Responsive Scrollable Menu

Bihar Shocking News: पत्नी से कलह के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, शिव मंदिर जाकर काटा प्राइवेट पार्ट

बिहार के रोहतास जिले के कुसडिहरा गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर सुनने वाले व्यक्ति को चौंका दिया है। दरअसल, यहां एक 25 वर्षीय शादीशुदा युवक ने अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद आवेश में आकर ऐसा कदम खौफनाक उठा लिया, जिससे उसकी जान पर बन आई।

गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी से झगड़े के बाद युवक इतना गुस्से में था कि वह गांव के शिव मंदिर पहुंचा और वहां धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक यहीं नहीं रुका, वह अपनी गर्दन पर भी वार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मंदिर में मौजूद लोगों ने उसे देख लिया और शोर मचाते हुए उसे जैसे-तैसे रोका। ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दी।

इलाज के लिए वाराणसी रेफर

परिजनों ने आनन-फानन में युवक को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि युवक की स्थिति बेहद गंभीर थी। प्राथमिक उपचार और ट्रामा सेंटर में देखभाल के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर का कहना है कि इस कदम के पीछे गहरे मानसिक या मनोवैज्ञानिक कारण हो सकते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Bihar में NDA का शक्ति प्रदर्शन, 7 मई को Cabinet Expansion, PM Modi हो सकते हैं शामिल


भविष्य में आएगी नपुंसकता

डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की जान तो बच जाएगी लेकिन वह अब कभी सामान्य जीवन नहीं जी पाएगा। सिविल सर्जन ने पुष्टि की है कि प्राइवेट पार्ट को पूरी तरह से काट देने के कारण युवक में अब नपुंसकता आ जाएगी और उसकी मर्दानगी खत्म हो चुकी है।

पुलिस केस दर्ज नहीं

हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे मानसिक तनाव के एक बेहद खतरनाक परिणाम के रूप में देख रहे हैं।

Continue reading on the app

नीमराना के कुतीना गांव में सर्विस पिस्टल से फायरिंग, युवक घायल; वीडियो में देखें पुलिसकर्मी पर आरोप, जांच जारी

नीमराना के कुतीना गांव में सर्विस पिस्टल से फायरिंग, युवक घायल; वीडियो में देखें पुलिसकर्मी पर आरोप, जांच जारी

Continue reading on the app

  Sports

Mothers Day: मां-बेटी की वो जोड़ी, जिसने देश के लिए खेला इंटरनेशनल क्रिकेट, ऐसा रहा करियर

Mothers Day 2026: 10 मई 2026 को मदर्स डे मनाया जाएगा. ये दिन एक मां-बेटी की जोड़ी के लिए काफी खास है. इन दोनों ने ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है. खास बात ये भी है कि बेटी ने दो देशों के लिए खेला है. Sat, 09 May 2026 06:00:39 +0530

  Videos
See all

Breaking On Bengal New CM LIVE: बंगाल छोड़कर भागेगी ममता? | TMC Vs BJP | PM Modi | Mamata | Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T01:47:09+00:00

Lieutenant General NS Raja Subramani होंगे देश के नए CDS, 30 मई की Anil Chauhan की लेंगे जगह #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T01:50:00+00:00

Bengal New CM News : नई सरकार का शपथग्रहण | Suvendu Adhikari Oath #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T01:52:07+00:00

Maharashtra News: निदा खान के AIMIM से जुड़े तार ! | Nasik | IT Company | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T02:06:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers