Responsive Scrollable Menu

क्यूबा ने अमेरिकी सैन्य खतरे को “निंदनीय” बताते हुए की कड़ी आलोचना

हवाना, 6 मई (आईएएनएस)। क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज ने कहा कि छह दशकों से अधिक समय से जारी आर्थिक, वाणिज्यिक और वित्तीय प्रतिबंधों के बाद देश को “मुक्त” करने के लिए सैन्य बल के उपयोग की धमकी देना अमेरिका का “निंदनीय और पाखंडी” रवैया है।

रोड्रिगेज ने एक्स पर लिखा, “अमेरिकी सरकार क्यूबा के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के संकेत देती रहती है, यह कहते हुए कि ‘देश बर्बाद हो चुका है... और उसे मुक्त करना सम्मान की बात होगी।”

उन्होंने कहा, “इसमें निंदनीय और पाखंडी बात यह है कि अमेरिका ने दशकों तक आर्थिक युद्ध के जरिए देश को बर्बाद करने की कोशिश की है,” और जोड़ा कि मौजूदा अमेरिकी प्रशासन ने हाल के महीनों में “जनसंहारकारी” कार्यकारी आदेशों के माध्यम से इस नाकेबंदी को और तेज कर दिया है।

उन्होंने कहा, “आर्थिक नाकेबंदी और ऊर्जा घेराबंदी के साथ-साथ नए बाहरी दबाव वाले उपाय, सैन्य हमले की धमकी और स्वयं आक्रमण- ये सभी अंतरराष्ट्रीय अपराध हैं।”

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लोरिडा के पाम बीच में हाल ही में एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मध्य पूर्व में ईरान के साथ संघर्ष को “पूरा करने” के बाद अमेरिका “लगभग तुरंत” क्यूबा पर नियंत्रण कर लेगा।

उन्होंने धमकी दी कि उस क्षेत्र से लौटने के बाद विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को क्यूबा के तट से “लगभग 100 गज” की दूरी पर तैनात किया जाएगा।

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज़-कानेल ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अमेरिकी जनता से अपील की कि वे उस कदम को खारिज करें, जिसे उन्होंने “एक छोटे लेकिन धनी और प्रभावशाली समूह” के हितों की पूर्ति करने वाला आपराधिक कृत्य बताया।

डियाज़-कानेल ने एक्स पर कहा, “कोई भी हमलावर, चाहे कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो, क्यूबा में आत्मसमर्पण नहीं पाएगा। उन्हें हर इंच जमीन पर संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध जनता का सामना करना पड़ेगा।”

--आईएएनएस

पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

US-Iran Conflict LIVE Updates: अमेरिका का ऐलान- ईरान से युद्ध खत्म, अपने मकसद हासिल कर चुका US

US-Iran Conflict LIVE Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए शुरू किए गए अमेरिकी सेना के ऑपरेशन प्रोजेक्ट फ्रीडम को रोक दिया है. ट्रंप ने पाकिस्तान की दुहाई देते हुए कहा कि इस ऑपरेशन को थोड़े वक्त के लिए रोका जाएगा, जिससे देखा जा सके कि तेहरान के साथ कोई पक्का समझौता हो सकता है या फिर नहीं. 

यूएई का दावा- दूसरे दिन भी ईरान की ओर से हो रहा हमला

वहीं, संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि लगातार दूसरे दिन उसे ईरान की ओर से आ रही मिसाइलों और ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ रहा है. जबकि IRGC ने हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है.

ईरान ने अमेरिकी सेना पर लगाए ये आरोप 

ईरान ने इस बीच, अमेरिकी सेना पर आरोप लगाया है कि उन्होंने होर्मुज से गुजर रहे यात्री जहाज के पांच नागिरकों को मार डाला है. 

इस्राइल ने फिर से लेबनान पर किया हमला

मिडिल ईस्ट में जारी उठापटक के बीच, इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान पर हमले फिर से शुरू कर दिए है. इस्राइल ने हमलों से पहले कस्बों और गांव के लोगों को सूचित किया कि वे ये जगह खाली कर दें  

अमेरिका-ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट तनाव के पल-पल के लाइव अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

 

Continue reading on the app

  Sports

वो कोई जवाब नहीं दे रहे थे...लुंगी एनगिडी की चोट से डर गए थे दिल्ली कैपिटल्स के कोच, सुनाई पूरी घटना

इंडियन प्रीमियर लीग के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ फील्डिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज लुंगी एनगिडी को गंभीर चोट लगी थी. वो कैच लेते समय गिरे और उनके सिर पर गहरी चोट आई थी. इसके बाद उनको एम्बुलेंस में मैदान के बाहर ले जाना पड़ा था. टीम के कोच ने उस दिन की पूरी घटना बताई. Wed, 6 May 2026 10:03:09 +0530

  Videos
See all

Punjab Double Blast LIVE Updates: BSF पर हमले की साजिश? | Amritsar Blast |Jalandhar Blast |BSF Chowk #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T05:11:17+00:00

Mamata Banerjee Resignation: ‘सीएम पद से इस्तीफा नहीं दूंगी’ |West Bengal Election Results 2026 | EC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T05:15:01+00:00

Pawan Singh Divorce Case: वकील ने बताया कि Jyoti Singh ने Court में तलाक के लिए क्या-क्या डिमांड रखी #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T05:14:15+00:00

Hormuz जलडमरूमध्य में बढ़ा सैन्य तनाव, ईरान का दावा—अमेरिकी जहाज पर मिसाइल हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T05:01:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers