Diljit Dosanjh: भारत के दिग्गज सिंगरऔरअभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने गानों और कॉन्सर्ट्स को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। उनको को लेकर हाल ही में ऐसी चर्चा तेज हो गई थी कि वह पंजाब की राजनीति का नया चेहरा बन सकते हैं। हालांकि अब खुद दिलजीत ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है और वह अपने मनोरंजन जगत के काम से पूरी तरह खुश हैं।
पॉलिटिक्स के सवाल पर दिलजीत ने दिया रिएक्शन दरअसल, हाल ही में एक रिपोर्ट में सवाल उठाया गया था कि क्या दिलजीत दोसांझ पंजाब की राजनीति में नई भूमिका निभा सकते हैं। बताया गया कि कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं, रिटायर्ड सैनिकों और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें राजनीति में आने की अपील की थी। इस समूह का नेतृत्व पूर्व नौकरशाह एसएस बोपराय कर रहे थे।
इस चर्चा के बाद दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पंजाबी में जवाब देते हुए लिखा, “कदे वी नहीं… मेरा काम एंटरटेनमेंट करना है। मैं अपने क्षेत्र में बहुत खुश हूं। धन्यवाद।”
दिलजीत को लेकर हुई कॉन्ट्रोवर्सी हाल के महीनों में दिलजीत कई राजनीतिक और सामाजिक विवादों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। कनाडा के एडमंटन में अपने Aura Tour के दौरान उन्होंने उन आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी, जिनमें उन्हें “खालिस्तानी” कहकर ट्रोल किया जाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत और विदेश- दोनों जगहों पर अलग-अलग तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।
दिलजीत ने बताया कि एक कॉन्सर्ट के दौरान जब एक बच्चे ने “पंजाबी आ गए ओए” कहा, तो उन्होंने जवाब दिया कि बच्चों को बोलने से कोई नहीं रोक सकता। इसके बाद उन्होंने कहा कि भारत में कुछ लोग उन्हें “खालिस्तानी” कहकर निशाना बनाते हैं, जबकि विदेश में दूसरी तरह की बातें सुनने को मिलती हैं।
दिलजीत का वर्क फ्रंट वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत हाल ही में बॉर्डर 2 में नजर आए थे। आने वाले समय में वह निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ज्योतिष शास्त्र में राशियों का विशेष महत्व बताया है, क्योंकि इसी के जरिए व्यक्ति के स्वभाव, सोच और भविष्य से जुड़ी कई बातें पता चलती हैं। इसके साथ ही रिश्तों और मित्रता में भी राशि मिलान को काफी मुख्य माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि कुछ राशियां एक-दूसरे के साथ बेहद अच्छा तालमेल बनाती हैं, जिससे उनके बीच मजबूत दोस्ती और स्थाई वैवाहिक संबंध बनने की संभावना अधिक हो जाती है।
बेस्ट राशियों के मिलान से रिश्ते में आपसी समझ, विश्वास, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। आइए आपको बताते हैं किन राशियों के लिए कौन-सा राशि का पार्टनर बेस्ट होता है।
मेष राशि
मेष राशि के जातक को कुंभ, सिंह और धनु राशि के लोग सबसे बेहतरीन और अनुकूल साथी माने जाते हैं। इन राशियों के साथ संबंध में उत्साह, ऊर्जा और समझदारी बनीं रहती हैं। इनके बीच का रिश्ता काफी सक्रिय और रोमांच से भरा होता है, जो कि लंबे समय तक संतुलन में रहता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक के लिए कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के लोग सबसे बेस्ट जीवनसाथी माने जाते हैं। इन रिश्तों में स्थिरता, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होता है। ऐसे साथी एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं और रिश्ता लंबे समय तक स्थाई और खुशहाल बना रहता है।
मिथुन राशि
जिन लोगों की मिथुन राशि है, उनकों कुंभ और तुला राशि के साथ अच्छी संगत मानी जाती है। इन संबंधों में बातचीत, समझ और मानसिक तालमेल काफी अच्छा माना जाता है। दोनों एक-दूसरे की सोच को समझते हैं और रिश्तों में दोस्ती जैसा मजबूत आधार रहता है, जो काफी समय तक जुड़ाव रहता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक को वृषभ, मीन और वृश्चिक राशि के लोग सबसे बेहतर साथी होते हैं। इन रिश्तों में भावनात्मक गहराई और अपनापन अधिक होता है। ये दोनों एक दूसरे के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं, जिससे रिश्ता मजबूत और विश्वास पर टिका रहता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों की धनु और तुला राशि के जातक अच्छे जीवनसाथी माने जाते हैं। इनके रिश्ते में आकर्षण, रोमांस और उत्साह बना रहता है। दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं और सामाजिक जीवन में भी अच्छा संतुलन बनाए रखना।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की वृषभ और वृश्चिक राशि के लोगों के साथ अच्छी सामंजस्यता देखने को मिलती है। इन संबंधों की नींव विश्वास, समझदारी और स्थायित्व पर टिकी होती है। दोनों साथी एक-दूसरे का सहयोग करते हुए रिश्ते को मजबूती और सुरक्षा प्रदान करते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों की मिथुन और कुंभ राशि के लोगों के साथ अच्छी तालमेल बैठती है। इन रिश्तों में आपसी समझ, सामंजस्य और मधुरता बनी रहती है। दोनों साथी एक-दूसरे के विचारों को सम्मान देते हैं, जिससे रिश्ता सुखद और संतुलित बना रहता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वृषभ और कर्क राशि के लोग सबसे बेस्ट साथी होते हैं। इन लोगों रे रिश्तों में गहराई, जुनून और मजबूत भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिलता है। दोनों एक-दूसरे के प्रति बेहद वफादार रहते हैं।
धनु राशि
जिन लोगों की राशि धनु होती है, इन लोगों की मेष और कुंभ राशि के जातक अच्छे जीवनसाथी होते हैं। इन लोगों के रिश्ते में स्वतंत्रता, उत्साह और सकारात्मकता बनी रहती हैं। दोनों एक-दूसरे को प्रेरित करते हैं और जीवन को खुलकर जीते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों की वृषभ और कन्या राशि के जातकों के साथ अच्छी अनुकूलता मानी जाती है। इन संबंधों में विश्वास, समझदारी और जिम्मेदारियों का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है। यह जोड़ी मिलकर जीवन में मजबूती, स्थायित्व और सुरक्षित भविष्य की नींव रखती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की मिथुन और तुला राशि के जातक के साथ परफेक्ट मैच माने जाते हैं। इन रिश्तों में दोस्ती, समझ और मानसिक जुड़ाव बेहद अच्छा माना जाता है। दोनों एक-दूसरे की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए कर्क और वृश्चिक राशि के लोग सबसे बेहतर माने जाते हैं। इन रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव, संवेदनशीलता और प्यार गहराई से होता है। दोनों एक-दूसरे को पूरी तरह समझते और सपोर्ट भी करते हैं।
चैंपियन महिला रेसलर विनेश फोगाट की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई है. भारतीय कुश्ती संघ की तरफ से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है. विनेश ने हाल ही में रिटायरमेंट से वापसी का का ऐलान किया था, लेकिन इसके बावजूद वह इसी साल होने वाले एशियन गेम्स के लिए ट्रायल में अयोग्य हो गई हैं. Sat, 9 May 2026 14:52:39 +0530