MPESB PAT 2026 Admit Card: एमपी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
MPESB PAT Admit Card 2026: मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT 2026) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा?
MPESB PAT 2026 परीक्षा का आयोजन 8 मई 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य में कृषि और इससे जुड़े कोर्स में एडमिशन के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
एडमिट कार्ड क्यों जरूरी?
एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बिना प्रिंटआउट के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जानकारी नाम, परीक्षा केंद्र, तिथि और समय—ध्यान से जांच लें। अगर कोई गलती हो तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
ऐसे डाउनलोड करें MPESB PAT Admit Card
- उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “Test Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें
- अब “Pre Agriculture Test (PAT) 2026 Admit Card” लिंक चुनें
- अपना एप्लीकेशन नंबर/एनरोलमेंट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
- आवश्यक विवरण (जैसे मां के नाम के अक्षर या आधार के अंतिम अंक) भरें
- कैप्चा कोड डालकर “Login/Search” पर क्लिक करें
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
- एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी जरूर ले जाएं
- परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करें
परीक्षा का महत्व
प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) राज्य में कृषि, हॉर्टिकल्चर और अन्य संबंधित कोर्स में प्रवेश का मुख्य माध्यम है, इसलिए उम्मीदवारों को पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल होना चाहिए।
गयाजी में 6 लोगों ने युवती से किया गैंगरेप, चेन पुलिंग के बाद ट्रेन से उतरी थी; रेल यात्रियों में दहशत
गया-पटना रेलखंड पर बेला-नेयामतपुर स्टेशन के बीच रात में एक युवती के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप कर दिया। युवती जहानाबाद से ट्रेन में बैठी थी। रास्ते में किसी ने चेन पुलिंग कर दी। युवती गफलत में नीचे उतर गई और आरोपियों ने उसे दबोच लिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan





















