बीगॉस ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Oowah पेश किया:फुल चार्ज पर 145 किलोमीटर चलेगी, 3.0kWh की रिमूवेबल बैटरी मिलेगी
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी बीगॉस ने भारत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ऊवाह (Oowah) लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे देश की पहली 'EV पॉप' स्कूटर कह रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 145 किलोमीटर की लंबी रेंज और पोर्टेबल रिमूवेबल बैटरी है। इस स्कूटर को मुख्य रूप से शहर में रोजाना सफर करने वाले युवाओं, विशेषकर जेन-जी और पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रिमूवेबल LFP बैटरी और 145 किमी की क्लेम्ड रेंज बीगॉस ऊवाह में CAN-इनेबल्ड 3.0 kWh लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी पैक दिया गया है। इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी रिमूवेबल (निकलने वाली) बैटरी है। इसे आसानी से निकालकर घर या अपार्टमेंट के अंदर ले जाकर चार्ज किया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए बेहद सुविधाजनक है जिनके पास पार्किंग में चार्जिंग पॉइंट की सुविधा नहीं है। सिंगल चार्ज में यह स्कूटर ARAI-सर्टिफाइड 145 किलोमीटर की रेंज देता है। रिवर्स असिस्ट और डिस्टेंस-टू-एम्प्टी जैसे आधुनिक फीचर्स शहरी कम्यूटिंग को आसान बनाने के लिए BGauss ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई उपयोगी फीचर्स जोड़े हैं: डिजाइन के मामले में कंपनी ने इसे बोल्ड ग्राफिक्स और एक्सप्रेसिव स्टाइलिंग थीम दी है, जो विशेष रूप से जेन-जी (Gen Z) को आकर्षित करती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर स्टाइल के साथ-साथ डेली कम्यूटिंग की प्रैक्टिकलिटी को भी बरकरार रखता है। बाजार में यह कुल 4 कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। इसमें एमराल्ड शैडो, जामुन पंच, जेस्टी रेड और टेंगी टोमा शामिल है।
काशी में नावों पर लगा ब्रेक: 15 फीट पीछे खिसकी गंगा आरती, गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन सतर्क
UP News: लगातार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. वाराणसी में गंगा 64 मीटर को पार कर गई है, जिससे प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं. नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई है और विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का स्थल भी पीछे कर दिया गया है.
The post काशी में नावों पर लगा ब्रेक: 15 फीट पीछे खिसकी गंगा आरती, गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन सतर्क appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









