Responsive Scrollable Menu

IND vs SL Live Streaming: कब कहां और कैसे लाइव देखें भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, नोट कर लीजिए सभी डिटेल्स

IND vs SL Test Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा. इससे पहले भारतीय टीम अपने तैयारियों में जुटी हैं. टीम इंडिया ने श्रीलंका की परिस्थिति को समझने के लिए एक वार्म-अप मैच भी खेला और जीत हासिल की. बता दें कि यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम हो गया है क्योंकि यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. टीम इंडिया को WTC फाइनल की रेस में बने रहना है तो उन्हें हर हाल में इस सीरीज के दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी. तो चलिए जानते हैं कि भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज को आप टीवी और मोबाइल पर कैसे लाइव देख सकते हैं. चलिए इसके बारे में बताते हैं. 

कहां लाइव देख सकेंगे भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी फैंस को टीवी पर मैच देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा. आप सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ देख सकेंगे, लेकिन आपको मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सोनी लिव पर जाना होगा. बता दें कि आपको मोबाइल या ऑनलाइन मैच देखने के लिए थोड़े पैसे खर्च करने पड़ेंगे.

डीडी फ्री डिश कनेक्शन से डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं मैच

अगर आप फ्री में भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैचों को देखना चाहते हैं तो इसका लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी होगा, लेकिन इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए. लेकिन अगर आपके पास किसी और कंपनी का कनेक्शन है तो फिर आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मुकाबले नहीं देख सकेंगे. आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं होगा और न ही आप जियो हॉटस्टार पर देख पाएंगे.

WTC फाइनल के लिहाज से भारत के लिए अहम है यह सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. ऐसे में यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम हो गई है. भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहना है तो उसे इस सीरीज के दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी. टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर मौजूद है. यानी टीम इंडिया अभी काफी पीछे है, लेकिन अगर दोनों मैच जीतती है तो PCT में फायदा होगा और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की उम्मीद बरकरार रहेगी. लेकिन अगर भारत को हार मिलती है तो फिर मामला फंस जाएगा. यूं कहें तो टीम इंडिया फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी. इसलिए यह सीरीज भारत के लिए महत्वपूर्ण है. 

शुभमन गिल के पास होगी कई चुनौती

हालांकि श्रीलंका दौरे पर यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगी. कप्तान शुभमन गिल के सामने इस सीरीज में नई चुनौती होगी. शुभमन गिल खुद पहली बार श्रीलंका में कोई टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे. इतना ही नहीं, गिल पहली बार श्रीलंका के खिलाफ कोई टेस्ट मैच भी खेलेंगे. यानी उन्हें श्रीलंका के खिलाफ अभी टेस्ट मैच खेलने का अनुभव नहीं है. इतना ही नहीं, टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल 15 खिलाड़ियों में से सिर्फ 3 ही ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने श्रीलंका में टेस्ट मैच खेले हैं। ये खिलाड़ी केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव हैं. अब देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया इस सीरीज में कमाल करने में कामयाब होती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: 'बाबर आजम को इंग्लिश मीडिया से दूर ही रखो...', पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने PCB को क्यों दी ऐसी सलाह?

Continue reading on the app

‘Yeh Fitoor Tera’ में ऐसा क्या है खास? जानें 5 वजहें जो इस शो को बना रहीं दर्शकों का फेवरेट

Yeh Fitoor Tera: स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’ इन दिनों दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में पहली पसंद, झिझक भरी बातें, अनोखी दोस्ती और पहली बार प्यार में पड़ने की उलझनों को दिखाया गया है. कहते हैं ना, पहली बार प्यार होना आसान नहीं होता. यही बात इस न्यू-एज Gen Z रोमकॉम को खास बनाती है. शो में प्यार, दोस्ती और रिश्तों को मजेदार और दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है. यही वजह है कि दर्शक इससे जुड़ाव महसूस कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि शो में ऐसी कौन-सी 5 बातें हैं, जो इसे दर्शकों का फेवरेट बना रही हैं.

1. सौम्या और जीत की केमिस्ट्री ने जीता दिल

कॉलेज की लव स्टोरी में नोक-झोंक, झिझक और प्यार की शुरुआत होना आम बात है. लेकिन सौम्या और जीत की कहानी काफी नेचुरल लगती है. दोनों पहली नजर में प्यार करने वाले कपल नहीं हैं, बल्कि धीरे-धीरे एक-दूसरे को समझते हैं. कभी बातचीत तो कभी बहस और छोटे-छोटे पलों के जरिए दोनों करीब आते हैं. उनकी मजेदार नोक-झोंक और प्यारी बातचीत दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. देबचंद्रिमा सिंघा रॉय और ईशान धवन की केमिस्ट्री भी काफी सहज लगती है, जिसकी वजह से सौम्या और जीत की जोड़ी कॉलेज के आम कपल जैसी महसूस होती है.

2. कॉलेज का सेटअप बिल्कुल रियल

‘ये फितूर तेरा’ में दिखाई गई कॉलेज लाइफ काफी रियल और जानी-पहचानी लगती है. कैंटीन में दोस्तों के साथ बैठना, ग्रुप प्रोजेक्ट करना या आखिरी समय पर असाइनमेंट पूरा करना, शो में ऐसी कई चीजें दिखाई गई हैं जिनसे युवा आसानी से जुड़ सकते हैं. दोस्ती, क्रश, छोटी-मोटी लड़ाई और दोस्तों के साथ मस्ती, ये सब कहानी का हिस्सा है. कॉलेज को बहुत ज्यादा ग्लैमरस दिखाने के बजाय इसे आम जिंदगी जैसा रखा गया है, जिससे शो और भी ज्यादा रियल लगता है.

3. ‘फील बनाते हैं’ गाना बना रहा माहौल

‘ये फितूर तेरा’ का गाना ‘फील बनाते हैं’ भी यंग जनरेशन के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने को नेशनल अवॉर्ड विनर म्यूजिक डायरेक्टर अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है. गाने की धुन और मजेदार वाइब युवाओं को पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर भी लोग इस गाने पर रील्स बना रहे हैं. यही वजह है कि यह ट्रैक शो की यूथफुल एनर्जी को और बढ़ा रहा है.

4.  छोटे शहर की लड़की सौम्या से जुड़ाव

सौम्या एक सीधी-सादी और मासूम लड़की है, जो अपने घर से दूर आकर कॉलेज की नई दुनिया में कदम रखती है. यहां उसे नए लोगों से मिलने, नए अनुभव लेने और कई नई परिस्थितियों का सामना करने का मौका मिलता है. वह हर चीज को पहली बार एक्सपीरियंस कर रही है. उसकी यही सादगी और नए माहौल में खुद को समझने की कोशिश दर्शकों को उससे जोड़ रही है.

5. जीत का अंदाज पसंद आ रहा

जीत एक परफेक्ट हीरो नहीं है और यही बात उसके किरदार को खास बनाती है. उसमें एटीट्यूड है और वह कई बार बिना सोचे फैसले भी ले लेता है. वो हमेशा सही नहीं होता, लेकिन कई मौकों पर उसका केयरिंग और सॉफ्ट साइड भी देखने को मिलती है. सौम्या के साथ उसका रिश्ता उसके व्यक्तित्व के कई अलग पहलुओं को सामने लाता है. कहानी आगे बढ़ने के साथ जीत अपनी भावनाओं और गलतियों को कैसे समझता है, यह देखना भी दिलचस्प होगा.

बता दें, ये शो अगर आप भी देखना चाहते हैं तो हर दिन रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर देख सकते हैं. इसके अलावा इसे  कभी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर देखा जा सकता है.

ये भी पढे़ं- Explainer: ‘Awarapan 2’ की रिलीज से पहले जानिए कैसी थी पहली ‘आवारापन’, बॉक्स ऑफिस पर कितनी हुई थी कमाई?

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने 29 रन बनाने में गंवाए चार विकेट, हेड-लाबुशेन-ग्रीन आउट, बांग्लादेश ने फंसा दिया

AUS vs BAN 1st Test Day 1 Lunch: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी एकबार फिर सवालों के घेरे में आ चुकी है. दो दशक से भी ज्यादा वक्त के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने आई बांग्लादेशी टीम के पेसर्स ने कंगारुओं को पहले टेस्ट में फंसा दिया है. नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम के बिना पहले टेस्ट में उतरी बांग्लादेशी टीम ने लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 74/4 कर दिया है. Thu, 13 Aug 2026 08:36:01 +0530

  Videos
See all

Abhijeet Dipke News: अभिजीत दीपके पर कार्यकर्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप! | Jantar Mantar | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T03:10:39+00:00

Jewar Airport News: जेवर एयरपोर्ट पर जलभराव? अखिलेश यादव का तंज! | Akhilesh Yadav | Noida Airport #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T03:15:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers