Responsive Scrollable Menu

Riddhima Kapoor Net Worth: 250 करोड़ से ज्यादा है रिद्धिमा कपूर के पति की नेटवर्थ, खुद इतनी संपत्ति की हैं मालकिन

Riddhima Kapoor Net Worth: बॉलीवुड के कपूर खानदान की बेटी यानी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अब तक  एक्टिंग में कदम नहीं रखा था और वो एक बिजनेसवूमन बनी थी. लेकिन अब 45 साल की उम्र में रिद्धिमा कपूर साहनी एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं और इन दिनों अपनी फिल्म ‘दादी की शादी’ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में हम आपको बता दें कि  रिद्धिमा बेहद ही लग्जरी लाइफ जीती हैं और उनके पति भरत 250 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ के मालिक हैं. चलिए जानते हैं, रिद्धिमा के पति क्या करते हैं और उनकी खुद की कितनी संपत्ति है.

क्या करते हैं रिद्धिमा कपूर के पति?

रिद्धिमा कपूर ने साल 2006 में भरत साहनी (Bharat Sahni) से शादी की थी. भरत दिल्ली के एक सफल बिजनेसमैन हैं. वो  'वेयरवेल इंडिया' (WearWell India) के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो एक हाई-एंड गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी है. ये कंपनी 2002 से गारमेंट एक्सपोर्ट के क्षेत्र में है और विदेशों में कई बड़े रिटेल ब्रांड्स को कपड़े सप्लाई करती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, भरत साहनी के गारमेंट एक्सपोर्ट बिजनेस की वैल्यू करीब 250-253 करोड़ रुपये बताई जाती है. यानि भरत की नेटवर्थ करीब 250-253 करोड़ रुपये है. 

खुद कितने करोड़ की मालकिन हैं रिद्धिमा

रिद्धिमा कपूर साहनी एक फेमस ज्वेलरी और फैशन डिजाइनर हैं. वो  दिल्ली में अपना ब्रांड चलाती हैं.  रिद्धिमा ने इंटीरियर और फैशन डिजाइनर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है और इसकी वजह से वो हर साल करोड़ों का बिजनेस करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिद्धिमा कपूर साहनी की नेटवर्थ (Riddhima Kapoor Net Worth) 43 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती है. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं.

ये भी पढ़ें- शक्तिमान के 'किलविश' ने मुकेश खन्ना को बताया जिद्दी, तो रणवीर सिंह को लेकर कह डाली ऐसी बात

फिल्मों में डेब्यू करने जा रही रिद्धिमा

वहीं, अब रिद्धिमा कपूर बिजनेसवूमन के बाद एक्टिंग में भी करियर बनाने जा रही हैं. रिद्धिमा ने 2024 में 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के साथ ओटीटी पर डेब्यू किया था. वहीं, अब 2026 में वो फिल्म 'दादी की शादी' (Dadi Ki Shaadi) के साथ बड़े पर्दे पर एक्टिंग की शुरुआत करने जा रही हैं. इस फिल्म में वो अपनी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के साथ लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं, इस फिल्म में रिद्धिमा की बेटी  समारा का भी छोटा रोल है.

एक्टिंग डेब्यू को लेकर क्या बोलीं रिद्धिमा

हाल ही में स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में रिद्धिमा ने बताया कि 45 साल की उम्र में पहली बार फिल्म के सेट पर कैमरे के सामने आना उनके लिए कैसा रहा. रिद्धिमा ने कहा- 'यह एहसास बहुत अलग और इमोशनल है. ऐसा लगता है जैसे जिंदगी का एक चक्र पूरा हो गया हो. मुझे पता है कि मेरे पापा हमेशा मेरे साथ हैं और हर फैसले में मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं. यह सोच मुझे बहुत हिम्मत और सुकून देती है. सच कहूं तो इस उम्र में कुछ नया शुरू करना सबसे बड़ा चैलेंज था. एक नई शुरुआत में थोड़ा डर भी होता है, लेकिन उतनी ही एक्साइटमेंट भी होती है.' बता दें, ये फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें- BJP नेता ने अनुपम खेर के गंजेपन पर किया कमेंट, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब, बोले ‘भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है’

Continue reading on the app

क्यूबा ने अमेरिकी सैन्य खतरे को “निंदनीय” बताते हुए की कड़ी आलोचना

हवाना, 6 मई (आईएएनएस)। क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज ने कहा कि छह दशकों से अधिक समय से जारी आर्थिक, वाणिज्यिक और वित्तीय प्रतिबंधों के बाद देश को “मुक्त” करने के लिए सैन्य बल के उपयोग की धमकी देना अमेरिका का “निंदनीय और पाखंडी” रवैया है।

रोड्रिगेज ने एक्स पर लिखा, “अमेरिकी सरकार क्यूबा के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के संकेत देती रहती है, यह कहते हुए कि ‘देश बर्बाद हो चुका है... और उसे मुक्त करना सम्मान की बात होगी।”

उन्होंने कहा, “इसमें निंदनीय और पाखंडी बात यह है कि अमेरिका ने दशकों तक आर्थिक युद्ध के जरिए देश को बर्बाद करने की कोशिश की है,” और जोड़ा कि मौजूदा अमेरिकी प्रशासन ने हाल के महीनों में “जनसंहारकारी” कार्यकारी आदेशों के माध्यम से इस नाकेबंदी को और तेज कर दिया है।

उन्होंने कहा, “आर्थिक नाकेबंदी और ऊर्जा घेराबंदी के साथ-साथ नए बाहरी दबाव वाले उपाय, सैन्य हमले की धमकी और स्वयं आक्रमण- ये सभी अंतरराष्ट्रीय अपराध हैं।”

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लोरिडा के पाम बीच में हाल ही में एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मध्य पूर्व में ईरान के साथ संघर्ष को “पूरा करने” के बाद अमेरिका “लगभग तुरंत” क्यूबा पर नियंत्रण कर लेगा।

उन्होंने धमकी दी कि उस क्षेत्र से लौटने के बाद विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को क्यूबा के तट से “लगभग 100 गज” की दूरी पर तैनात किया जाएगा।

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज़-कानेल ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अमेरिकी जनता से अपील की कि वे उस कदम को खारिज करें, जिसे उन्होंने “एक छोटे लेकिन धनी और प्रभावशाली समूह” के हितों की पूर्ति करने वाला आपराधिक कृत्य बताया।

डियाज़-कानेल ने एक्स पर कहा, “कोई भी हमलावर, चाहे कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो, क्यूबा में आत्मसमर्पण नहीं पाएगा। उन्हें हर इंच जमीन पर संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध जनता का सामना करना पड़ेगा।”

--आईएएनएस

पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

50 करोड़ में रोहित शर्मा के साथ डील डन करो... ऋषभ पंत की छुट्टी! एक फोटो ने IPL में मचाया भूचाल

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में हुए मैच के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लखनऊ फ्रेंचाईजी के मालिक संजीव गोयनका और रोहित शर्मा की फोटो को लेकर फैंस कमेंट कर रहे हैं. उन्होंने मुंबई के पूर्व कप्तान को अपनी टीम से जोड़ने की गुजारिश की. Wed, 6 May 2026 08:43:59 +0530

  Videos
See all

Pawan Singh Divorce Case: वकील ने बताया कि Jyoti Singh ने Court में तलाक के लिए क्या-क्या डिमांड रखी #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T05:14:15+00:00

Mamata Banerjee Resignation: ‘सीएम पद से इस्तीफा नहीं दूंगी’ |West Bengal Election Results 2026 | EC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T05:15:01+00:00

Sandeshkhali Post Poll Violence : बंगाल के संदेशखाली में चुनाव के बाद हिंसा| Mamata | PM | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T05:04:43+00:00

Hormuz जलडमरूमध्य में बढ़ा सैन्य तनाव, ईरान का दावा—अमेरिकी जहाज पर मिसाइल हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T05:01:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers