'बाबर आजम को इंग्लिश मीडिया से दूर ही रखो...', पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने PCB को क्यों दी ऐसी सलाह?
ENG VS PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान ने अपनी 17-सदस्यीय टेस्ट टीम घोषित कर दी है, जिसकी कमान बाबर आजम के हाथों में है. ऐसे में बाबर आजम पर एक बार फिर सभी की नजरें टिकी होंगी. लेकिन, इस दौरे के शुरू होने से पहले पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी को बाबर आजम की चिंता सता रही है और उन्होंने सलाह दी है कि पीसीबी को अपने स्टार क्रिकेटर बाबर आजम को इंग्लिश मीडिया से दूर रखना चाहिए.
बाबर आजम को मिली इंग्लिश मीडिया से दूर रहने की सलाह
पाकिस्तान के खिलाड़ी अक्सर अपनी खराब इंग्लिश के लिए ट्रोल होते हैं. खासतौर पर जब इंग्लैंड में पाकिस्तान के खिलाड़ी खेलते हैं, तो उन्हें अपनी इंग्लिश को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है. अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ ने बाबर आजम को इंग्लिश मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है. उनका कहना है कि पीसीबी को बाबर को इंग्लिश मीडिया से दूर रखना चाहिए.
राशिद लतीफ ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा, "इंग्लैंड का दौरा मुश्किल होता है. इंग्लिश मीडिया कोशिश करती है कि वह आपको अपनी फालतू स्टोरीज में बेवजह घसीटे. बाबर आजम एक अनुभवी खिलाड़ी है. इसलिए पीसीबी के लिए ये बेहतर होगा कि वह उन्हें इंग्लिश मीडिया से दूर रखे और पूर्व कप्तान शान मसूद को मीडिया से ज्यादा बात करने के लिए भेजे. मसूद के पास इंग्लैंड में खेलने और इंग्लिश मीडिया से डील करने का अनुभव है.
WTC में पाकिस्तान की हालत खराब
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के संस्करण में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत खराब है. इस संस्करण में पाकिस्तान ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में 8वें स्थान पर है. उनके पास सिर्फ 16 अंक है और 22.22 प्वॉइंट्स हैं. ऐसे में अब इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली सीरीज में जीत दर्ज करके पाकिस्तान की टीम इस अंक तालिका में अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेगी.
???? PAK v PCC SELECT XI UPDATE ????
— Rayham. (@RayhamUnplugged) August 11, 2026
- PCB and ECB have mutually agreed to convert the four-day warm-up match into a three-day first-class game starting from August 13th.
- This will not be a warm-up match but will be considered a proper three-day first-class game. pic.twitter.com/Px986iwO7R
ऐसी हैं दोनों टीमें
इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ऑली पोप, ऑली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अली उस्मान, अजान ओवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद ओवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शान मसूद, उबेद शाह
ऐसा है इंग्लैंड-पाकिस्तान का शेड्यूल
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 19 अगस्त से 23 अगस्त के बीच लीड्स में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 27 अगस्त से 31 अगस्त के बीच लंदन में और तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से 13 सितंबर बर्मिंघम में खेला जाएगा.
| मैच | तारीख | मुकाबला | वेन्यू | शहर |
|---|---|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 19-23 अगस्त 2026 | इंग्लैंड vs पाकिस्तान | Headingley | लीड्स |
| दूसरा टेस्ट | 27-31 अगस्त 2026 | इंग्लैंड vs पाकिस्तान | Lord's | लंदन |
| तीसरा टेस्ट | 9-13 सितंबर 2026 | इंग्लैंड vs पाकिस्तान | Edgbaston | बर्मिंघम |
ये भी पढ़ें: यशस्वी और केएल करेंगे ओपन, नंबर-3 पर आएगा ये धाकड़ बल्लेबाज, जानिए पहले टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11
IND vs SL Live Streaming: कब कहां और कैसे लाइव देखें भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, नोट कर लीजिए सभी डिटेल्स
IND vs SL Test Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा. इससे पहले भारतीय टीम अपने तैयारियों में जुटी हैं. टीम इंडिया ने श्रीलंका की परिस्थिति को समझने के लिए एक वार्म-अप मैच भी खेला और जीत हासिल की. बता दें कि यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम हो गया है क्योंकि यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. टीम इंडिया को WTC फाइनल की रेस में बने रहना है तो उन्हें हर हाल में इस सीरीज के दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी. तो चलिए जानते हैं कि भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज को आप टीवी और मोबाइल पर कैसे लाइव देख सकते हैं. चलिए इसके बारे में बताते हैं.
कहां लाइव देख सकेंगे भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी फैंस को टीवी पर मैच देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा. आप सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ देख सकेंगे, लेकिन आपको मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सोनी लिव पर जाना होगा. बता दें कि आपको मोबाइल या ऑनलाइन मैच देखने के लिए थोड़े पैसे खर्च करने पड़ेंगे.
डीडी फ्री डिश कनेक्शन से डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं मैच
अगर आप फ्री में भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैचों को देखना चाहते हैं तो इसका लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी होगा, लेकिन इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए. लेकिन अगर आपके पास किसी और कंपनी का कनेक्शन है तो फिर आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मुकाबले नहीं देख सकेंगे. आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं होगा और न ही आप जियो हॉटस्टार पर देख पाएंगे.
WTC फाइनल के लिहाज से भारत के लिए अहम है यह सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. ऐसे में यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम हो गई है. भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहना है तो उसे इस सीरीज के दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी. टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर मौजूद है. यानी टीम इंडिया अभी काफी पीछे है, लेकिन अगर दोनों मैच जीतती है तो PCT में फायदा होगा और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की उम्मीद बरकरार रहेगी. लेकिन अगर भारत को हार मिलती है तो फिर मामला फंस जाएगा. यूं कहें तो टीम इंडिया फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी. इसलिए यह सीरीज भारत के लिए महत्वपूर्ण है.
CAPTAIN × COACH - Shubman Gill and Gautam Gambhir in serious conversation during practice session ???????? pic.twitter.com/2Idp9ryiDw
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 10, 2026
शुभमन गिल के पास होगी कई चुनौती
हालांकि श्रीलंका दौरे पर यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगी. कप्तान शुभमन गिल के सामने इस सीरीज में नई चुनौती होगी. शुभमन गिल खुद पहली बार श्रीलंका में कोई टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे. इतना ही नहीं, गिल पहली बार श्रीलंका के खिलाफ कोई टेस्ट मैच भी खेलेंगे. यानी उन्हें श्रीलंका के खिलाफ अभी टेस्ट मैच खेलने का अनुभव नहीं है. इतना ही नहीं, टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल 15 खिलाड़ियों में से सिर्फ 3 ही ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने श्रीलंका में टेस्ट मैच खेले हैं। ये खिलाड़ी केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव हैं. अब देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया इस सीरीज में कमाल करने में कामयाब होती है या नहीं.
यह भी पढ़ें: 'बाबर आजम को इंग्लिश मीडिया से दूर ही रखो...', पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने PCB को क्यों दी ऐसी सलाह?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









