul Gandhi video: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार की पोती और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के विवाह स्वागत समारोह (रिसेप्शन) का आयोजन किया गया। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कुछ ही मीटर की दूरी पर एक-दूसरे के करीब नजर आए।
दोनों दिग्गजों की यह आमने-सामने की मौजूदगी ऐसे समय में देखने को मिली है, जब हाल ही में 20 जुलाई को 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष संसद में गृह मंत्री से लगातार बयान की मांग और आक्रामक रुख अपनाए हुए है।
सामने आया समारोह का वीडियो
समारोह के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अमित शाह और राहुल गांधी कुछ ही फासले पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में गृह मंत्री शाह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ नजर आ रहे हैं, जबकि राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भी दिखाई दे रहे हैं।
Amit Shah and Leader of the Opposition Rahul Gandhi shared a rare cross-party moment on Monday evening, when they attended the Delhi wedding reception of Revati Sule, daughter of NCP (SP) Lok Sabha MP Supriya Sule and granddaughter of veteran politician Sharad Pawar. pic.twitter.com/NDf6DnS4id
— Indians (@onindians_) August 11, 2026
इसके बाद अमित शाह को नवविवाहित जोड़े के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए भी देखा गया। इस भव्य रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत कर नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।
प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अन्य हस्तियों की भी रही मौजूदगी
गांधी परिवार से इस समारोह में प्रियंका गांधी वाड्रा भी उपस्थित थीं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी रिसेप्शन में भाग लिया, जिन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और बाद में शरद पवार के साथ जोड़े के पास पोज देते हुए देखा गया। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और शरद पवार, नवविवाहित जोड़े, प्रफुल्ल पटेल तथाजितेंद्र आव्हाड के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें व वीडियो साझा किए।
आज दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्षा और लोकसभा सांसद @supriya_sule जी की सुपुत्री के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होकर नव-दंपत्ति को सुखी, समृद्ध व सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं एवं परिजनों से मिलकर उन्हें बधाई दी। pic.twitter.com/gynGhQwmAS
— Deepender Singh Hooda (@DeependerSHooda) August 10, 2026
मुंबई में हुआ था रेवती सुले का विवाह
आपको बता दें कि रेवती सुले का विवाह गत 20 जून को मुंबई में नागपुर के उद्योगपति सारंग लखाणी के साथ संपन्न हुआ था। दूल्हे सारंग लखाणी 'विश्वराज ग्रुप' के कार्यकारी निदेशक हैं, जबकि उनके पिता अरुण लखाणी इस समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं। इसके अलावा, अरुण लखाणी को हाल ही में निर्विरोध महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए भी चुना गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
Haribhoomi








