संतुलित थाली ही है स्वस्थ जीवन का आधार, जानिए क्या और कितना खाएं?
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। हमारी सेहत की असली नींव हमारी रोज की थाली में रखी होती है। हम रोज क्या खाते हैं और कितना खाते हैं उसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि हम समझें कि एक संतुलित थाली आखिर होती कैसी है और उसमें क्या-क्या होना चाहिए।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अपनी थाली को तीन हिस्सों में बांटना चाहिए। थाली का आधा हिस्सा मौसमी फल और सब्जियों से भरा होना चाहिए। ये हमारे शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल और फाइबर देते हैं, जिससे पाचन भी अच्छा रहता है और रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। हरी सब्जियां, गाजर, टमाटर, लौकी, पालक और मौसमी फल जैसे सेब, केला, पपीता आदि रोज खाने चाहिए।
इसके बाद थाली का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा अनाज या मोटे अनाज का होना चाहिए। इसमें गेहूं की रोटी, चावल, रागी, बाजरा और ज्वार जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं। ये हमें ऊर्जा देती हैं ताकि हम दिनभर एक्टिव रह सकें। आजकल मोटे अनाज को फिर से अपनाने पर जोर दिया जा रहा है क्योंकि ये ज्यादा पौष्टिक और सेहत के लिए अच्छे होते हैं।
बाकी 25 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन से भरपूर चीजों का होना चाहिए। इसमें दालें, चना, राजमा, सोयाबीन शामिल किए जा सकते हैं। अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो अंडा, मछली, चिकन या मीट भी इस हिस्से में आ सकता है। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर की मरम्मत में मदद करता है।
इसके साथ ही थोड़ी मात्रा में अच्छे फैट्स भी जरूरी होते हैं। जैसे मूंगफली, बादाम, अखरोट, तिल, अलसी के बीज और सीमित मात्रा में तेल या घी। ये दिमाग और हार्मोन के लिए जरूरी होते हैं। साथ ही अगर संभव हो तो थोड़ा दूध या दही भी रोज की डाइट में शामिल करें, क्योंकि ये कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हर दिन एक ही तरह का खाना न खाएं, बल्कि अलग-अलग अनाज, सब्जियां और दालें शामिल करें। इससे शरीर को हर तरह के पोषक तत्व मिलते हैं।
--आईएएनएस
पीआईएम/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
दुबई में हुआ मिसाइल अटैक तो घर जाने के लिए तरस गईं अमीषा पटेल, एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट की फोटो शेयर कर सुनाई आपबीती
Ameesha Patel Stuck Dubai: मिडिल ईस्ट के देशों में जारी तनाव का असर आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्रिटीज पर भी पड़ रहा है. हाल ही में दुबई में हुए मिसाइल हमलों ने हालात ऐसे बना दिए कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patesl) को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, एक्ट्रेस न्यूयॉर्क से मुंबई लौट रही थीं. इसी दौरान उनकी प्लाइट अचानक बाधित हो गई और उन्हें दुबई के एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई है, जहां वह अपने घर पहुंचने के लिए बेचैन नजर आईं.
दुबई में फंसीं अमीषा पटेल
दरअसल, अमीषा पटेल न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए एमिरेट्स की फ्लाइट में सफर कर रही थीं. सब कुछ नॉर्मल चल रहा था, लेकिन जैसे ही फ्लाइट दुबई में उतरने वाली थी, उसी वक्त यूएई में मिसाइल हमले हो गए. इसकी वजह से एयरस्पेस को अचानक बंद कर दिया गया और फ्लाइट को तुरंत डायवर्ट करना पड़ा. इस घटना के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाते हुए लिखा, 'मैं न्यूयॉर्क से मुंबई वापस आ रही थी. जैसे ही हम दुबई में उतरने वाले थे, मिसाइल हमलों की वजह से एयरस्पेस बंद कर दिया गया. अब हमें मस्कट डायवर्ट कर दिया गया है. हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. ये युद्ध आखिर कब खत्म होगा.'
एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार, घर लौटने की बढ़ी बेचैनी
एक्ट्रेस ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और अभी तक कोई साफ जानकारी नहीं मिल पाई है कि कब मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होगी. एक्ट्रेस ने दुबई एयरपोर्ट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दुबई एयरपोर्ट पर कई घंटे बीत चुके हैं और इंतजार अब भी जारी है. मैं मुंबई में अपने घर लौटने का इंतजार नहीं कर सकती.' इस पोस्ट से साफ पता चलता है कि उन्हें घर लौटने की कितनी बैचेनी है.
ईशा गुप्ता और दीया मिर्जा जैसे कई सितारे भी फंसे थे
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर बॉलीवुड सितारों पर पड़ा हो. इससे पहले इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के दौरान कई इंडियन सेलेब्रिटीज दुबई में फंस गए थे. ईशा गुप्ता, दीया मिर्जा, सोनल चौहान और लारा दत्ता जैसे नाम उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्हें भी फ्लाइट और एयरस्पेस से जुड़े रिस्ट्रिक्शन की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.
On my way back to
— ameesha patel (@ameesha_patel) May 4, 2026
MUMBAI from NEW YORK on Emirates! As we were about to land in DUBAI the airspace closed in UAE due to fresh missile Attacks! We have now been diverted to MUSCAT n are awaiting further updates !! When will this WAR end ????????????????!! Praying ????????????????????????❤️
Been hours n hours at DUBAI airport !! And the wait continues …. Can’t wait to get home to MUMBAI ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/Kcmrro3fyf
— ameesha patel (@ameesha_patel) May 5, 2026
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के हथौड़ा त्यागी ने छूए थे पैर तो नाराज हो गए थे बिग बी, एक्टर ने बताया क्या थी वजह?
अमीषा पटेल का वर्कफ्रंट
इन सबके बीच अमीषा पटेल अपने प्रोफेशनल फ्रंट को लेकर भी सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा’ में देखा गया था. इससे पहले साल 2023 में ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी, जिसने उनके करियर को एक बार फिर नई ऊंचाई दी. इसके साथ ही चर्चा है कि ‘गदर 3’ की तैयारी चल रही है, जिसमें एक्ट्रेस तीसरी बार इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं.
इसके अलावा अमीषा पटेल ने हाल ही में यह भी कंफर्म किया है कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘हमराज’ का सीक्वल भी पाइपलाइन में है. ‘हमराज 2’ को लेकर फैंस के बीच खासा एक्साइटमेंट देखा जा रहा है, क्योंकि यह फिल्म उनके करियर की बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही है.
ये भी पढ़ें: सीएम बनने के बाद क्या तृषा कृष्णन से दूसरी शादी करेंगे विजय? एक्ट्रेस की मां ने दिया था हिंट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation























