Responsive Scrollable Menu

IPL मैच के टिकट दोगुने हुए, ₹50 हजार तक रेट:लखनऊ में 95% फैन विराट कोहली को देखने आएंगे, 7 मई को RCB की LSG से भिड़ंत

इकाना स्टेडियम में 7 मई को RCB और LSG के बीच IPL मैच का मुकाबला होगा। इसको लेकर रोमांच चरम पर पहुंच गया है। ग्राउंड से लेकर ऑनलाइन प्लेटफार्म तक फैन्स एक्टिव हो गए हैं। सबसे ज्यादा क्रेज RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर है। 95% फैंस की पहली पसंद विराट कोहली हैं। ऐसे में स्टेडियम आने वाले फैंस की संख्या नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। मैच के हाइप का इसी से पता चलता है कि टिकट के दामों में भी दोगुना का इजाफा हुआ है। जानकार ये बता रहे कि अंतिम 12 घंटे में इसके रेट्स में और हाईक होने की संभावना हैं। फिलहाल ऑनलाइन टिकट रेट की बात करें तो 2 हजार से लेकर 50 हजार तक के टिकट बिक रहे हैं। हालांकि, ब्रोकर और दलाल मार्केट में इनके रेट इससे भी कई गुना ज्यादा हैं। IPL के इस सीजन में अब तक हुए मैच से महंगे टिकट हैं। लखनऊ में 7 मई को होने वाले IPL मैच के टिकट के दाम… नोट: ऑनलाइन टिकट रेट…bookmyshow की वेबसाइट, ब्रोकर के रेट, पिछले मैच के टिकट रेट एवरेज प्राइस हैं। टेबल के सारे आंकड़े रुपए में। सबसे ज्यादा डिमांड इस कैटेगरी के… 9 कैटेगरी के टिकट रेट में सबसे ज्यादा डिमांड 6 हजार की है। ये साउथ वीआईपी टेरेस का एरिया है। ईस्ट और वेस्ट स्टैंड के टिकट के रेट 2 हजार के है। इन दोनों ही कैटेगरी की सबसे ज्यादा डिमांड है। 2500 और 3000 की कैटेगरी भी फास्ट फिलिंग में है। किंग कोहली के स्वागत को बेताब लखनऊ 7 मई को होने वाला ये मुकाबला कागजों पर तो लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि लखनऊ में फैन्स सिर्फ विराट कोहली को देखने आ रहे हैं। जानकार अभी से मैच को मेगा शो कहकर हाउसफुल करार दे रहे हैं। प्रैक्टिस सेशन… कोहली को देखने के लिए बेताब दिखे क्रिकेट प्रेमी किंग कोहली की लोकप्रियता का अंदाजा मंगलवार को इकाना स्टेडियम के बाहर जमा हुई युवाओं की भीड़ को देखकर लगाया जा सकता हैं। जैसे ही क्रिकेट प्रेमियों को पता चला कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम अभ्यास के लिए इकाना पहुंचने वाली है। प्रंशसकों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही खिलाड़ियों से भरी बस कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची, समर्थकों ने विराट-विराट का शोर मचाना शुरू कर दिया। अपने पसंदीदा सितारों की झलक पाने को क्रिकेट प्रेमी मचल उठे। इस दौरान एक फैन साढ़े तीन सौ स्क्वायर फीट का बैनर लेकर पहुंचा था। अभ्यास में विराट ने खोले हाथ इससे पहले मंगलवार शाम 5 से रात 8 बजे तक चले अभ्यास सत्र में विराट कोहली का फोकस अपनी तैयारियों पर रहा। वार्मअप के बाद विराट ने लगभग एक घंटे तक नेट्स पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का सामना किया। इस दौरान उनके शॉट्स में वही पुरानी आक्रामकता और सटीकता दिखी। अभ्यास के बाद कोहली ने हेड कोच एंडी फ्लावर के साथ पिच को लेकर लंबी चर्चा की, जिससे साफ है कि वह मैच को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। RCB के लिए सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरे मौजूदा IPL सीजन में विराट कोहली RCB के लिए सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब तक खेले 9 मैचों में 54.14 के शानदार औसत और 165.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 379 रन बनाए हैं। बता दें कि 15 अप्रैल को बेंगलुरु में हुई पिछली भिड़ंत में भी विराट ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी। उन्होंने मात्र 34 गेंदों पर 49 रनों (6 चौके, 1 छक्का) की पारी खेल अपनी टीम की 5 विकेट से जीत की नींव रखी थी। अब इकाना के प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि सात मई को उन्हें विराट के बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी। LSG की परफॉर्मेंस... मंगलवार को लखनऊ पहुंची LSG की टीम LSG की टीम मंगलवार को दिन में ही लखनऊ पहुंच गई। टीम ने आज विश्राम किया। सोमवार को मुंबई ने LSG को पराजित कर उसके प्लेऑफ की उम्मीदों पर करारा प्रहार किया है। घरेलू मैदान भी अब LSG के लिए मुफीद साबित नहीं हो रहा। पिछले सत्र की हार मिलाकर LSG अब तक लगातार घरेलू मैदान पर आठ मैच हार चुकी है। LSG का इस सीजन रहा निराशाजनक प्रदर्शन इस सत्र में LSG का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दिग्गजों से सजी बल्लेबाजी लाइनअप पूरी तरह फ्लॉप साबित रही। आलम यह है कि टॉप स्कोरर्स की सूची में टीम किसी बल्लेबाज का नाम नहीं है। 9 मैचों के बाद महज तीन बल्लेबाज मिचेल मार्श (256), एडन मार्करम (224) और कप्तान ऋषभ पंत (204) ही 200 का आंकड़ा पार कर सके हैं। पिछले सीजन के स्टार निकोलस पूरन और आयुष बदोनी भी इस बार प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। गेंदबाजी की बात करें तो व्यक्तिगत प्रदर्शन के बावजूद एकजुटता का अभाव दिखा। प्रिंस यादव (13 विकेट) और मोहसिन खान (10 विकेट) ने जरूर प्रभावित किया, लेकिन मोहम्मद शमी औसत रहे और आवेश खान लय के लिए जूझते दिखे।

Continue reading on the app

विराट कोहली ने इकाना में 2 घंटे मैराथन प्रैक्टिस की:स्ट्रेट ड्राइव पर छक्के लगाए, स्टेडियम में दौड़े; बाहर फैन्स का जमावड़ा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज का लखनऊ में जमकर क्रेज है। उन्होंने आज इकाना में करीब 2 घंटे प्रैटिक्स कर पसीना बहाया। नेट प्रैक्टिस से पहले फील्ड के चक्कर लगाए। फिर बैटिंग की प्रैटिक्स की। स्टेट ड्राइव पर छक्के जड़े। फील्ड सपोर्ट स्टॉफ समेत सभी निगाहें उन पर रहीं। स्टेडियम के बाहर फैंस ने चीयर्स करते रहे। टीम के अन्य कैप्टन रजत पाटीदार, भुवनेश्वर कुमार समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रैटिक्स की। इस दौरान विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार आपस में बातचीत करते नजर आए। IPL पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 7 मई को इकाना में मैच खेला जाएगा। देखिए RCB टीम के प्रैटिक्स की 3 तस्वीरें… सोमवार शाम को पहुंच गई थी RCB की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम सोमवार देर शाम राजधानी लखनऊ पहुंच गई। टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और कोच एंडी फ्लावर भी शहर में आ गए हैं। देर रात ब्लैक टी-शर्ट में कोहली एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज बेंगलुरु की टीम ने आज इकाना स्टेडियम में प्रैटिक्स किया। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम के खिलाड़ी बुधवार को प्रैक्टिस करेंगे। हालांकि, 4 मई को मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद LSG प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। RCB के लखनऊ पहुंचने की 2 तस्वीरें देखिए- बेहतरीन रहा है अब तक का सफर रॉयल चैलेंजर्स के लिए अब तक का सफर बेहतरीन रहा है। टीम की बल्लेबाजी की कमान विराट कोहली (379 रन), देवदत्त पडिक्कल (282 रन) और कप्तान रजत पाटीदार (257 रन) ने संभाल रखी है। वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार 17 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। पिछले मुकाबले में लखनऊ को हराने के बाद बेंगरलुरु की टीम इस बार भी जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। फिलहाल, इकाना में किंग कोहली के विराट शो को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। ------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ डीएम ने पूड़ी-सब्जी बांटी:सिलेंडर महंगा होने पर गन्ने के रस का भंडारा, कान पकड़कर बजरंगबली से माफी मांगी ज्येष्ठ महीने का आज पहला बड़ा मंगल है। लखनऊ में 1000 से ज्यादा जगहों पर भंडारे हुए। नगर निगम में इस मंगल के लिए 348 भंडारों का रजिस्ट्रेशन है। जिलाधिकारी विशाख जी. ने कैसरबाग स्थित यूपी प्रेस क्लब में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की तरफ से आयोजित भंडारे में पूड़ी बांटी। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: KKR के फिन एलन ने रचा इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बने

Finn Allen record: कोलकाता नाइटराइडर्स के तूफानी बल्लेबाजी फिन एलन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया. फिन एलन का साल 2026 में ये तीसरा टी20 शतक था. टी20 फॉर्मेट में ये कारनामा करने वाले फिन न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर बने हैं. फिन एलन की शतकीय पारी से केकेआर को दिल्ली के खिलाफ दमदार जीत मिली. Sat, 9 May 2026 11:10:21 +0530

  Videos
See all

Punjab: Mohali में ED की रेड के दौरान हाईराइज बिल्डिंग से फेंके गए 500-500 के नोटों के बंडल। AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T05:12:20+00:00

Tamil Nadu New CM LIVE Updates: तमिलनाडु में विजय के सीएम बनने को लेकर सस्पेंस जारी | TVK | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T05:11:24+00:00

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: बंगाल पहुंचे Eknath Shinde, कहा- अब माताएं-बहनें सुरक्षित होंगी #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T05:09:04+00:00

Suvendu Adhikari Oath Ceremony News: आजादी के बाद पहली बार बंगाल को मिलेगा BJP का सीएम | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T05:11:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers