Responsive Scrollable Menu

Share Market में बहार, रुपये में भी आई मजबूती, Dollar 95 के स्तर से नीचे आया

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.95 पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत देने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट से रुपया थोड़ा संभला है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेतों के मद्देनजर आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कुछ हद तक कम होने से तेल की कीमतें टूटकर 108 डॉलर प्रति बैरल हो गईं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95 प्रति डॉलर पर खुला। फिर 23 पैसे चढ़कर 94.95 प्रति डॉलर के शुरुआती उच्च स्तर पर पहुंच गया। रुपया बाद में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.10 पर कारोबार कर रहा था। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.18 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.28 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 657.22 अंक चढ़कर 77,675.01 अंक पर जबकि निफ्टी 218 अंक की बढ़त के साथ 24,250.85 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.32 प्रतिशत गिरावट के साथ 108.42 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,621.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Continue reading on the app

Made in India सैटेलाइट का जलवा, Bengaluru की कंपनी GalaxEye को Elon Musk से मिली शाबाशी

स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सआई को ‘मिशन दृष्टि’ उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी। मस्क ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘‘बधाई’’ लिखकर यह प्रतिक्रिया दी, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस पोस्ट के जवाब में थी, जिसमें उन्होंने मिशन दृष्टि के प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई को बधाई दी थी।

प्रधानमंत्री ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस प्रक्षेपण को भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि बताया और इसे देश के बढ़ते नवाचार तंत्र का प्रतीक कहा था। मोदी ने कहा, ‘‘गैलेक्सआई का मिशन दृष्टि हमारी अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। दुनिया के पहले ऑप्टोसार उपग्रह एवं भारत में निर्मित सबसे बड़े निजी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारे युवाओं के जुनून का प्रमाण है।’’ यह उपग्रह स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए रविवार को कैलिफोर्निया से प्रक्षेपित किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नहीं होगा फाइनल, बदल गया वेन्यू, इन 3 शहरों में प्लेऑफ के मुकाबले

IPL 2026 Final को लेकर बड़ी खबर है. ये खबर बेंगलुरु के फैंस के लिए हालांकि अच्छी नहीं है, जहां से अब फाइनल की मेजबानी छिन गई है. Wed, 06 May 2026 12:07:36 +0530

  Videos
See all

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम मोदी..| PM Modi | BJP Vs TMC | West Bengal Election Result | Oath #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T07:05:49+00:00

Road Accident News: 3 शहरों में रफ्तार का कहर! Raftar Ka Kahar In India #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T07:06:50+00:00

Raghav Chadha on AAP : राघव चड्ढा का AAP पर खुलासा ! Bhagwant Mann | Kejriwal News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T07:05:54+00:00

Mamata Banerjee Resignation : ममता vs संविधान गवर्नर भेजेंगे पुलिस? | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T07:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers