बच्चे के दांत में कीड़ा लगने से कैसे रोकें? AIIMS के बाल दन्त रोग विशेषज्ञ ने बताया कैविटी के कारण और बचाव
Baby Tooth Cavity: बच्चे के दांतों को सड़ने से रोकने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. इसी बारे में बता रहे हैं एम्स, दिल्ली के बाल दन्त रोग विशेषज्ञ. जानिए डॉक्टर क्या सलाह दे रहे हैं.
The post बच्चे के दांत में कीड़ा लगने से कैसे रोकें? AIIMS के बाल दन्त रोग विशेषज्ञ ने बताया कैविटी के कारण और बचाव appeared first on News24 Hindi.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की राज्यपाल से मुलाकात, UCC- अल्पवर्षा और विकासकार्यों समेत इन विषयों पर की चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से आज, मंगलवार को लोकभवन में सौजन्य भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर राज्यपाल पटेल का अभिवादन किया। साथ ही समान नागरिक संहिता, हर घर तिरंगा अभियान एवं आगामी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों और विकासात्मक कार्यों के निर्णयों से अवगत कराया।
इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कि विधानसभा में पारित किए गए समान नागरिक संहिता विधेयक की प्रत्यक्ष रूप से जानकारी दी गई। राज्य में चलाए जा रहे तिरंगा अभियान के साथ ही विकास परक योजनाओं से भी राज्यपाल को अवगत कराया गया।
उन्होंने बताया कि राज्य की वर्षा की स्थिति और अलनीनो की वजह से 15 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। सरकार बारिश की स्थिति और इससे जुड़े सभी पहलुओं पर लगातार नजर बनाए हुए है। साथ ही राज्य में चल रहे भर्ती और कर्मचारियों की पदोन्नति की उपलब्धि के बारें में भी राज्यपाल को अवगत कराया । नई भर्तियां खासकर सभी विभागों में करना यह सरकार का बड़ा निर्णय है। हम सभी प्रदेशों के साथ कदम से कदम मिलाकर के चलना है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सब लोग कल्याणकारी कार्यों में जुटे हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि राज्यपाल ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक सहित अन्य विधेयकों के पारित किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की है और आने वाले स्वतंत्रता दिवस की मौके पर होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। मेट्रोपॉलिटन सिटी के विकास और अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने मीडिया से चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर भी निशाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं से कहना चाहूंगा कि जिस प्रकार से लगातार बयानबाज़ी आती है। इससे नेता प्रतिपक्ष का कद कम होता है और संसद की कार्यवाही भी बाधित होती है, इसलिए राहुल गांधी अपने पद की गरिमा का ध्यान रखें। विपक्ष के नेता देश के लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण पद पर होते हैं। राहुल गांधी जी इससे कुछ सीख लेंगे, ऐसे उम्मीद करुंगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
Mp Breaking News










