समाज लोगों को हीरो या विलेन बनाने में करता है जल्दबाजी, कम होता जा रहा ध्यान : जीत
मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बंगाली सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता जीत एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसमें एक ही व्यक्ति को लेकर समाज की सोच बिल्कुल अलग नजर आती है। कोई उसे क्रांतिकारी मानता है तो कोई अपराधी। इसी विषय के बहाने जीत ने समाज के लोगों को जल्दी से हीरो या विलेन मान लेने की आदत पर अपनी राय रखी।
'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:मुन्ना भैया और बबलू पंडित की दमदार वापसी; 4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' का ऑफिशियल ट्रेलर मंगलवार (11 अगस्त) को जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा की दमदार वापसी दिखाई गई है। ट्रेलर में मिर्जापुर की सत्ता, बदले और खून-खराबे का नया अध्याय दिखाया गया है। इस फिल्म के जरिए बबलू पंडित के किरदार की भी वापसी हुई है। वेब सीरीज की सफलता के बाद अब यह फ्रैंचाइजी बड़े पर्दे पर आ रही है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। बबलू पंडित के रोल में जितेंद्र कुमार वेब सीरीज में बबलू पंडित का किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी की जगह फिल्म में अभिनेता जितेंद्र कुमार यह रोल निभा रहे हैं। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर्स भी जारी किए थे। इनमें कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), मुन्ना भैया (दिव्येंदु), गुड्डू पंडित (अली फजल) और बबलू पंडित (जितेंद्र कुमार) का जबरदस्त लुक दिखाया गया है। 4 सितंबर को थिएटर्स में लगेगी फिल्म ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की भी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसे हिंदी के साथ-साथ तेलुगु भाषा में भी पैन-इंडिया लेवल पर प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पहले मेकर्स ने चार कैरेक्टर पोस्टर जारी किए थे, जिन्होंने ट्रेलर को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी थी। रवि किशन और अभिषेक बनर्जी समेत दिखेगी बड़ी स्टारकास्ट फिल्म में मुख्य किरदारों के अलावा एक बड़ी स्टारकास्ट शामिल है। इसमें रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह नजर आ रहे हैं। फिल्म को पुनीत कृष्णा ने लिखा है, जबकि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) ने इसे प्रोड्यूस किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama









