IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को आउट कर काइल जैमिसन का आक्रामक सेंड-ऑफ, BCCI ने लिया एक्शन
आईपीएल 2026 के DC vs RR मैच में काइल जैमिसन का आक्रामक सेंड-ऑफ विवाद का कारण बन गया। दिल्ली कैपिटल्स के इस तेज गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद जिस अंदाज में जश्न मनाया, वह नियमों के खिलाफ माना गया। अब इस पूरे मामले पर BCCI ने कार्रवाई करते हुए उन्हें चेतावनी और डिमेरिट प्वाइंट दिया है।
यह घटना शुक्रवार रात खेले गए मुकाबले में हुई, जब राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे वैभव सूर्यवंशी इस मैच में जल्दी आउट हो गए। उन्होंने पारी की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ की और जैमिसन की पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। लेकिन अगली ही गेंद पर जैमिसन ने उन्हें फुल लेंथ डिलीवरी पर बोल्ड कर दिया।
The celebration of Kyle Jamieson after dismissing Vaibhav Suryavanshi. pic.twitter.com/s6Otq9Uu0X
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 1, 2026
विकेट लेने के बाद जैमिसन ने जिस अंदाज में जश्न मनाया, वह चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने युवा बल्लेबाज के सामने जाकर आक्रामक अंदाज में प्रतिक्रिया दी, जो नियमों के खिलाफ माना गया। हालांकि सूर्यवंशी ने कुछ नहीं कहा और शांत रहते हुए पवेलियन लौट गए लेकिन यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
बीसीसीआई ने जैमिसन के खिलाफ लिया एक्शन
बीसीसीआई ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जैमिसन को आईपीएल आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया। बोर्ड ने उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट देते हुए चेतावनी जारी की। बोर्ड के अनुसार, यह मामला आचार संहिता के उस नियम के तहत आता है, जिसमें किसी खिलाड़ी के खिलाफ अपमानजनक भाषा, इशारा या व्यवहार करना शामिल है, जो दूसरे खिलाड़ी को भड़का सकता है।
इस बीच मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन का बड़ा स्कोर बनाया, जिसमें रियान पराग ने 90 रन की पारी खेली। हालांकि इतना बड़ा स्कोर भी टीम के काम नहीं आ सका।
दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 75 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला जबकि पाथुम निसंका 62 रन बनाकर मजबूत शुरुआत दी। दोनों के बीच हुई साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और दिल्ली ने 226 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली।
मैच का मुख आकर्षण
इस मुकाबले में जीत भले ही दिल्ली कैपिटल्स की रही, लेकिन चर्चा के केंद्र में वैभव सूर्यवंशी और काइल जैमिसन ही रहे।
वैभव जल्दी आउट होकर भी सुर्खियों में आ गए, वहीं जैमिसन का आक्रामक सेंड-ऑफ सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गया।
बोल्ड करने के बाद उनके जश्न के अंदाज ने सवाल खड़े कर दिए, जिसके चलते BCCI को भी कार्रवाई करनी पड़ी।
PM मोदी का अनोखा अंदाज: बच्चों संग फुटबॉल खेला, गोल दागा; Viral वीडियो
सिक्किम की राजधानी गंगटोक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिला। अपने दौरे के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए ऐसा पल साझा किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि एक दोस्ताना और हल्का-फुल्का फुटबॉल सेशन था। मैदान पर उतरते ही पीएम मोदी ने बच्चों के साथ सहज तरीके से खेलना शुरू किया।
A football morning in Gangtok! We learnt, we played, we celebrated and above everything else, we enjoyed the game…. pic.twitter.com/rZ0jLey5u7
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026
इसी दौरान एक युवा खिलाड़ी ने उन्हें खेल की रणनीति तक समझाने की कोशिश की। बच्चे का आत्मविश्वास देखकर पीएम मुस्कुराए और बोले- “आप बाद में एक अच्छे कोच बन सकते हैं।” यही लाइन पूरे सेशन की हाइलाइट बन गई।
Nothing like playing some football with my young friends in Sikkim on a lovely Gangtok morning! ⚽️ pic.twitter.com/5xEceWBH1f
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026
इस दौरान बच्चों का उत्साह देखने लायक था। वे प्रधानमंत्री के साथ खेलते हुए न केवल खुश थे, बल्कि पूरे जोश के साथ मैच का हिस्सा बन रहे थे। यहां प्रोटोकॉल नहीं, बल्कि खेल, फिटनेस और युवाओं की भागीदारी केंद्र में थी।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने भी इस पल को खास बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का बच्चों के साथ फुटबॉल खेलना हर खेल प्रेमी के लिए गर्व की बात है और ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहल से हजारों युवाओं को फायदा मिल रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पीएम मोदी के इस सहज और प्रेरणादायक अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह पल याद दिलाता है कि खेल के मैदान में न उम्र मायने रखती है और न ही पद- बस जुनून और टीम स्पिरिट ही सबसे बड़ी चीज़ होती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















.jpg)



