Responsive Scrollable Menu

PM Modi Insta Video: 15 अगस्त से पहले PM मोदी का बड़ा संदेश, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील

PM Modi Insta Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो संदेश जारी कर पूरे देश में देशभक्ति का नया जोश भर दिया है. स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर से ठीक पहले आए इस वीडियो में उन्होंने देश के हर नागरिक से 'हर घर तिरंगा' अभियान को एक बड़े उत्सव के रूप में मनाने का दिल से आग्रह किया है. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति हमारी निष्ठा और सम्मान को जताने का एक पावन जरिया है. 15 अगस्त को पूरा देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ का ऐतिहासिक जश्न मनाने जा रहा है और इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं.

हर दिल और हर घर में फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

अपने विशेष वीडियो संदेश के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के बलिदान की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि आज हम जिस आजाद भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे अनगिनत वीरों का तप और त्याग छुपा हुआ है. ऐसे में 15 अगस्त का यह दिन उन सभी राष्ट्रनायकों को नमन करने का सबसे सही अवसर है. उन्होंने देश के हर कोने में रहने वाले लोगों से कहा कि इस बार हर घर में तिरंगा, हर दिल में तिरंगा का जज्बा नजर आना चाहिए. देश का हर परिवार अपने घर पर पूरी शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराए और आने वाली पीढ़ियों के मन में देशभक्ति का अलख जगाए. इसके साथ ही उन्होंने विकसित भारत के निर्माण का नया संकल्प लेने पर भी जोर दिया.

संसद भवन में एनडीए सांसदों ने किया पीएम का भव्य स्वागत

स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से पहले संसद भवन परिसर में भी देशभक्ति का एक शानदार नजारा देखने को मिला. मंगलवार 11 अगस्त 2026 को संसद भवन पुस्तकालय स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में एनडीए के घटक दलों की एक महत्वपूर्ण मंगल मिलन बैठक आयोजित की गई थी. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में पहुंचे, तब वहां मौजूद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तमाम सांसदों ने अपने हाथों में तिरंगा लहराकर उनका बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान पूरा सभागार वंदे मातरम और भारत माता की जय के गूंजते नारों से जीवंत हो उठा.

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, एस जयशंकर और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत गठबंधन की सभी सहयोगी पार्टियों के शीर्ष नेता और सांसद बड़ी संख्या में शामिल हुए. बैठक के दौरान सरकार के कामकाज के साथ-साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरे देश में एक बड़े उत्सव की तरह मनाने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई.

लाल किले पर इस बार बनेगा एक नया इतिहास

केंद्र सरकार ने इस बार के स्वतंत्रता दिवस समारोह को और भी अधिक यादगार बनाने के लिए कई नई और ऐतिहासिक पहल की घोषणा की है. ऐतिहासिक लाल किले पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के दौरान पहली बार आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया जाएगा. यह पहला मौका होगा जब स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरम की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देगी. इस निर्णय से पूरे देश के नागरिकों में एक नया जोश और उत्साह भर गया है.

विकसित भारत 2047 की थीम पर रहेगा पूरा ध्यान

सुरक्षा और तैयारियों का जायजा लेते हुए रक्षा सचिव आरके सिंह ने बताया कि इस वर्ष लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्य थीम 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा शक्ति का योगदान रखी गई है. सरकार का मानना है कि आने वाले दशकों में भारत की प्रगति और समृद्धि की नींव देश के युवा ही रखेंगे. इसलिए इस समारोह में युवाओं की उपलब्धियों, उनके नए विचारों और देश के निर्माण में उनके योगदान को प्रमुखता से रेखांकित किया जाएगा.

रक्षा सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि लाल किले के इस भव्य आयोजन की रूपरेखा और युवाओं को समर्पित थीम की योजना काफी समय पहले ही तैयार कर ली गई थी. सरकार चाहती है कि देश का हर युवा इस बात को समझे कि 2047 तक भारत को दुनिया की शीर्ष महाशक्ति बनाने में उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है. पूरे देश में इस समय तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं और हर नागरिक स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है.

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों से की 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होने की अपील

Continue reading on the app

'मैंने गुस्से में वो चार्ट फाड़ दिया...' हरभजन सिंह ने सालों बाद मानी अपनी गलती, बताए उन्हें NCA से क्यों निकाला गया?

Harbhajan Singh : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के एक बड़े बयान ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. हरभन ने उन पूराने दिनों की बात की है, जब उनको नेशनल क्रिकेट एकादमी से निकाल दिया गया था. आज उन्होंने सालों बाद अपनी गलती मानी है. हभजन सिंह ने उन पुराने दिनों को याद करते हुए बताया है कि, उस समय उन्हें गुस्सा आ गया था, जिसके चलते उन्होंने ऐसा फैसला लिया था. उन्होंने अपने बयान में बहुत कुछ ऐसा कहा है, जो आपको भी हैरान कर सकता है. 

इस बयान से पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ये भी साफ कर दिया है, जब वो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट खेला करते थे. उन दिनों खिलाड़ियों को किस तरह की परेशानियां उठानी पड़ती थी. खिलाड़ियों को नेशनल क्रिकेट एकदामी जो आज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के नाम से जानी जाती है, जहां पर भारतीय क्रिकेटर्स को अपनी चोट से ठीक होने और रिहैब पूरा करने के लिए रखा जाता है. अब हरभजन ने अपने बयान में क्या कहा है, आइए जानते हैं. 

हरभजन सिंह ने अपनी गलती मान बोली बड़ी बात

हरभजन सिंह ने कहा कि, 'मुझे एनसीए से निकाल दिया गया था और यह मेरी गलती नहीं थी. मैं यह बात अब भी खुलेआम कहता हूं, वहां और पहले के दिनों में खाना अच्छा नहीं था. नियम ऐसे थे कि क्रिकेटरों को बहुत कुछ सिखाया जाता था. डाइट के लिए एक चार्ट लगाया गया था, लेकिन हमें वह नहीं मिल रहा था जो चार्ट में लिखा था. बार-बार शिकायत करने के बाद भी खाने की क्वालिटी में सुधार नहीं हुआ, इसलिए एक दिन मैंने वह चार्ट फाड़ दिया और बस यही मेरी एकमात्र गलती थी.

हरभजन सिंह ने आगे कहा, 'शायद जब तक कोई इस तरह का कदम नहीं उठाता, तब तक चीजें नहीं बदलतीं. मैं अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा था. अगर मैं उस समय खड़ा होकर अपनी बात नहीं रखता, तो आज भी वही डाइट प्लान जारी रहता. प्लान बदला, मुझे भी हटा दिया गया, यह अलग बात है, लेकिन इसमें मेरी कोई गलती नहीं थी. बीसीसीआई में कुछ लोग ऐसे थे, जो नहीं चाहते थे कि कोई उनके सामने खड़ा होकर सवाल करे'.

हरभनज सिंह का अंतरराष्ट्रीय करियर 

आपको बता दें कि, भारत के लिए पंजाब के रहने वाले हरभजन सिंह ने अपना डेब्यू 1998 में किया था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने भारत के लिए 2016 तक क्रिकेट खेला था. वो भारत के लिए 367 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. उन्होंने भारत के लिए 177 विकेट हासिल किए हैं. इसके साथ ही बल्ले से हरभजन ने 3569 रन बनाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए कई अहम मुकाबलों में मजबूती के साथ रोल निभाया है. वो भारत की 2007 टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप 2011 के चैंपियन सदस्य हैं.

फॉर्मेट मैच पारी विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकॉनमी औसत 4 विकेट 5 विकेट
टेस्ट 103 190 417 8/84 2.84 32.5 16 25
वनडे 236 227 269 5/31 4.31 33.4 22 3
टी20 इंटरनेशनल 28 27 25 4/12 6.21 25.3 1 0

ये भी पढ़ें : Explainer: अर्श से फर्श पर कैसे पहुंची वेस्टइंडीज? विश्व चैंपियन टीम नहीं बना पाई वर्ल्ड कप 2027 में जगह, खेलना पड़ेगा क्वालीफायर्स

Continue reading on the app

  Sports

कॉलेज सीनियर पर आया दिल, किसी को तलाकशुदा से हुआ प्यार, इन 7 क्रिकेटरों ने अपने से बड़ी उम्र की हसीनाओं से की शादी

7 Indian cricketers married to older women: भारतीय क्रिकेटरों ने मैदान पर रिकॉर्ड तोड़ने के साथ निजी जिंदगी में भी सामाजिक बंदिशों को तोड़ा है. सचिन तेंदुलकर से लेकर जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले तक, कई दिग्गजों ने खुद से कई साल बड़ी हमसफर को चुना. 2 से 10 साल तक के इस ऐज गैप के बावजूद, इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों का रिश्ता बेहद सफल रहा. आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट जगत की उन चर्चित जोड़ियों के बारे में, जिन्होंने प्यार के आगे उम्र के फासले को बेअसर साबित कर दिया. Wed, 12 Aug 2026 23:15:51 +0530

  Videos
See all

LPG Cylinder New Rules: LPG उपभोक्ताओं के लिए सुबह का बड़ा अपडेट! | Commercial Cylinder Price | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T00:00:15+00:00

Viral Video : OPD में गिरा मरीज ... डॉक्टर ने बचाई जान! | #SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T00:00:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers