Responsive Scrollable Menu

लिवरपूल क्लब में हिस्सेदारी खरीद रहे लक्ष्मी मित्तल के दामाद:अमित भाटिया ने जेफ बेजोस के साथ मिलकर 17 हजार करोड़ की बोली लगाई

ब्रिटिश-भारतीय बिजनेसमैन अमित भाटिया प्रीमियर लीग के फुटबॉल क्लब लिवरपूल में हिस्सेदारी खरीद रहे हैं। क्लब के मालिक फेनवे स्पोर्ट्स ग्रुप (FSG) करीब 30% हिस्सेदारी एक कंसोर्टियम को बेचने जा रहे हैं। डील में दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस भी शामिल हैं। अमित भाटिया, भारतीय स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल के दामाद हैं। 2004 में उनकी वनिषा मित्तल से शादी हुई थी। अमिता भाटिया कौन हैं और क्या करते हैं? यह डील क्यों हुई? अब लिवरपूल में किसकी कितनी हिस्सेदारी होगी? इस खबर में जानिए… अमित भाटिया कौन हैं? 46 साल के भाटिया इनवेस्टमेंट बैंकिंग बैकग्राउंड से आते हैं। भारतीय स्टील टाइकून लक्ष्मी मित्तल के दामाद भाटिया ने 2007 में सिर्फ 28 साल की उम्र में मित्तल फैमिली ने QPR (क्वींस पार्क रेंजर्स) में 20% हिस्सेदारी खरीदी थी। तब भाटिया उस क्लब के वाइस-चेयरमैन बने थे। 2018 से 2023 तक वे QPR के चेयरमैन भी रहे। लिवरपूल डील पर फोकस करने के लिए उन्होंने हाल ही में 19 साल बाद QPR डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। FSG ग्रुप के पास 97% हिस्सेदारी थी FSG लिवरपूल में अपनी करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी भाटिया के कंसोर्टियम को बेच रहा है। डील की वैल्यूएशन के हिसाब से पूरे क्लब की कीमत 4.5 अरब पाउंड यानी करीब 58 हजार करोड़ रुपए है। 30% हिस्सेदारी के लिए 1.35 अरब पाउंड यानी करीब 17 हजार करीब करोड़ रुपए की पेशकश हुई है। बातचीत पिछले तीन महीने से चल रही थी। कंसोर्टियम में कौन-कौन शामिल जेफ बेजोस- अमेजन के फाउंडर, फोर्ब्स के मुताबिक करीब 245-281 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स (एलन मस्क और लैरी पेज के बाद) एडुआर्डो सेवरिन- फेसबुक के सह-संस्थापक लक्ष्मी मित्तल- भाटिया के ससुर, अनुमानित नेटवर्थ 23.2 अरब पाउंड, डील को फाइनेंशियल बैकिंग दे रहे हैं। लिवरपुल की वैल्यूएशन 15 गुना बढ़ी फुटबॉल क्लब्स की वैल्यू लगातार बढ़ रही पिछले कुछ सालों में प्रीमियर लीग क्लब्स की वैल्यूएशन तेजी से बढ़ी है। 2022 में चेल्सी 4.25 अरब पाउंड यानी करीब ₹54,949 करोड़ में बिका था। 2024 में जिम रैटक्लिफ ने मैनचेस्टर यूनाइटेड में 25% हिस्सेदारी खरीदी थी, जिसमें क्लब की वैल्यू 4.3 अरब पाउंड यानी करीब ₹55,393 करोड़ आंकी गई थी। 2023 में ही डायनेस्टी इक्विटी ने लिवरपूल में एक छोटी हिस्सेदारी खरीदी थी, तब क्लब की वैल्यू 3.3 अरब पाउंड यानी करीब ₹42,511 करोड़ बताई गई। ---------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हॉकी वर्ल्डकप में 19 अगस्त को भारत Vs पाकिस्तान:महिला टीम का पहला मुकाबला चीन से; 15 अगस्त से टूर्नामेंट की शुरुआत मेंस और विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 15 अगस्त से नीदरलैंड्स और बेल्जियम में खेला जाएगा। 30 अगस्त तक चलने वाले 16 टीमों के टूर्नामेंट का फॉर्मेट बदला गया है। अब क्वार्टर फाइनल नहीं होंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

बीगॉस ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Oowah पेश किया:फुल चार्ज पर 145 किलोमीटर चलेगी, 3.0kWh की रिमूवेबल बैटरी मिलेगी

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी बीगॉस ने भारत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ऊवाह (Oowah) लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे देश की पहली 'EV पॉप' स्कूटर कह रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 145 किलोमीटर की लंबी रेंज और पोर्टेबल रिमूवेबल बैटरी है। इस स्कूटर को मुख्य रूप से शहर में रोजाना सफर करने वाले युवाओं, विशेषकर जेन-जी और पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रिमूवेबल LFP बैटरी और 145 किमी की क्लेम्ड रेंज बीगॉस ऊवाह में CAN-इनेबल्ड 3.0 kWh लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी पैक दिया गया है। इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी रिमूवेबल (निकलने वाली) बैटरी है। इसे आसानी से निकालकर घर या अपार्टमेंट के अंदर ले जाकर चार्ज किया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए बेहद सुविधाजनक है जिनके पास पार्किंग में चार्जिंग पॉइंट की सुविधा नहीं है। सिंगल चार्ज में यह स्कूटर ARAI-सर्टिफाइड 145 किलोमीटर की रेंज देता है। रिवर्स असिस्ट और डिस्टेंस-टू-एम्प्टी जैसे आधुनिक फीचर्स शहरी कम्यूटिंग को आसान बनाने के लिए BGauss ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई उपयोगी फीचर्स जोड़े हैं: डिजाइन के मामले में कंपनी ने इसे बोल्ड ग्राफिक्स और एक्सप्रेसिव स्टाइलिंग थीम दी है, जो विशेष रूप से जेन-जी (Gen Z) को आकर्षित करती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर स्टाइल के साथ-साथ डेली कम्यूटिंग की प्रैक्टिकलिटी को भी बरकरार रखता है। बाजार में यह कुल 4 कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। इसमें एमराल्ड शैडो, जामुन पंच, जेस्टी रेड और टेंगी टोमा शामिल है।

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: 74 गेंद में कूटे 187 रन, दिल्ली प्रीमियर लीग में तूफानी रन चेज, यश-सिद्धार्थ की आंधी में उड़े 'टाइगर्स'

DPL 2026 Match 22 Highlights: बारिश से प्रभावित मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू दिल्ली टाइगर्स की टीम ने 18 ओवर में 8 विकेट खोकर 185 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स के ओपनर्स ने तूफानी अर्धशतकों से 13वें ओवर में ही जीत दिला दी. सिद्धार्थ जून को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. Tue, 11 Aug 2026 20:13:12 +0530

  Videos
See all

Rain News Today: 16 राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट! | Delhi NCR Rain | IMD Alert | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T14:41:04+00:00

Viral Guard Video: गेट पर मौत की एंट्री! | #accident #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T14:36:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers