नदीम-श्रवण का वो सुरीला गाना, कुमार सानू-अलका याग्निक की आवाज ने फूंक दी जान, दिल छू लेगी रूहानी धुन
नई दिल्ली. 'हम प्यार हैं तुम्हारे' अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर का सदाबहार गाना है, जो 2000 के दशक की शुरुआत में हर किसी की जुबान पर था. यह गाना साल 2002 की सुपरहिट फिल्म हां मैंने भी प्यार किया का है. यह गाना प्योर मेलोडी का बेहतरीन उदाहरण है. कुमार सानू और अलका याग्निक की दिलकश आवाजों ने इसमें एक ऐसी रूह फूंकी है कि आज भी इसे सुनकर पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर की केमिस्ट्री पर्दे पर बहुत ही सरल और प्रभावशाली नजर आती है, जो दर्शकों को सीधे प्यार के अहसास से जोड़ देती है. नदीम-श्रवण का संगीत और समीर के लिखे बोलों ने इस गाने को एक कल्ट क्लासिक बना दिया है.
'पापा की बराबरी में तो जन्म लग जाएगा', स्टारडम के दबाव पर बोले जुनैद खान, पहली बार दिल खोलकर रखी बात
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने पहली बार उस दबाव पर खुलकर बात की है, जिसके बारे में अक्सर स्टार किड्स चुप रहना पसंद करते हैं. जुनैद ने माना कि वह चाहे जितनी मेहनत कर लें, लोग उन्हें लंबे समय तक सिर्फ 'आमिर खान का बेटा' ही कहेंगे. उन्होंने यहां तक कह दिया कि पिता के स्टारडम तक पहुंचने में उन्हें पूरी जिंदगी लग सकती है. लेकिन क्या ये सिर्फ एक बेटे की विनम्रता है या फिर लगातार मिल रही तुलना का दर्द? फिल्मों में धीमी शुरुआत, आलोचनाएं और अपनी अलग पहचान बनाने की जद्दोजहद के बीच जुनैद का ये बयान अब खूब चर्चा बटोर रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















