Komal Swarnkar: कौन हैं गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल? तस्वीर वायरल होते ही मचा बवाल; सुनीता आहूजा ने बताया घटिया...
Who Is Komal Rani Swarnkar: गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें एक नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें होने लगी।
हालांकि, गोविंदा और कोमल ने अपने बीच किसी रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। वहीं, इस पूरे मामले पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के रिएक्शन ने चर्चा को और बढ़ा दिया है।
कौन हैं कोमल रानी?
कोमल स्वर्णकार फिल्म इंडस्ट्री में नई एक्ट्रेस हैं। गोविंदा की अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ में उनके साथ काम करने के बाद कोमल का नाम तेजी से चर्चा में आया है। कोमल के निजी जीवन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट्स में उन्हें उत्तर प्रदेश से बताया गया है। उनकी उम्र, पढ़ाई और परिवार को लेकर भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
गोविंदा संग करेंगी स्क्रीन शेयर
कोमल को फिल्म ‘रूपा’ में गोविंदा के साथ देखा जाएगा। इसके अलावा उनका नाम गोविंदा की एक और फिल्म ‘दुनियादारी’ से भी जोड़ा जा रहा है। यानी आने वाले समय में दोनों एक से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में साथ नजर आ सकते हैं। इसी वजह से गोविंदा के साथ उनकी बॉन्डिंग को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
तस्वीरों पर सुनीता का तीखा रिएक्शन
गोविंदा और कोमल की तस्वीरों के बारे में जब सुनीता आहूजा से सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर कोई लंबी सफाई नहीं दी। इसके बजाय उन्होंने कहा, “विनाश काले, विपरीत बुद्धि। उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, इसलिए ये सब करता है वो। अब क्या बोलूं?” आगे बोलीं घटिया स्टैंडर्ड है।”
उनसे जब गोविंदा को सोशल मीडिया पर ‘Cheater Number One’ कहे जाने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने उन लोगों पर भी नाराजगी जताई जिन्होंने पहले उनके बयानों को लेकर उन्हें ट्रोल किया था।
गोविंदा ने क्या कहा था?
इस बीच गोविंदा के एक पुराने इंटरव्यू का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मिठाई की दुकान में रहकर भी भूखा निकल जाए तो यह दुख की बात होगी। जब इस बात को बेवफाई से जोड़कर उनसे सवाल किया गया तो गोविंदा ने इसे चीटिंग मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा, “यह चीटिंग नहीं है, यह प्यार है।”
1987 में हुई थी शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। फिलहाल तस्वीरों और बयानों के बीच यह साफ है कि गोविंदा और कोमल ने किसी रोमांटिक रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़े- ‘उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई’,कोमल संग दिखे Govinda तो भड़कीं सुनीता, बोलीं- ‘विनाश काले, विपरीत बुद्धि’
दोपहर में हल्की झपकी भी ली तो होने लगता है सिरदर्द? ये हो सकते हैं कारण
काफी सारे लोगों को दोपहर में सोकर उठने के बाद सिर में दर्द, तनाव, मूड खराब और शरीर में भारीपन की समस्या हो जाती है। जिसकी वजह से वो चाहकर भी झपकी नहीं ले पाते। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसके कारण जान लें और इससे दूर रहने के उपाय भी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan









.jpg)
