Responsive Scrollable Menu

अब ‘बंदर’ बनकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे बॉबी देओल, टीजर रिलीज डेट हुई अनाउंस

सनी देओल के बाद अब बॉबी देओल को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए देखा जाने वाला है। वह अपनी अगली फिल्म बंदर के साथ सिनेमा घरों में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ सान्या मल्होत्रा को देखा जाएगा। यह अगले महीने रिलीज की जाने वाली है।

फिल्म एनिमल में खूंखार विलेन अबरार और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बाबा निराला जैसे दमदार किरदार निभाने वाले बॉबी देओल एक बार फिर ऑडियंस का दिल जीतने को तैयार है। अपने अपकमिंग फिल्म में उन्हें एकदम डार्क किरदार में देखा जाने वाला है। अब हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर करते हुए यह जानकारी दी है कि टीजर कब रिलीज किया जाएगा।

अलग अंदाज में नजर आएंगे बॉबी देओल

बॉबी देओल की इस फिल्म को अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनाए जाने वाला है। फिल्म में एक्टर का लुक बहुत ही शानदार है। हाल ही में एक नया पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें बॉबी हाथों में गिटार पकड़े शिमरी पेंट और शर्ट पहनकर डिस्को डांसर लुक में दिखाई दे रहे हैं। यह बताया जा रहा है कि वह इस क्राईम थ्रिलर में एक टीवी एक्टर का किरदार निभा रहे हैं जिस पर अपनी एक गर्लफ्रेंड के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगता है। उनके इस लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है।

कब रिलीज होगा टीजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का टीजर 7 मई 2026 को यूट्यूब पर रिलीज किया जाने वाला है। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए यह बताया है कि सुबह करीब 11 बजे इसे ऑडियंस के लिए पेश किया जाएगा। यह एक डूबते सितारे की कहानी है जिस पर गंभीर आरोप लगा है। यह बताया जा रहा है कि यह फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित है।

 

इस फिल्म से होगी टक्कर

फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। इसी दिन वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है भी रिलीज की जाएगी। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। वहीं साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी भी बंदर से एक दिन पहले 4 जून को दस्तक देगी।

Continue reading on the app

SBI में 25-26 मई को महा-हड़ताल: कर्मचारियों ने मोर्चा खोला; NPS, भर्ती और वेतन समेत 16 बड़ी मांगें

SBI Nationwide Strike : SBI कर्मचारियों की 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल. NPS फंड मैनेजर बदलने का विकल्प और वेतन विसंगति समेत 16 मांगों पर अड़ा संगठन. जानें बैंक कामकाज पर क्या होगा असर.

The post SBI में 25-26 मई को महा-हड़ताल: कर्मचारियों ने मोर्चा खोला; NPS, भर्ती और वेतन समेत 16 बड़ी मांगें appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा टी20 रैंकिंग में नंबर-1, पाकिस्तानी बैटर से ईशान किशन 23 अंक आगे

ICC T20I Rankings:  आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल प्लेयर रैंकिंग में बांग्लादेश के खिलाड़ियों को बड़ा फायदा मिला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का असर अब रैंकिंग में भी साफ दिख रहा है। यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। भले ही कोई टीम सीरीज नहीं जीत पाई, लेकिन कई खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाकर अपनी रैंकिंग सुधारी।

बांग्लादेश के बल्लेबाज तोवहीद हृदॉय इस सीरीज के सबसे बड़े स्टार रहे। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। हृदॉय ने दो पारियों में 84 रन बनाए और टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 37वें नंबर पर पहुंच गए। वहीं टीम के कप्तान लिटन दास ने भी हल्का सुधार किया। मीरपुर में खेले गए आखिरी मैच में 26 रन बनाने के बाद वह एक स्थान ऊपर पहुंच गए।

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो अभिषेक शर्मा अभी भी नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने 9 मार्च के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला, फिर भी उनकी टॉप रैंकिंग बरकरार है। ईशान किशन दूसरे स्थान पर हैं और वह अभिषेक से सिर्फ चार अंकों से पीछे हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर हैं, जिनके अंक किशन से 23 कम हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भी बांग्लादेश को फायदा मिला है। महेदी हसन एक स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि शोरीफुल इस्लाम ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है। उन्होंने नौ स्थान की बढ़त हासिल कर 54वां स्थान हासिल किया।

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों में भी बदलाव देखने को मिला। बेन सियर्स 10 स्थान ऊपर चढ़कर 51वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं ईश सोढ़ी चार स्थान ऊपर जाकर संयुक्त रूप से 88वें नंबर पर हैं। सोढ़ी ने इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 165 विकेट लेकर टिम साउदी (164 विकेट) को पीछे छोड़ दिया।

इसके अलावा वनडे रैंकिंग में भी कुछ बदलाव हुए हैं। नेपाल, ओमान और यूएई के बीच खेली गई ट्राई सीरीज के बाद ओमान के ओपनर जतिंदर सिंह सात स्थान ऊपर चढ़कर 65वें नंबर पर पहुंच गए। उनके साथी शकील अहमद ने गेंदबाजों की रैंकिंग में नौ स्थान की छलांग लगाकर 31वां स्थान हासिल किया।

नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने भी शानदार प्रदर्शन किया और ऑलराउंडर रैंकिंग में 12 स्थान की बढ़त के साथ 31वें नंबर पर पहुंच गए। कुल मिलाकर इस बार की रैंकिंग में एशियाई टीमों के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है।

Wed, 06 May 2026 17:30:13 +0530

  Videos
See all

Mahabharat LIVE: टूटा INDI गठबंधन! | West Bengal Election Result | PM Modi | BJP Vs TMC | Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T12:11:59+00:00

Assam CM। Himanta Biswa Sarma। "Pawan Khera को पुलिस बुलाएगी तब उन्हें पेड़ा खिलाऊंगा"। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T12:16:11+00:00

West Bengal Election Result Breaking LIVE: शपथ से पहले बंगाल में उतरी CRPF! | TMC Vs BJP | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T12:15:06+00:00

हमारे पंडित जी बोलेंगे… हम वही करेंगे,वे कहेंगे बड़े बाल रख लो तो बड़े बाल रख लूंगा : Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T12:14:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers