Responsive Scrollable Menu

रजिस्ट्रेशन-I'D अनिवार्य, ये चीजें बैन... 15 अगस्त को लाल किला पर जाने से पहले जानें लें ये नियम

Independence Day Red Fort Entry: स्वतंत्रता दिवस आने में कुछ ही दिन शेष हैं. बाजारों में तिरंगा बिक्री से लेकर सोशल मीडिया पर देशभक्ति की रील की बहार तक 15 अगस्त की खुमारी छाने लगी है. भारत में सबसे बड़ा स्वतंत्रता दिवस समारोह दिल्ली के लाल किला पर होता है. खुद प्रधानमंत्री हर साल यहां तिरंगा फहराते हैं. इस मौके का गवाह बनना लगभग हर देशवासी का सपना होता है. हालांकि इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन, टिकट, वैध आईडी समेत कई नियमों होते हैं. अगर आप भी 15 अगस्त को लाल किला पर कार्यक्रम देखने जाना चाहते हैं और ये नियम आपको नहीं पता तो आपको प्रवेश नहीं मिलेगा. 

15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिली थी. तभी से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इसके लिए लाल किला पर सबसे बड़ा आयोजन किया जाता है. देश के प्रधानमंत्री लाल किला पर तिरंगा फहराते हैं. लाल किला पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आम लोगों को रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके लिए वैध आईडी और कुछ तय टिकट रेट लगता है. फिलहाल लाल किला 15 अगस्त तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा.

यह भी पढ़ें: Delhi High Alert: 15 अगस्त से पहले हाई अलर्ट पर दिल्ली, 19 खूंखार आतंकियों के पोस्टर जारी

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

लाल किले में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को करीब से देखने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक आमंत्रण (Aamantran) पोर्टल e-invitations.mod.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है. समारोह में प्रवेश के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी होगा. 

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, 20 से 500 रुपये का टिकट

लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल e-invitations.mod.gov.in पर जाएं. नया यूजर होने पर नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें और OTP के जरिए लॉगिन पूरा करें. इसके बाद ‘Independence Day Ticket Booking’ विकल्प चुनकर जरूरी जानकारी भरें और आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट जैसे किसी वैध सरकारी पहचान पत्र की कॉपी अपलोड करें. इसके बाद अपनी पसंद की टिकट श्रेणी चुनकर बुकिंग पूरी करें. टिकट की कीमत जनरल के लिए ₹20, स्टैंडर्ड के लिए ₹100 और प्रीमियम श्रेणी के लिए ₹500 है.

पहचान पत्र अनिवार्य

लाल किले में प्रवेश के दौरान सुरक्षा जांच में QR कोड वाला डाउनलोड किया हुआ ई-टिकट दिखाना होगा. साथ ही वही मूल सरकारी पहचान पत्र भी साथ रखना जरूरी है, जिसकी कॉपी टिकट बुकिंग के समय अपलोड की गई थी.

यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: 15 अगस्त पर घूमें देशभक्ति से जुड़ी ये 10 ऐतिहासिक जगहें, दिलाएगा आपको आजादी की याद

सीटिंग व्यवस्था

इस बार वीआईपी संस्कृति को कम करने के लिए बैठने वाले एन्क्लोजर का नाम देश की प्रमुख झीलों के नाम पर रखा गया है. समारोह में आपको टिकट पर दिए गए एन्क्लोजर के अनुसार ही अपनी सीट पर बैठना होगा.

ये सामान ले जाना होगा बैन

लाल किले में सुरक्षा के चलते मोबाइल फोन और वॉलेट के अलावा किसी भी तरह का बैग या ब्रीफकेस ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा रिमोट वाली कार की चाबी, खाना-पानी, पानी की बोतल, कैमरा, छाता और कोई भी नुकीली या संदिग्ध वस्तु भी अंदर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा.

समय का विशेष ध्यान रखें

कार्यक्रम सुबह जल्दी शुरू होता है (लगभग 7:00 बजे प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण), इसलिए सुरक्षा जांच के समय को ध्यान में रखते हुए सुबह 5:00 से 6:00 बजे के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना सहज रहता है. हालांकि इसके बाद प्रवेश की रोक नहीं है लेकिन जगह नहीं होने की वजह से अक्सर बाद में प्रवेश में दिक्कत होती है. 

 

 

 

 

Continue reading on the app

सलमान खान के शो में हिस्सा लेने से पहले शेंटी शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, रैपर बोले- 'मैं कीमत चुकाने को तैयार'

Santy Sharma Got Death Threat: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस 20 का प्रोमो रिलीज किया था. जिसमें सलमान जबरदस्त अंदाज में नजर आए थे. इस बार शो में कई जाने-माने नामों को लेकर चर्चा है, जो शो में नजर आएंगे. इनमें मशहूर रैपर शेंटी शर्मा का भी नाम सामने आया. बिग बॉस में हिस्सा लेने से पहले शेंटी शर्मा चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि आरक्षण सिस्टम में सुधार के लिए उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. उनकी ये स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग इस बारे में चर्चा कर रहे हैं. 

आरक्षण पर अभियान चला रहे हैं शेंटी शर्मा

दरअसल, पिछले कुछ समय से शेंटी शर्मा आरक्षण और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में रैपर ने 'आरक्षण हटाओ, देश बचाओ' जारुकता कैंपेन भी चलाया था. इस कैंपेन की शुरुआत मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई. इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनका उद्देश्य लोगों के बीच इस मुद्दे पर चर्चा को बढ़ावा देना है. उन्होंने इस अभियान को सोशल मीडिया के माध्यम से आगे बढ़ाने की बात कही. बता दें कि इस कार्यक्रम में उनके साथ एक्टर और बिग बॉस फेम पुनीत वशिष्ठ भी नजर आए थे और उन्होंने इसके लिए रैपर का खुलकर सपोर्ट किया था. 

'जान से मारने की धमकियां मिल रहीं'

शेंटी शर्मा ने अपनी इंस्टास्टोरी के जरिए बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही हैं क्योंकि वह आरक्षण में सुधार की बात कर रहे हैं. उनके मुताबिक, वह इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे और किसके लिए कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा,  'मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं क्योंकि मैं मैं आरक्षण में सुधार की बात कर रहा हूं और ऐसे सवाल पूछ रहा हूं जिन्हें लोग सुनना नहीं चाहते.'

'मैं कीमत चुकाने को तैयार'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं किसी छात्र या किसी समुदाय के ख़िलाफ़ नहीं हूं, मैं बस आरक्षण व्यवस्था पर निष्पक्ष और ईमानदार चर्चा की मांग कर रहा हूं और मैं 'कॉकरोच जनता पार्टी' और उसके संस्थापकों के पीछे की सच्चाई के बारे में बात करता रहूंगा. धमकियां मुझे चुप नहीं करा पाएंगी. अगर सच बोलने की कोई कीमत चुकानी पड़े, तो मैं उसके लिए तैयार हू. मजबूत बने रहें और सवाल पूछते रहें.'

ये भी पढ़ें: अनूप सोनी की जगह अजय देवगन करेंगे क्राइम पेट्रोल का नया सीजन होस्ट, जानिए डेट और टाइम के साथ शो में क्या होगा खास

बिग बॉस 20 में आने के लिए किस-किस के नाम की है चर्चा

'बिग बॉस 20' के लिए कई सेलिब्रिटी और पुराने कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर चर्चा है. हालांकि, मेकर्स की ओर से किसी के भी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस बार बिग बॉस 20 में सोशल मीडिया पर्सनैलिटी जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजू (फैसल शेख), निया शर्मा, शिवांगी जोशी, पर्ल वी पुरी और अंजलि अरोड़ा जैसी मशहूर हस्तियों दिखाई दे सकती हैं. इसके अलावा कॉमेडियन सुनील पाल, सिंगर शेंटी शर्मा, एक्ट्रेस मही विज, गीता बसरा और शोविक चक्रवर्ती के नामों की चर्चा है. बता दें कि बिग बॉस 20, 6 सितंबर 2026 को कलर्स टीवी और JioHotstar पर आएगा. 

ये भी पढ़ें: 'मेरी नालायक औलाद…', बादशाह के ‘स्टेज नेम’ पर हनी सिंह का तंज, फिर क्यों वायरल हुआ दोनों का पुराना विवाद?

Continue reading on the app

  Sports

आशीष कुमार को लेकर मचा बवाल, शिकायत के बाद GFI ने लिस्ट से ही नाम काट दिया

भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ (GFI) की चयन प्रक्रिया पर उठे सवालों के बाद बड़ा बदलाव किया गया है. राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के पदक विजेता आशीष कुमार और जिम्नास्ट आदित्य राणा का नाम स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ मेरिट (SOM) की संशोधित सूची से हटा दिया गया है. दोनों को पहले अस्थायी सूची में जगह मिली थी। शिकायतों के बाद खेल मंत्रालय ने GFI से जवाब मांगा था. नियमों के मुताबिक SOM में शामिल होने के लिए खिलाड़ी को आवेदन से कम से कम एक साल पहले संन्यास लेना जरूरी है. GFI ने कहा कि दस्तावेजों की जांच के बाद जरूरी सुधार किए गए हैं. Tue, 11 Aug 2026 15:53:55 +0530

  Videos
See all

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह? पुलिस ने आरोपी को Encounter में पकड़ा | uttar pradesh | Lakhimpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T11:16:13+00:00

Chamoli Cloudburst: चमोली में बादल फटने से भारी तबाही | Niti Valley | Bailey Bridge #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T11:17:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers