RPSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य के इंटरव्यू डेट जारी, जानें डिटेल्स
RPSC Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न भर्तियों को लेकर अहम अपडेट जारी किए हैं, जिसमें इंटरव्यू डेट से लेकर परीक्षा शेड्यूल और फॉर्म सुधार तक की जानकारी शामिल है।
इंटरव्यू की तारीखें घोषित
कॉलेज शिक्षा विभाग भर्ती-2023 के तहत सहायक आचार्य (इतिहास), ईएएफएम और पीटीआई पदों के लिए इंटरव्यू 18 मई 2026 से शुरू होंगे। यह साक्षात्कार 18 मई से 27 मई 2026 तक अलग-अलग चरणों में आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत सहायक आचार्य (पेडियाट्रिक यूरोलॉजी) के लिए इंटरव्यू 14 मई 2026 को आयोजित होगा। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, फोटो आईडी और सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।
फॉर्म सुधार का मौका
आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक और कनिष्ठ विधि अधिकारी परीक्षाओं के लिए आवेदन में संशोधन का मौका भी दिया है। अभ्यर्थी 6 मई से 12 मई 2026 तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।
हालांकि नाम, जन्मतिथि, फोटो और जेंडर जैसी जरूरी जानकारी में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। फॉर्म सुधार के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
परीक्षा तिथियां भी घोषित
वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा: 12 से 18 जुलाई 2026
कनिष्ठ विधि अधिकारी परीक्षा: 26 और 27 जुलाई 2026
आवेदन वापस लेने का विकल्प
जिन उम्मीदवारों ने गलती से या बिना पात्रता के आवेदन किया है, वे 6 से 12 मई के बीच अपना फॉर्म वापस ले सकते हैं। आयोग ने साफ किया है कि गलत जानकारी देना दंडनीय है और ऐसे अभ्यर्थियों पर कार्रवाई हो सकती है।
सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 77,600 के स्तर पर:निफ्टी में भी 200 अंकों की तेजी, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार में आज यानी बुधवार, 6 मई को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 500 अंक की तेजी के साथ 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंकों से ज्यादा की तेजी है, ये 24,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट देखन को मिल रही है। इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट जैसे शेयरों में 3% तक की तेजी है। निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। यह करीब 2% चढ़ा है। इसके अलावा ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, IT, मेटल और प्राइवेट बैंक जैसे सेक्टर में भी 1% तक की तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 50 के टॉप 5 गेनर्स निफ्टी 50 के टॉप 5 लूजर्स एशियाई बाजार में भी आज तेजी 5 मई को अमेरिकी बाजार में तेजी रही थी 7 दिन में FII ने 8,834 करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। मंगलवार को सेंसेक्स 251 अंक गिरकर बंद हुआ था सेंसेक्स मंगलवार, 5 मई को 251 अंक (0.33%) की गिरावट के साथ 77,017 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 86 अंकों (0.36%) की गिरावट रही, ये 24,032 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में ऑटो और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जबकि रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







