Responsive Scrollable Menu

Bengal Result 2026: कौन बनेगा बंगाल का नया मुख्यमंत्री? अमित शाह पहुंचे कोलकाता; देखिए कब होगा शपथ ग्रहण

Bengal Result 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है. विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया है. अब पूरे राज्य की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बंगाल की कमान किसके हाथों में होगी. आज 5 मई है और राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी सरगर्मियां सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं. कोलकाता से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू हो चुका है और इस बीच सबसे बड़ी खबर यह है कि 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है.

सौमिक भट्टाचार्य ने दिए शपथ ग्रहण के संकेत

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सौमिक भट्टाचार्य ने कोलकाता के साल्ट लेक स्थित पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 9 मई एक शुभ दिन है और उनकी राय में इसी दिन नई सरकार का शपथ ग्रहण होना चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि पार्टी की तरफ से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा होना बाकी है, लेकिन उनके इस संकेत ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद से ही कोलकाता में शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

 

Continue reading on the app

Vijay TVK Wins Tamil Nadu: एक्टर विजय की 'लहर' में झुलसे एमके स्टालिन, विजय बने तमिलनाडु के हीरो

Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. इस चुनाव में साउथ के सुपरस्टार विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. जबकि डीएमके को करारी हार का सामना करना पड़ा है. तमिलनाडु में डीएमके की हार की एक प्रमुख वजह स्टालिन का सनातक का विरोध करना माना जा रहा है.

दरअसल, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन को खत्म करने की बात कही थी, लेकिन सनातनियों ने स्टालिन की सत्ता ही समाप्त कर दी. बता दें कि अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की लहर में उदयनिधि के पिता और 5 साल तमिलनाडु के सीएम रहे एमके स्टालिन खुद अपनी सीट नहीं बचा सके. कोलातूर सीट से एमके स्टालिन चुनाव हार गए. जिससे साबित होता है कि सनातन का विरोध करने वाली सियासत को तमिलनाडु की जनता ने सिरे से नकार दिया है. तमिलनाडु में डीएमके की करारी हार की कई वजह बताई जा रही है. लेकिन एक वजह डीएमके की सनातन विरोधी छवि का होना है. देखें ये रिपोर्ट...

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में TVK चीफ विजय की सीट पर दोबारा होगा चुनाव, जानें जीत के बाद क्यों पड़ी पुनर्मतदान की जरूरत

Continue reading on the app

  Sports

T20 क्रिकेट में Team India की बादशाहत कायम, ICC Rankings में टॉप पर बरकरार

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस साल आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का खिताब बरकरार रखने वाली पहली टीम बनी भारत, वार्षिक आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर है। नवीनतम रैंकिंग में मई 2025 के बाद खेले गए सभी मैचों को 100 प्रतिशत और पिछले दो वर्षों के मैचों को 50 प्रतिशत अंक दिए गए हैं। 275 अंकों के साथ भारत की इंग्लैंड (262 अंक) पर बढ़त में केवल एक अंक की कमी आई है, जबकि आईसीसी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया 258 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के करीब पहुंच गया है।
 

इसे भी पढ़ें: DC vs CSK High-Voltage मुकाबले पर गावस्कर की भविष्यवाणी, दिल्ली को घर में हराना नहीं आसान


यह अपडेट एशियाई टीम के लिए थोड़ा चौंकाने वाला है, जिसने पिछले दो वर्षों में इस प्रारूप पर अपना दबदबा बनाए रखा है। उन्होंने 2024 और 2026 में पुरुष टी20 विश्व कप जीता है, और इन दोनों आयोजनों के बीच खेली गई सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में वे अपराजित रहे हैं। पुरुष रैंकिंग में शीर्ष सात स्थान अपरिवर्तित हैं, जिनमें न्यूजीलैंड (247 अंक), दक्षिण अफ्रीका (244 अंक), पाकिस्तान (240) और वेस्ट इंडीज (233) क्रमशः शामिल हैं।

इसके अलावा, श्रीलंका के अंक छह गिर गए हैं, जिससे वह नौवें स्थान पर खिसक गया है, जबकि बांग्लादेश (225 अंक), जिसने अपडेट में एक अंक की बढ़त हासिल की है, आठवें स्थान पर पहुंच गया है। अफगानिस्तान 220 अंकों के साथ श्रीलंका से केवल एक अंक पीछे 10वें स्थान पर है, जबकि जिम्बाब्वे और आयरलैंड भी क्रमशः 11वें और 12वें स्थान पर बने हुए हैं। उत्तरी अमेरिका में क्रिकेट की उभरती हुई ताकत, अमेरिका ने छह अंक हासिल करके दो पायदान ऊपर छलांग लगाई है और 13वें स्थान पर पहुंच गया है। उसने नीदरलैंड और स्कॉटलैंड को पीछे छोड़ दिया है, जो क्रमशः 14वें और 15वें स्थान पर हैं। नामीबिया 16वें स्थान पर अपरिवर्तित रहा, जबकि नेपाल (17वें) और ओमान (19वें) ने एक-एक पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त अरब अमीरात (18वें) और कनाडा (20वें) को पीछे छोड़ दिया।
 

इसे भी पढ़ें: IPL Live Match में क्रिकेटर ने दिखाई 'जय श्री राम' लिखी पर्ची, 15 साल का दर्द किया बयां, जानिए पूरा मामला


टी20 विश्व कप में पहली बार खेल रही इटली ने 11 अंक हासिल किए और तीन पायदान ऊपर चढ़कर 26वें स्थान से 23वें स्थान पर पहुंच गई। यूरोपीय टीम ने टी20 विश्व कप में अपने पहले ही मैच में शानदार जीत दर्ज करते हुए नेपाल को 10 विकेट से हराया। रैंकिंग में टीमों की संख्या 102 से घटकर 98 हो गई है क्योंकि फिजी, गाम्बिया, ग्रीस और इज़राइल पिछले तीन वर्षों में अपेक्षित आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाए, जिसके कारण रैंकिंग में जगह नहीं बना पाई।
Tue, 05 May 2026 16:57:12 +0530

  Videos
See all

Vijay Thalapathy | TVK HQ में थलपति विजय का वेलकम #viralnews #viralvideo #tamilnadu #tvk #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T11:38:26+00:00

Big Breaking On West Bengal Election Results LIVE: TMC में इस्तीफें शुरू! | PM Modi | BJP | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T11:37:46+00:00

Pm Modi Viral Video | माला बनी मेडल! PM मोदी का वायरल मोमेंट #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T11:44:06+00:00

Mamata Banerjee on her Resignation Live: मैं इस्तीफा नहीं दूंगी- ममता | Bengal New CM | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T11:44:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers