Gujarat Board 10th Result 2026 Out: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आउट, डायरेक्ट लिंक gseb.org पर करें ऐसे देखें
Gujarat Board 10th Result 2026 Out: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कक्षा दसवीं के लिए साल 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है. बोर्ड द्वारा रिजल्ट सुबह 8 बजे अपलोड कर दिया गया था. रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोर चेक कर रहे हैं. वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है. छात्र अपना सीट नंबर डालकर स्कोरकार्ड देख सकते हैं. गुजरात 10वीं का रिजल्ट प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रद्युमन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया है.
कहां-कहां देख सकते हैं रिजल्ट?
छात्र गुजरात बोर्ड 10वीं 2026 का रिजल्ट इन वेबसाइटों पर चेक कर सकते हैं-
- gseb.org
- gsebeservice.com
- website.gseb.org
Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board
इसके अलावा, विद्यार्थी व्हाट्सएप और SMS के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं. बोर्ड ने यहां भी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई है.
कैसे करें स्कोरकार्ड चेक?
अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को 6 नंबर का सीट नंबर डालना होगा. इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद SSC-2026 परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें. अब यहां सीट नंबर सब्मिट करें. कैप्चा फिल करें और गो बटन दबाएं. फोन या लैपटॉप की स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा. अब इसे चेक करें और फ्यूचर के लिए डाउनलोड करके रख लें.
WhatsApp से कैसे रिजल्ट देखें?
गुजरात 10वीं बोर्ड के छात्र व अभिभावक व्हाट्सएप से रिजल्ट देखने के लिए 6357300971 पर जा सकते हैं. छात्र एक साथ बड़ी संख्या में रिजल्ट देख रहे होंगे. ऐसे में यह विकल्प ज्यादा बेहतर होगा.
DigiLocker से डाउनलोड करें मार्कशीट
- गुजरात 10वीं कक्षा 2026 की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आपको
- सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा.
- इसके बाद आधार या मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करवा लें.
- पहले से अकाउंट हो तो मोबाइल नंबर से लॉग इन करें.
- लॉग इन करने के बाद होमपेज पर इश्यूड डॉक्यूमेंट्स सेक्शन पर जाएं.
- यहां Class X Marksheet पर क्लिक करें और बोर्ड का ऑप्शन चुनें.
- इस लिस्ट में से GSEB को सर्च करके सेलेक्ट करें.
- Class X Marksheet का विकल्प दबाएं.
- अपना सीट नंबर और जरूरी जानकारी भरें.
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.
- अब इसे यहां से डाउनलोड कर लें.
कितने नंबर जरूरी?
GSEB 10वीं परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% प्रतिशत अंक लाने होंगे. जो विद्यार्थी इतने अंक नहीं लाया होगा, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा या फिर अगले साल फिर परीक्षा देनी होगी. कंपार्टमेंट एग्जाम जून के आखिरी हफ्ते में हो सकते हैं. बता दें कि इस साल डिस्ट्रिक्ट वाइज रिजल्ट में नर्मदा जिले ने टॉप किया है.
ये भी पढ़ें- इस दिन जारी होंगे सीबीएसी 12 वीं के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
फिल्मी दुनिया पर गिरी गाज, एक ही दिन में दो सेलेब्स की कार एक्सीटेंड में मौत, रजनीकांत-मोहनलाल हुए इमोशनल
RB Choudary And Santhoash Nair Death: साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स का फेनडम बहुत बड़ा माना जाता है. जब भी उनके सेलेब्स पर किसी तरह की मुसीबत आती है तो फैंस चिंता में पड़ जाते हैं और उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करने लग जाते हैं. हालांकि, बीते दिन मंगलवार को साउथ इंडस्ट्री से ऐसी दो बड़ी खबर सामने आई, जिसने फिल्मी दुनिया के लोगों के साथ-साथ फैंस को भी दुखी कर दिया. दरअसल, यहां पर एक ही दिन में दो बड़े सेबेब्स की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई. उनके निधन पर सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर मोहनलाल तक कई दिग्गजों ने दुख जाताया. आइए इन सेबेल्स के बारे में जानते हैं कि वो कौन थे और उनके साथ ये हादसा कैसे हुआ.
इन दो सेलेब्स का हुआ सड़क हादसे में निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 मई की सुबह मलायम इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर संतोष नायर (Santosh Nair) की कार हादसे में मौत की खबर सामने आई थी. वहीं, इसी दिन दोपहर को तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्में बनाने वाले प्रोड्यूसर आरबी चौधरी की भी कार एक्सीटेंड में मौत की खबर सामने आई. फैंस संतोष नायर की मौत की खबर से उबर नहीं पाए कि इससे पहले दूसरे सेलेब्स की मौत की खबर ने फैंस को पूरी तरह तोड़ दिया. इन दोनों की मौत की खबर सामने आने के बाद साउथ इंड्रस्टी में गम का मातम छा गया. रजनीकांत से लेकर मोहन लाल ने उनकी मौत पर दुख जताया. साथ ही उनके परिवार और फैंस को इस दुख को सहन करने की प्रार्थना की.
संतोष नायर का कहां हुआ था का निधन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलायम एक्टर संतोष कुमार बीते दिन अपनी पत्नी के साथ कार से जरूरी काम से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान पथनमथिट्टा जिले के अंगूर के पास अनाथ इलाके उनकी कार का बैलेंस बिगड़ गया और उनकी कार एक ट्रक से भीषण तरीके से टकरा गई. ये हादसा इतना घातक था उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में नायर गंभीर रूप से घायल हो गए और जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में ले जाया. हालांकि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. यहां इलाज के दौरान उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई. उनके निधन पर एक्टर मोहनलाल ने दुख प्रकट किया. वहीं दूसरी तरफ पत्नी को सीरियस इंजूरी हुई, उनकी पसलियां फ्रैक्चर हो गई और उनका इलाज चल रहा है.
जयपुर में हुआ आरबी चौधरी का निधन
इसी दिन दोपहर को आरबी चौधरी (RB Choudary) का निधन हो गया. चौधरी राजस्थान के उदयपुर शहर से जौधपुर जा रहे थे. इस दौरान उनकी कार के सामने मावेशियों का झुंड आ गया. उनके ड्राइवर ने जानवरों को बचाने की कोशिश की लेकिन कार का बैलेंस बिगड़ गया. इसके कार हाइवे पर मौजूद सेफ्टी डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में आरबी चोधारी बुरी तरह घायल हो गए. हालांकि इलाज के लिए उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई.
उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद परिवार और करीबी लोग गम में डूब गए. उनके निधन पर रजनीकांत ने एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया. उन्हें लिखा,' मेरे प्रिय मित्र, सुपर गुड फिल्म्स के आर.बी. चौधरी एक उत्कृष्ट निर्माता थे. उनके असामयिक निधन की खबर से मुझे गहरा सदमा पहुंचा. उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.'
என் அருமை நண்பர் சூப்பர் குட் ஃப்லிம்ஸ் ஆர்.பி. செளத்ரி அவர்கள் தலை சிறந்த தயாரிப்பாளர். அருமையான மனிதர். எத்தனையோ இளம் இயக்குநர்களுக்கு வாய்ப்பளித்து திரையுலகை வாழவைத்தவர்.
— Rajinikanth (@rajinikanth) May 5, 2026
அவருடைய அகால மரணச் செய்தி எனக்கு பேரதிர்ச்சியையும், மிகுந்த வேதனையையும் அளிக்கிறது.
அவர்…
संतोष नायर और आरबी चौधरी के बारे में जानिए
संतोष नायर मलायम इंड्रस्ट्री के जाने माने एक्टर थे. उन्होंने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 1982 में 'इथु नंगलुडे कथा' (Ithu Njangalude Katha) फिल्म से की थी. उन्होंने अपने 4 दशकों के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों और कई टेलीविजन ड्रामा में काम किया. संतोष ने फिल्मों में खलनायक, सपोर्टिंग एक्टर और कॉमेडी रोल कर बड़ी पहचान बनाई. लंबे समय के ब्रेक के बाद उन्होंने हाल ही में फिल्म 'मोहिनीअट्टम' (Mohiniyattam) फिल्म से वापसी की थी.
वहीं, आरबी चौधरी ने अपने करियर में करीब 100 से ज्यादा फिल्में प्रोड्यूस कीं. साल 1988 में उन्होंने 'सुपर गुड फिल्म्स' नाम की प्रोडक्शन हाउस शुरुआत की. इसके बैनर तले चौधरी ने 'अधिपापम’ पहली मलयालम फिल्म बनाई थी. इसके अलावा उन्होंने तेलुगु और तमिल भाषा में भी फिल्में बनाई. उनकी आखिरी फिल्म 'मरीसन' थी, जो पिछले साल रिलीज हुई थी. उनकी ‘लव टुडे’, ‘जॉली’, ‘मिस्टर रोमियो’, ‘एसीपी शिवा’ जैसी कई फिल्में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं.
ये भी पढ़ें: 'मेहफिल में घुस गया बहन का घोड़ा...', धुरंधर का वायरल डायलॉग 'डार्लिंग डार्लिंग' कैसे बना? एक्टर ने सुनाया किस्सा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















