SRH vs PBKS: श्रेयस अय्यर और ट्रेविस हेड आज के मैच में बनाएंगे खास रिकॉर्ड, इतने रन बनाते ही हासिल कर लेंगे ये उपलब्धि
SRH vs PBKS : आईपीएल 2026 का 49वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आज यानी 6 मई (बुधवार) को खेला जाने वाला है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. ये दोनों ही खिलाड़ी आज के मैच में धमाल मचा सकते हैं और खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि ये दोनों कौन स रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं.
श्रेयस अय्यर के पास होगा खास मौका
आज के मुकाबले में श्रेयस अय्यर एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए अगर इस मैच में 94 रन बना लेते हैं तो वो टी20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लेंगे. इस सीजन अय्यर ने 9 मैचों की 8 पारियों में 328 रन बनाए हैं. उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए हैं.
On today's agenda ➡️ Two points in Hyderabad! ???? pic.twitter.com/xReMSf8iou
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 6, 2026
ट्रेविस हेड हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि
सनराजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड के पास आज एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वो अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ आज खेले जाने वाले मैच में 31 रन बना लेते हैं तो अपने 1500 आईपीएल रन पूरे कर लेंगे. ऐसा करते ही वो एक बड़ा माइलस्टोन अपने नाम कर लेंगे. उन्होंने इस सीजन 10 मैचों की 10 पारियों में 323 रन बनाए हैं. उन्होंने इस सीजन सिर्फ अब तक 2 अर्धशतक लगाए हैं.
The hunger only grows???? pic.twitter.com/6GJ67XZGZ2
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 5, 2026
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाख, मुशीर खान, मिशेल ओवेन, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, शशांक सिंह, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निषाद.
Battle of power-hitters! ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 6, 2026
With unfinished business from their last encounter, #SRH will be eager to settle the score ????
Who will deliver the bigger hits and seize the moment? ????#TATAIPL Revenge Week ???? #SRHvPBKS | WED, May 6, 6:30 PM pic.twitter.com/exdSQ2IiGk
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, प्रफुल हिंगे, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नीतीश कुमार रेड्डी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तारमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार.
ये भी पढ़ें : केएल राहुल ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, लिस्ट में संजू सैमसन की हुई एंट्री
CBSE Second Board Exam 2026: दूसरे बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड वेबसाइट पर हुआ जारी, रेगुलर छात्रों को स्कूल से मिलेगी हार्ड कॉपी
CBSE Second Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं कक्षा के दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। स्कूल प्रमुख बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने क्रेडेंशियल की मदद से हॉल टिकट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को हार्ड कॉपी लेने के लिए स्कूल से संपर्क करना होगा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol
















