Responsive Scrollable Menu

AR Ameen Accident: मैं ड्राइव नहीं कर रहा था... हादसे के बाद AR रहमान के बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट

म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के बेटे और प्लेबैक सिंगर एआर आमीन (AR Ameen) सोमवार को चेन्नई में हुए एक सड़क हादसे में मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर सामने आने के कुछ घंटे बाद आमीन ने सोशल मीडिया पर घटना को लेकर सफाई दी। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त वह कार चला नहीं रहे थे, बल्कि पैसेंजर सीट पर बैठे थे। उनकी बहन और सिंगर-कंपोजर Khatija Rahman ने भी सोशल मीडिया पर बयान जारी कर हादसे की पूरी जानकारी दी।

'मैं पैसेंजर सीट पर बैठा था'- एआर आमीन 
Ameen ने Instagram Stories पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह एयरपोर्ट जा रहे थे और अपने दोस्त की कार में पैसेंजर सीट पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उनकी कार का मामूली एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से हादसे में शामिल सभी लोग सुरक्षित हैं।

Ameen ने उन सभी लोगों का शुक्रिया भी अदा किया, जिन्होंने हादसे की खबर मिलने के बाद उनसे संपर्क किया और उनके लिए दुआ की। उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनका प्यार और प्रार्थनाएं उनके लिए बहुत मायने रखती हैं।

AR Ameen Chennai Accident

Khatija Rahman ने भी बताई हादसे की पूरी कहानी
AR Ameen ने अपनी बहन Khatija Rahman का बयान भी शेयर किया। Khatija ने बताया कि Ameen एयरपोर्ट जा रहे थे और कार की पैसेंजर सीट पर बैठे थे, जबकि उनके दोस्त कार चला रहे थे। Khatija के मुताबिक, उनके आगे चल रही एक दूसरी गाड़ी के ड्राइवर ने लाल सिग्नल होने के बावजूद गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिसके चलते दोनों वाहनों के बीच मामूली टक्कर हो गई।

उन्होंने आगे बताया कि भगवान की कृपा से Ameen, उनके दोस्त और दूसरी गाड़ी में सवार व्यक्ति सभी सुरक्षित हैं। Khatija ने हादसे की खबर रिपोर्ट करने वालों से परिवार से जानकारी की पुष्टि करने की अपील भी की, ताकि किसी तरह की अनावश्यक चिंता और परेशानी न हो।

पुलिस ने हादसे को लेकर क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक, चेन्नई के गिंडी इलाके के पास सोमवार तड़के एक लग्जरी SUV और कैब एग्रीगेटर की हैचबैक के बीच टक्कर हुई थी। हादसे में Ameen, उनके दोस्त और दूसरी कार के ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया गया।

पुलिस के अनुसार, हादसा करीब सुबह 3:30 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि Ameen गाड़ी चला रहे थे और अपने दोस्त के साथ गिंडी की ओर जा रहे थे। वहीं, दूसरी कार बाईं तरफ से मुख्य लेन में आई, जिसके बाद दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। मामले में Motor Vehicle Act की धारा 337 और 279 के तहत केस दर्ज किया गया है। धारा 337 चोट पहुंचाने से संबंधित है, जबकि धारा 279 सार्वजनिक सड़क पर लापरवाही या तेज गति से वाहन चलाने से जुड़ी है। 

Continue reading on the app

Komal Swarnkar: कौन हैं गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल? तस्वीर वायरल होते ही मचा बवाल; सुनीता आहूजा ने बताया घटिया...

Who Is Komal Rani Swarnkar: गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें एक नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें होने लगी।

हालांकि, गोविंदा और कोमल ने अपने बीच किसी रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। वहीं, इस पूरे मामले पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के रिएक्शन ने चर्चा को और बढ़ा दिया है।

कौन हैं कोमल रानी?

Who Is Komal Rani

कोमल स्वर्णकार फिल्म इंडस्ट्री में नई एक्ट्रेस हैं। गोविंदा की अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ में उनके साथ काम करने के बाद कोमल का नाम तेजी से चर्चा में आया है। कोमल के निजी जीवन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट्स में उन्हें उत्तर प्रदेश से बताया गया है। उनकी उम्र, पढ़ाई और परिवार को लेकर भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

गोविंदा संग करेंगी स्क्रीन शेयर

Komal Swarnkar

कोमल को फिल्म ‘रूपा’ में गोविंदा के साथ देखा जाएगा। इसके अलावा उनका नाम गोविंदा की एक और फिल्म ‘दुनियादारी’ से भी जोड़ा जा रहा है। यानी आने वाले समय में दोनों एक से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में साथ नजर आ सकते हैं। इसी वजह से गोविंदा के साथ उनकी बॉन्डिंग को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

तस्वीरों पर सुनीता का तीखा रिएक्शन

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

गोविंदा और कोमल की तस्वीरों के बारे में जब सुनीता आहूजा से सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर कोई लंबी सफाई नहीं दी। इसके बजाय उन्होंने कहा, “विनाश काले, विपरीत बुद्धि। उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, इसलिए ये सब करता है वो। अब क्या बोलूं?” आगे बोलीं घटिया स्टैंडर्ड है।”

उनसे जब गोविंदा को सोशल मीडिया पर ‘Cheater Number One’ कहे जाने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने उन लोगों पर भी नाराजगी जताई जिन्होंने पहले उनके बयानों को लेकर उन्हें ट्रोल किया था।

गोविंदा ने क्या कहा था?
इस बीच गोविंदा के एक पुराने इंटरव्यू का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मिठाई की दुकान में रहकर भी भूखा निकल जाए तो यह दुख की बात होगी। जब इस बात को बेवफाई से जोड़कर उनसे सवाल किया गया तो गोविंदा ने इसे चीटिंग मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा, “यह चीटिंग नहीं है, यह प्यार है।”

1987 में हुई थी शादी

Govinda Sunita Wedding

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। फिलहाल तस्वीरों और बयानों के बीच यह साफ है कि गोविंदा और कोमल ने किसी रोमांटिक रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़े- ‘उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई’,कोमल संग दिखे Govinda तो भड़कीं सुनीता, बोलीं- ‘विनाश काले, विपरीत बुद्धि’

Continue reading on the app

  Sports

'बबली बदनाम' पर क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल का किलर डांस, बोल्ड मूव्स देखकर फैंस बोले- उफ्फ!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल अपने एक इंस्टाग्राम रील वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. श्रेयंका ने अपने इंस्टा हैंडल पर 'बबली बदमाश' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया है. श्रेयंका के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. श्रेयंका फिलहाल चोट से उबर रही हैं. उन्हें हाल ही समाप्त हुए टी20 विश्व के दौरान चोट लगी थी. Wed, 12 Aug 2026 13:28:03 +0530

  Videos
See all

Amit Shah Statement : संसद में छात्र आंदोलन और परीक्षाओं पर घमासान के बीच अमित शाह का ऐलान | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T08:30:01+00:00

CBI जांच की मांग पर जवाब क्यों नहीं? | Jharkhand | Student Protest | Ranchi | Breaking News #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T08:34:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers