School Summer Vacation 2026: दिल्ली, यूपी और बिहार में कब से बंद होंगे स्कूल? छुट्टियों का बड़ा ऐलान
School Summer Vacation 2026: दिल्ली, यूपी और बिहार में कब से बंद होंगे स्कूल? छुट्टियों का बड़ा ऐलान
आईआरजीसी का ऐलान: यूएस की धमकियां बेअसर, अब होर्मुज से सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करेंगे
तेहरान/वाशिंगटन (आईएएनएस)। ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि अब जब आक्रामक धमकियां निष्प्रभावी हो गई हैं तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही सुरक्षित और स्थिर बनी रहेगी।
आईआरजीसी की नौसेना ने खाड़ी और ओमान की खाड़ी में जहाजों के कप्तानों और मालिकों का आभार जताया है, जिन्होंने नए ईरानी नियमों का पालन करते हुए इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने में सहयोग किया।
एक्स पर जारी बयान के अनुसार, नए प्रोटोकॉल लागू होने के बाद “दोषमुक्त” जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके साथ ही कुछ शर्तों की ओर भी इशारा किया गया है। आईआरजीसी ने इस जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए दिशानिर्देश जारी करते हुए चेतावनी दी कि अमेरिकी सैन्य बलों के लिए हथियार या गोला-बारूद ले जाने वाले जहाजों को रोका जा सकता है।
यह बयान ट्रंप की उस पोस्ट के बाद जारी किया गया है जिसमें उन्होंने फिलहाल प्रोजेक्ट फ्रीडम पर रोक लगाने की बात कही थी। उन्होंने मंगलवार शाम सोशल पोस्ट में कहा कि यह फैसला पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध पर लिया गया है, साथ ही ईरान के साथ संभावित शांति समझौते की दिशा में हो रही प्रगति को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि “प्रोजेक्ट फ्रीडम” को “कुछ समय के लिए रोका जा रहा है, ताकि यह देखा जा सके कि क्या ईरान के साथ अंतिम समझौता पूरा किया जा सकता है।” हालांकि, अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लगाया गया दबाव और नाकाबंदी फिलहाल जारी रहेगी।
बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और समुद्री सुरक्षा पर सीधा असर पड़ सकता है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation




















