Responsive Scrollable Menu

राहुल का कैच लेने के बाद गायकवाड ने बॉल चूमी:अकील हुसैन का मास्क सेलिब्रेशन, नूर से कैच ड्रॉप; दिल्ली-चेन्नई मैच के मोमेंट्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। इस मैच की शुरुआत और अंत चौके के साथ हुआ। अरुण जेटली मैदान पर मैच की पहली बॉल पर पाथुम निसांका ने स्वीप करके चौका लगाया। तो कार्तिक शर्मा ने टी नटराजन की बॉल पर चौका लगाकर जीत दिलाई। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड बॉल को चूमते नजर आए। उन्होंने डायरेक्ट थ्रो पर आशुतोष शर्मा को रनआउट भी किया। दिल्ली के विकेटकीपर केएल राहुल ने उर्विल पटेल को स्टंप करके पवेलियन भेज दिया। मैच के टॉप मोमेंट्स 1. निसांका ने चौके से टीम का खाता खोला पाथुम निसांका ने पहले ओवर की पहली बॉल पर चौका लगाकर दिल्ली का खाता खोला। उन्होंने अकील हुसैन की फुलर लेंथ बॉल पर घुटने के बल बैठकर शानदार स्वीप खेलते हुए गेंद को डाइव लगाते फील्डर के पास से बैकवर्ड स्क्वेयर लेग बाउंड्री तक पहुंचा दिया। 2. राहुल का कैच लेने के बाद ऋतुराज ने बॉल को चूमा छठे ओवर की पहली बॉल पर ऋतुराज गायकवाड ने अकिल हुसैन की बॉल पर केएल राहुल का कैच पकड़ा। उन्होंने कैच लेने के बाद बॉल को चूम लिया। दूसरी ओर गेंदबाज हुसैन ने राहुल के विकेट पर मास्क सेलिब्रेशन किया। ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड गेंद पर राहुल आगे बढ़कर कवर के ऊपर शॉट खेलने गए। लेकिन, गेंद पिच पर रुक गई और टाइमिंग बिगड़ गई। गेंद हवा में चली गई, जहां रुतुराज गायकवाड़ ने आसान कैच लपक लिया। राहुल 12 रन बनाकर आउट हुए। 3. राणा का चौका, नूर ने अगली बॉल आउट किया 10वें ओवर की दूसरी बॉल पर नीतीश राणा ने नूर अहमद की बॉल पर चौका लगाया। अगली बॉल पर नूर ने राणा को कार्तिक शर्मा के हाथों कैच कराया और पवेलियन भेज दिया। शॉर्ट गेंद पर राणा घुटने के बल बैठकर स्वीप खेलने गए। लेकिन शॉट हवा में चला गया और डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर कार्तिक शर्मा ने आसान कैच पकड़ लिया। राणा ने निराश होकर बल्ला हवा में उछाला और पवेलियन की ओर लौट पड़े। दूसरी ओर नूर अहमद, कार्तिक शर्मा सहित चेन्नई के खिलाड़ी जश्न मनाने लग गए। 4. नूर अहमद से स्टब्स का कैच छूटा 11वें ओवर की पहली बॉल पर नूर अहमद से ट्रिस्टन स्टब्स का कैच ड्रॉप हो गया। गुरजपनीत सिंह की बॉल पर स्टब्स ने कवर में शॉर्ट खेला। नूर ने अपने दाईं ओर डाइव लगाई, लेकिन गेंद हाथ में नहीं टिक सकी। स्टब्स ने अप के साथ जोरदार ड्राइव खेला था, जो सीधे फील्डर के पास गया। आसान मौका होने के बावजूद कैच छूट गया और स्टब्स को जीवनदान मिल गया। 5. 19वें ओवर में रिजवी को जीवनदार, ओवर्टन-गायकवाड से कैच छूटा 19वें ओवर में समीर रिजवी को जीवनदान मिला। जैमी ओवर्टन की फुल लेंथ गेंद पर रिजवी ने फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन बैट का टॉप एज लग गया। गेंद हवा में काफी ऊंची गई और बॉलर व मिड-ऑन के बीच गिर रही थी। ओवर्टन और रुतुराज गायकवाड़ दोनों ही कैच के लिए आए, लेकिन आपसी कन्फ्यूजन में कोई भी कैच नहीं ले पाया। 6. गायकवाड के डायरेक्ट थ्रो पर आशुतोष रनआउट 20वें ओवर में ऋतुराज गायकवाड के डायरेक्ट थ्रो पर आशुतोष शर्मा रनआउट हो गए। गेंद पिच पर लगकर उछली, जिस पर गेंदआज अंशुल कम्बोज ने हल्का-सा हाथ लगाया। गेंद गायकवाड़ के पास गई, जिन्होंने मिड-ऑन से सीधे बॉलर एंड पर डायरेक्ट हिट कर दिया। रिस्की रन लेने की कोशिश में आशुतोष क्रीज से बाहर रह गए और रन आउट हो गए। 7. आशुतोष से उर्विल का कैच छूटा, अगली दो बॉल पर सिक्स चेन्नई की पारी के छठे ओवर में आशुतोष शर्मा ने उर्विल पटेल का कैच ड्रॉप कर दिया। उर्विल ने गेंद को काफी ऊंचा मारा, लेकिन दूरी नहीं मिल पाई। डीप मिडविकेट से आशुतोष बाईं ओर भागते हुए लॉन्ग-ऑन की तरफ आए और डाइव भी लगाई। वे कैच तक नहीं पहुंच सके। जीवनदान मिलने के बाद उर्विल पटेल ने एनगिडी की अगली बॉल पर बॉल लगातार दो छक्के लगा दिए। जब कैच छूटा, तब उर्विल 5 रन खेल रहे थे। 8. केएल राहुल ने उर्विल को स्टंप किया 7वें ओवर की तीसरी बॉल पर विकेटकीपर केएल राहुल ने अक्षर पटेल की बॉल पर उर्विल पटेल को स्टंप कर दिया। उर्विल जल्दी आगे निकल गए, जिसे भांपकर अक्षर ने लेंथ छोटी रखी और गेंद तेजी से टर्न कराई। गेंद बैट के बाहरी किनारे को बीट कर गई। उर्विल का पैर क्रीज से बाहर था और हवा में था, तभी राहुल ने फुर्ती दिखाकर तुरंत बेल्स गिरा दीं। 9. कार्तिक के चौके से जीती चेन्नई 18वें ओवर तीसरी बॉल पर कार्तिक शर्मा ने नटराजन की गेंद पर चौका लगाया और चेन्नई को जीत दिला दी। उन्होंने शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर शॉर्ट-आर्म पुल खेला, गेंद मिड-ऑन के बाईं ओर से निकलते हुए तेजी से बाउंड्री तक पहुंच गई। --------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया, सैमसन की फिफ्टी चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। अरुण जेटली मैदान पर दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 156 रन का टारगेट 17.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

ममता बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, हमें साजिश से हराया:कोलकाता में BJP कार्यकर्ता की हत्या; भाजपा ने बंगाल में अमित शाह को ऑब्जर्वर बनाया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी। इधर, कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर TMC के एक कार्यकर्ता और उसके साथियों ने पीट-पीटकर भाजपा कार्यकर्ता की जान ले ली। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। वहीं, बंगाल में भाजपा ने 293 में से 207 सीटें जीत ली हैं। पार्टी 9 मई को राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए भाजपा ने अमित शाह को पश्चिम बंगाल का ऑब्जर्वर बनाया है। वेणुगोपाल बोले- विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा कांग्रेस के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि TVK प्रमुख विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है। वेणुगोपाल ने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि राज्य में किसी भी रूप में भाजपा या उसके सहयोगी सत्ता में न आएं। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… बंगाल- 10 साल में भाजपा 3 से 207 पर पहुंची:तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी जीती; केरलम में कांग्रेस, असम में भाजपा सरकार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 playoff: केकेआर की जीत ने उड़ाई 4 टीमों की नींद, प्लेऑफ के लिए अब शुरू होगा घमासान, बदला पूरा समीकरण

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की रेस अब और भी ज्यादा रोचक हो गई है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हाराकर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की. अब उसके पास 9 अंक हैं और वो 17 अंकों तक पहुंच सकती है. ऐसे में टॉप चार टीमों पर कौन सी टीम होगी ये सभी जानना चाहते हैं. Sat, 9 May 2026 07:44:34 +0530

  Videos
See all

Bengal New CM News : नई सरकार का शपथग्रहण | Suvendu Adhikari Oath #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T01:52:07+00:00

Lieutenant General NS Raja Subramani होंगे देश के नए CDS, 30 मई की Anil Chauhan की लेंगे जगह #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T01:50:00+00:00

Breaking On Bengal New CM LIVE: बंगाल छोड़कर भागेगी ममता? | TMC Vs BJP | PM Modi | Mamata | Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T01:47:09+00:00

भारतीय सेना के रेड शील्ड योद्धाओ ने मणिपुर में दिखाया शौर्य, रोमांचक अभ्यास का देखिए Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T01:53:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers