Responsive Scrollable Menu

Tata की इन SUV में आया स्टाइलिश डीजल वेरिएंट, चौंकाने वाली कीमत के साथ फैमिली के लिए परफेक्ट

Tata Motors ने Harrier और Safari के Ultra Red Dark Edition को अब डीजल इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है. ₹23.84 लाख से शुरू होने वाली ये SUV अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और पावरफुल हो गई हैं. 14.5-इंच Neo QLED स्क्रीन, Dolby Atmos और 5-स्टार सेफ्टी के साथ ये वेरिएंट्स क्या सच में पैसे वसूल हैं? खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल.

Continue reading on the app

पलाश मुछाल पर केस दर्ज:स्मृति मंधाना के दोस्त का आरोप- 25 लाख रुपए नहीं लौटाए; स्मृति से टूट चुकी शादी

म्यूजिक कंपोजर और फिल्म मेकर पलाश मुछाल के खिलाफ महाराष्ट्र के सांगली में केस दर्ज हुआ है। उन पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त विज्ञान प्रकाश माने ने दर्ज कराई है। पलाश पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और धोखाधड़ी का आरोप है। टोल प्लाजा पर हुआ विवाद पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 22 नवंबर को सांगली-आष्टा रोड पर स्थित एक टोल प्लाजा के पास हुई। शिकायतकर्ता विज्ञान माने का आरोप है कि एक बहस के दौरान पलाशमुछाल ने उनके खिलाफ अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी की। पुलिस ने इस मामले में SC/ST एक्ट की धारा 3(1) के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) और 352 के तहत केस दर्ज किया है। 25 लाख रुपए का लेन-देन है विवाद की जड़ मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि यह पूरा विवाद पैसों के लेन-देन से जुड़ा है। आरोप है कि पलाश मुछाल ने एक फिल्म प्रोडक्शन प्रोजेक्ट के नाम पर विज्ञान माने से 25 लाख रुपए लिए थे। पलाश ने वादा किया था कि फिल्म छह महीने में पूरी हो जाएगी। जब लंबे समय तक प्रोजेक्ट पर काम नहीं हुआ, तो विज्ञान ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। शिकायतकर्ता बोले- पलाश ने धोखा दिया विज्ञान माने ने मीडिया से बातचीत में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा, "पलाश ने मुझे भरोसा दिलाया था कि फिल्म जल्द पूरी होगी, लेकिन वह धोखेबाज निकला। जब मैंने अपने पैसे मांगे, तो वह बात को टालने लगा। जब मैंने उसे टोका, तो उसने बहुत ही गंदी भाषा का इस्तेमाल किया। मैं उन शब्दों को कैमरे पर दोहरा भी नहीं सकता। उसका बर्ताव बहुत ही परेशान करने वाला है।" स्मृति मंधाना से टूटा था रिश्ता इससे पहले पलाश पर स्मृति को धोखा देने के आरोप भी लग चुके हैं। पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। दोनों की सगाई हो चुकी थी और चर्चा थी कि नवंबर 2025 में सांगली में ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, कुछ समय पहले ही दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की जानकारी दी थी।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: घरेलू मैदान बस नाम का, पिच पर हमारा कंट्रोल नहीं… CSK से हार के बाद DC के कोच ने बयां किया दर्द

Hemang Badani on Delhi Pitch: दिल्ली कै हेड कोच हेमांग बदानी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला गंवाने के बाद अपने होम ग्राउंड की पिच पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पिच पर उनका कंट्रोल नहीं है. Wed, 06 May 2026 10:56:14 +0530

  Videos
See all

Bengal Election Result 2026: ममता की हार, बंगाल पर चढ़ा भगवा रंग! Mamata | PM | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T06:00:38+00:00

Breaking On West Bengal Election Results LIVE: TMC में धड़ाधड़ इस्तीफे शुरू? | TMC | BJP | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T05:45:52+00:00

Big Breaking on Bengal New CM LIVE: बंगाल सीएम का हो गया ऐलान? | TMC Vs BJP | Amit Shah | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T06:09:20+00:00

'दीदी के बाद अखिलेश की बारी' | West Bengal Election Results | TMC Vs BJP | Akhilesh Yadav | Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T05:50:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers