'खत्म हो जाएगी उनकी पार्टी', तमिलनाडु में कांग्रेस के TVK को समर्थन देने पर DMK ने जताई नाराजगी
Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद सरकार बनाने की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. बंगाल में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी तो वहीं तमिलनाडु में टीवीके सरकार बनाने के लिए जरूरी समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है. तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का एलान किया है लेकिन इस डीएमके ने नाराजगी जताई है. क्योंकि तमिलनाडु में कांग्रेस डीएमकी सहयोगी पार्टी रही है.
एमके स्टालिन सरकार को भी कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था. लेकिन हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में डीएमके को हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में कांग्रेस ने डीएमके की परवाह किए बिना टीवीके को समर्थन देने का एलान कर दिया. माना जा रहा था कि कांग्रेस के इस फैसले से डीएमके जरूर नाराज होगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही. अब डीएमके का कांग्रेस द्वारा टीवीके को समर्थन देने पर बयान सामने आया है. डीएमके ने कहा है कि कांग्रेस हर राज्य में ऐसा ही करती है. इसलिए उनकी पार्टी को हर जगह हार का सामना करना पड़ रहा है. डीएमके ने यहां तक कह दिया कि अगर यही हाल रहा तो एक दिन कांग्रेस खत्म हो जाएगी.
कांग्रेस के टीवीके को समर्थन पर डीएमके नाराज
तमिलनाडु में साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी 108 सीटें जीतने के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. लेकिन तमिलनाडु विधानसभा में 234 सीटें होने की वजह से सरकार बनाने के लिए 116 विधायकों के समर्थन की जरूरी है. ऐसे में कांग्रेस ने सरकार बनाके लिए टीवीके को समर्थन का एलान किया है. टीवीके को कांग्रेस के समर्थन पर डीएमके ने नाराजगी जताई है.
#WATCH | Chennai: On TVK to form government in Tamil Nadu in alliance with Congress, DMK spokesperson T K S Elangovan says, “Right from the beginning, there were talks that some people wanted to support Vijay and join his party. Congress is doing it in every state, and… pic.twitter.com/On3XRZPsJs
— ANI (@ANI) May 6, 2026
तमिलनाडु में कांग्रेस के साथ गठबंधन में टीवीके सरकार बनाने के मुद्दे पर डीएमके प्रवक्ता टी के एस एलंगोवन कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा, "शुरू से ही ऐसी बातें चल रही थीं कि कुछ लोग विजय का समर्थन करना चाहते हैं और उनकी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं. कांग्रेस हर राज्य में यही कर रही है, और अंततः उन्हें हर जगह हार का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली और पश्चिम बंगाल में उनका सफाया हो चुका है. महाराष्ट्र में तो उनके पास कोई मौका ही नहीं है. वे कुछ ऐसा कर रहे हैं जिससे उनकी पार्टी ही खत्म हो जाएगी."
Gujarat Board 10th Result 2026 Out: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आउट, डायरेक्ट लिंक gseb.org पर करें ऐसे देखें
Gujarat Board 10th Result 2026 Out: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कक्षा दसवीं के लिए साल 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है. बोर्ड द्वारा रिजल्ट सुबह 8 बजे अपलोड कर दिया गया था. रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोर चेक कर रहे हैं. वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है. छात्र अपना सीट नंबर डालकर स्कोरकार्ड देख सकते हैं. गुजरात 10वीं का रिजल्ट प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रद्युमन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया है.
कहां-कहां देख सकते हैं रिजल्ट?
छात्र गुजरात बोर्ड 10वीं 2026 का रिजल्ट इन वेबसाइटों पर चेक कर सकते हैं-
- gseb.org
- gsebeservice.com
- website.gseb.org
Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board
इसके अलावा, विद्यार्थी व्हाट्सएप और SMS के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं. बोर्ड ने यहां भी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई है.
कैसे करें स्कोरकार्ड चेक?
अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को 6 नंबर का सीट नंबर डालना होगा. इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद SSC-2026 परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें. अब यहां सीट नंबर सब्मिट करें. कैप्चा फिल करें और गो बटन दबाएं. फोन या लैपटॉप की स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा. अब इसे चेक करें और फ्यूचर के लिए डाउनलोड करके रख लें.
WhatsApp से कैसे रिजल्ट देखें?
गुजरात 10वीं बोर्ड के छात्र व अभिभावक व्हाट्सएप से रिजल्ट देखने के लिए 6357300971 पर जा सकते हैं. छात्र एक साथ बड़ी संख्या में रिजल्ट देख रहे होंगे. ऐसे में यह विकल्प ज्यादा बेहतर होगा.
DigiLocker से डाउनलोड करें मार्कशीट
- गुजरात 10वीं कक्षा 2026 की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आपको
- सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा.
- इसके बाद आधार या मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करवा लें.
- पहले से अकाउंट हो तो मोबाइल नंबर से लॉग इन करें.
- लॉग इन करने के बाद होमपेज पर इश्यूड डॉक्यूमेंट्स सेक्शन पर जाएं.
- यहां Class X Marksheet पर क्लिक करें और बोर्ड का ऑप्शन चुनें.
- इस लिस्ट में से GSEB को सर्च करके सेलेक्ट करें.
- Class X Marksheet का विकल्प दबाएं.
- अपना सीट नंबर और जरूरी जानकारी भरें.
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.
- अब इसे यहां से डाउनलोड कर लें.
कितने नंबर जरूरी?
GSEB 10वीं परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% प्रतिशत अंक लाने होंगे. जो विद्यार्थी इतने अंक नहीं लाया होगा, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा या फिर अगले साल फिर परीक्षा देनी होगी. कंपार्टमेंट एग्जाम जून के आखिरी हफ्ते में हो सकते हैं. बता दें कि इस साल डिस्ट्रिक्ट वाइज रिजल्ट में नर्मदा जिले ने टॉप किया है.
ये भी पढ़ें- इस दिन जारी होंगे सीबीएसी 12 वीं के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















