स्टार स्पिनर राशिद खान के शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन की बदौलत अफ़गानिस्तान ने बेलफ़ास्ट में खेले गए तीसरे वनडे मैच में आयरलैंड को तीन विकेट से हराकर 2027 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली। सोमवार को मिली इस जीत के साथ, अफ़गानिस्तान पांच मैचों की सीरीज़ में 2-0 से आगे हो गया है। पहला मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया था। 2023 के पिछले वनडे वर्ल्ड कप में अफ़गानिस्तान का प्रदर्शन शानदार रहा। वे पॉइंट्स टेबल में चार जीत और पांच हार के साथ छठे स्थान पर रहे और सेमीफाइनल की दौड़ से बहुत कम अंतर से चूक गए। मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड, पूर्व चैंपियन श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ, उनका टूर्नामेंट यादगार रहा।
अफ़गानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया। 22वें ओवर तक आयरलैंड की आधी टीम 89 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी। गैविन होए (67 गेंदों में 36 रन, दो चौकों के साथ) और जय मूंदरा (33 गेंदों में 31 रन, पाँच चौकों के साथ) ने नौवें विकेट के लिए 76 रन जोड़े। अफ़गानिस्तान ने आयरलैंड को 46.3 ओवर में 206 रन पर ऑलआउट कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए, ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम ज़दरान (12) ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े।
गुरबाज़ ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन 149 के स्कोर पर 77 गेंदों में दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से आउट होने वाले वे पांचवें बल्लेबाज़ थे (टीम का स्कोर 71/5 था)। इसके बाद, अफ़गानिस्तान की टीम 36वें ओवर तक 176/7 पर सिमट गई और मुश्किल स्थिति में आ गई। राशिद ने 43 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 37 रन की उपयोगी पारी खेली और यामीन अहमदज़ई (नाबाद 4) के साथ 31 रन की साझेदारी करके अफ़गानिस्तान को 45वें ओवर में तीन विकेट शेष रहते जीत दिलाई।
Continue reading on the app
भागदौड़ भारी जिंदगी में किसी के पास भी फिटनेस के लिए समय नहीं है। खराब जीवनशैली और अनहेल्दी फूड्स आदतों के कारण वजन बढ़ने की समस्या शुरु हो जाती है। कई बार वजन बढ़ने से बीमारियों की समस्या भी बढ़ जाती है, जैसे- टाइप 2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक, फैटी लिवर।
आजकल कई लोग वजन कम करने के लिए जिम जरुर जाते हैं और स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं। आपको बताते चलें कि वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ बड़ा रोल खाने की चीजों का भी है। आइए आपको बताते हैं एक्सरसाइज के साथ-साथ वेट लॉस के लिए हेल्दी डिनर प्लान।
वेट लाॅस के लिए पूरे हफ्ते का डिनर प्लान
यदि आप रात के समय तला-भुना खाएंगी, तो वजन कम करना मुश्किल है। गौरतलब है कि आप भी डाइटिंग के नाम पर सादा खाना खाकर बोर हो गई होंगी। इस आर्टिकल में हम आपको पूरे 7 दिन का सिंपल, टेस्टी और प्रोटीन भरपूर डिनर का प्लान बताएंगे। इसको फॉलो करके ही आप चर्बी कम हो जाएगी।
सोमवार को रात में क्या खाएं?
हफ्ते की शुरुआत आप बैलेंस मील से करें। रात के खाने में दाल-चावल, पनीर स्टफ्ड बेसन चीला या फिर मिक्स वेज दालिया और सौते पनीर अपनी थाली में एड कर सकते हैं। यह डाइट आपकी प्रोटीन से भरपूर है। इससे आपका पेट भी हल्का रहने वाला है और खाना आसानी से डाइजेस्ट रह सकता है।
मंगलवार को रात में क्या सेवन करें?
मंगलवार को आप अपनी डाइट में टेस्टी और हेल्दी चीजें शामिल कर सकते हैं। रात के खाने में एक या दो ओट्स की रोटी, हरी-भरी पालक पनीर और एक कटोरी सलाद लें। अपनी सलाद में खीरा, टमाटर और प्याज ले सकती हैं। ओट्स और पालक का कॉम्बिनेशन डाइजेशन को सही रखा जा सकता है और फैट बर्न करने में भी सहायक है।
बुधवार की रात को क्या खाएं?
इस दिन आप कुछ हल्का और झटपट बनाने के लिए आप मिक्स वेजिटेबल राइस बना सकते हैं। इसमें आप गाजर, ब्रोकली, बीन्स या जो भी आपकी मनपसंद हरी सब्जी है, उसे ही मिलाकर मिक्स वेज राइस तैयार कर सकते हैं। वैसे यह डाइजेस्ट करने के लिए काफी आसान है और रात में पेट में हल्का ही महसूस होगा।
गुरुवार को रात को क्या खाएं?
गुरुवार रात को आप स्टीम्ड मूंग और हेल्दी सूप को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। इसके साथ ही ओट्स की रोटी, ताजा सलाद और ड्रमस्टिक (सहजन) का सूप जरुर पिएं। क्योंकि इस सूप में प्रोटीन और कोलेजन दोनों भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो कि वजन कम करने और स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है।
शुक्रवार को रात में क्या खाएं?
अक्सर वीकेंड के दौरान लोग बाहर का खाना को पसंद करते हैं। ऐसा करने से आपका वजन कम होने के बजाय बढ़ सकता है। इसलिए बाहर के खान को छोड़कर आप घर पर ही उबला हुआ मिलेट्स, कॉर्न पालक की सब्जी, उबला हुआ चुकंदर और एक कटोरी फ्रेश दही जरुर खाएं। दही खाने से एनर्जी मिलेगी और आपका फैट बर्न होगा।
शनिवार को रात में क्या खाएं?
वीकेंड पर कुछ चटपटा खाने का मन करें, तो आप एक स्वादिष्ट और हेल्दी रैप ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आप सोयाबीन की कीमे से भरा सोया रैप और साथ में तीखी हरी चटनी खाएं। वैसे सोयाबीन प्रोटीन का बढ़िया सोर्स है, जो मसल्स को मजबूत बनाता है और फैट कम करने में भी मदद करता है।
रविवार को रात में क्या खाएं?
इस दिन आप अपने डिनर को थोड़ा फैंसी और सुपर हेल्दी बनाए। आप एक थाली में सब्जियों, भुने हुए पनीर और क्विनोआ की फिलिंग के साथ बना क्विनोआ पनीर रैप जरुर खाएं। आपको बता दें कि, यह लो-कौलोरी और हाई-प्रोटीन डाइट है, जो हफ्ते के आखिरी दिन आपके लिए वजन घटाने के गोल को पूरा करेगा।
Continue reading on the app