Responsive Scrollable Menu

दुबई में हुआ मिसाइल अटैक तो घर जाने के लिए तरस गईं अमीषा पटेल, एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट की फोटो शेयर कर सुनाई आपबीती

Ameesha Patel Stuck Dubai: मिडिल ईस्ट के देशों में जारी तनाव का असर आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्रिटीज पर भी पड़ रहा है. हाल ही में दुबई में हुए मिसाइल हमलों ने हालात ऐसे बना दिए कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patesl) को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, एक्ट्रेस न्यूयॉर्क से मुंबई लौट रही थीं. इसी दौरान उनकी प्लाइट अचानक बाधित हो गई और उन्हें दुबई के एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई है, जहां वह अपने घर पहुंचने के लिए बेचैन नजर आईं.

दुबई में फंसीं अमीषा पटेल

दरअसल, अमीषा पटेल न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए एमिरेट्स की फ्लाइट में सफर कर रही थीं. सब कुछ नॉर्मल चल रहा था, लेकिन जैसे ही फ्लाइट दुबई में उतरने वाली थी, उसी वक्त यूएई में मिसाइल हमले हो गए. इसकी वजह से एयरस्पेस को अचानक बंद कर दिया गया और फ्लाइट को तुरंत डायवर्ट करना पड़ा. इस घटना के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाते हुए लिखा, 'मैं न्यूयॉर्क से मुंबई वापस आ रही थी. जैसे ही हम दुबई में उतरने वाले थे, मिसाइल हमलों की वजह से एयरस्पेस बंद कर दिया गया. अब हमें मस्कट डायवर्ट कर दिया गया है. हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. ये युद्ध आखिर कब खत्म होगा.'

एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार, घर लौटने की बढ़ी बेचैनी

एक्ट्रेस ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और अभी तक कोई साफ जानकारी नहीं मिल पाई है कि कब मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होगी. एक्ट्रेस ने दुबई एयरपोर्ट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दुबई एयरपोर्ट पर कई घंटे बीत चुके हैं और इंतजार अब भी जारी है. मैं मुंबई में अपने घर लौटने का इंतजार नहीं कर सकती.' इस पोस्ट से साफ पता चलता है कि उन्हें घर लौटने की कितनी बैचेनी है. 

ईशा गुप्ता और दीया मिर्जा जैसे कई सितारे भी फंसे थे

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर बॉलीवुड सितारों पर पड़ा हो. इससे पहले इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के दौरान कई इंडियन सेलेब्रिटीज दुबई में फंस गए थे. ईशा गुप्ता, दीया मिर्जा, सोनल चौहान और लारा दत्ता जैसे नाम उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्हें भी फ्लाइट और एयरस्पेस से जुड़े रिस्ट्रिक्शन की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के हथौड़ा त्यागी ने छूए थे पैर तो नाराज हो गए थे बिग बी, एक्टर ने बताया क्या थी वजह?

अमीषा पटेल का वर्कफ्रंट

इन सबके बीच अमीषा पटेल अपने प्रोफेशनल फ्रंट को लेकर भी सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा’ में देखा गया था. इससे पहले साल 2023 में ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी, जिसने उनके करियर को एक बार फिर नई ऊंचाई दी. इसके साथ ही चर्चा है कि ‘गदर 3’ की तैयारी चल रही है, जिसमें एक्ट्रेस तीसरी बार इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं.

इसके अलावा अमीषा पटेल ने हाल ही में यह भी कंफर्म किया है कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘हमराज’ का सीक्वल भी पाइपलाइन में है. ‘हमराज 2’ को लेकर फैंस के बीच खासा एक्साइटमेंट देखा जा रहा है, क्योंकि यह फिल्म उनके करियर की बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही है. 

ये भी पढ़ें: सीएम बनने के बाद क्या तृषा कृष्णन से दूसरी शादी करेंगे विजय? एक्ट्रेस की मां ने दिया था हिंट

Continue reading on the app

Rajasthan News: कोटपूतली में ओंकारेश्वर महादेव मंदिर का उद्घाटन, विशाल भंडारे का भी प्रबंध

Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली के बड़ाबास मोहल्ले में 5 मई 2026, मंगलवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला हैं. पहले बड़े मंगल पर जब प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने नवनिर्मित ओंकारेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया. इस खास अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित पट्टिका का अनावरण किया और राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

मंत्रोच्चार से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कोटपूतली में हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के तरीके से की गई. मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की मंगलकामना की प्रार्थना की. इस समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल बन गया था. मंत्री संजय शर्मा ने भगवान शिव और हनुमान जी के दर्शन कर प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए मनोकामना मांगी.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Solar Energy Yojana: राजस्थान बना सौर ऊर्जा का सुपरपावर, 4000 मेगावाट उत्पादन क्षमता का रिकॉर्ड पार

संबोधन में क्या बोले मंत्री?

उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भामाशाहों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण होता है. लोगों के सहयोग से ही इस तरह के भव्य निर्माण का कार्य संभव हो पाते हैं. ऐसे कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था का केंद्र बनते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे हर सामाजिक और पारिवारिक अवसर पर अधिक से अधिक पौधारोपण करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल पाए.

आमजन समेत जनप्रतिनिधि हुए शामिल

मंदिर उद्घाटन के इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थिति रहे. सभी ने मिलकर इस धार्मिक कार्यकर्म को यादगार बना दिया. आज के कार्यक्रम के अंत में लोगों के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ इस उत्सव में भाग लिया.

सामाजिक एकता को बढ़ाते हैं ऐसे आयोजन

मंदिर उद्घाटन में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होते हैं बल्कि इनसे सामाजिक एकता और पर्यावरण जागरूकता का संदेश भी मिलता है. क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा को भी फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ये जनता में सोहार्द बढ़ाती है.

ये भी पढ़ें- राजस्थान को मिली विकास की रफ्तार, 150 करोड़ रुपए में चौड़ी सड़कें और हाई-लेवल ब्रिज का तोहफा

Continue reading on the app

  Sports

KL Rahul का नया T20 अवतार, बोले- Powerplay में Attack करना ही अब Team की डिमांड है

केएल राहुल ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शीर्ष क्रम में असाधारण प्रदर्शन किया है, और अगर उन्हें शीर्ष चार में जगह बनानी है तो उनका फॉर्म महत्वपूर्ण होगा। डीसी फिलहाल नौ मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। मंगलवार रात दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले अपने अगले आईपीएल मैच में उनका मुकाबला सीएसके से होगा। 
 

इसे भी पढ़ें: IPL Live Match में क्रिकेटर ने दिखाई 'जय श्री राम' लिखी पर्ची, 15 साल का दर्द किया बयां, जानिए पूरा मामला


जियोस्टार के 'सुपरस्टार्स' कार्यक्रम में बोलते हुए, राहुल ने अपने नए ओपनिंग पार्टनर, पथुम निस्संका और उनकी भूमिका में स्पष्टता के बारे में अपने विचार साझा किए। राहुल ने शीर्ष क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी शैली को अपनाने के बारे में बात करते हुए कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों में टी20 क्रिकेट, खासकर आईपीएल में, काफी विकसित हुआ है। टीमों के जीतने के तरीकों में एक पैटर्न दिखाई देता है, और हाल ही में, पावर प्ले जीतने वाली टीमें अक्सर मैच जीत जाती हैं। कुछ साल पहले, मैच आमतौर पर 14वें और 20वें ओवर के बीच तय होते थे। पावर प्ले हमेशा महत्वपूर्ण रहा है, लेकिन अब इसका महत्व और भी बढ़ गया है। व्यक्तिगत रूप से, मुझे टीम के लिए इस शैली में ढलना पड़ा है।

उन्होंने आगे कहा कि इस सीज़न में टीम प्रबंधन का संदेश बिल्कुल स्पष्ट था। उन्होंने आईपीएल से पहले मुझसे बात की और मुझसे शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने और खुलकर खेलने को कहा। टीमें उस चरण में 60 से अधिक रन बनाने का लक्ष्य रखती हैं। इस स्पष्टता ने मुझे अपनी क्षमताओं के अनुरूप इसे हासिल करने के बारे में सोचने का समय दिया। मैंने हर मैच में इसी इरादे से खेलने की कोशिश की है। आप हमेशा सफल नहीं होंगे, लेकिन विचार सही है। मेरा ध्यान पावरप्ले का अधिकतम लाभ उठाने पर है, क्योंकि यही टीम और टी20 क्रिकेट की वर्तमान मांग है। 
 

इसे भी पढ़ें: क्या अब मैदान पर नहीं दिखेंगे MS Dhoni? Injury Update पर सस्पेंस, IPL 2024 से बाहर होने का खतरा?


राहुल इस साल ऑरेंज कैप की दौड़ में नौ पारियों में 433 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं, उनसे आगे सिर्फ अभिषेक शर्मा (440) हैं। उनका औसत 54.12 और स्ट्राइक रेट 185.84 है। इस सीजन में उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाया है। डीसी में पथुम निस्संका के साथ ओपनिंग करने के बारे में राहुल ने कहा कि यह मजेदार रहा है। बीच में ज्यादा बातचीत नहीं होती। हमने एक-दो अच्छी साझेदारियां की हैं और शानदार शुरुआत की है। टीम यही चाहती है, पावरप्ले में लगभग 60 रन। शुरुआती कुछ ओवरों में 25-30 रन का योगदान भी पारी की नींव रख देता है। पथुम और मेरे बीच बातचीत ज्यादातर आक्रामक मानसिकता बनाए रखते हुए अच्छे क्रिकेटिंग शॉट्स खेलने के बारे में होती है। पिछले कुछ सालों में मेरे कई ओपनिंग पार्टनर रहे हैं, इसलिए अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ खेलना हमेशा सुखद होता है। आप खेल के बारे में और एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ सीखते हैं।
Tue, 05 May 2026 15:29:06 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election Result LIVE: बंगाल में 10 मई से पहले हो सकता है BJP सरकार का शपथ ग्रहण #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T10:42:44+00:00

Mathura में बंगाल की जीत पर उत्सव, BJP कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांटी | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T10:41:40+00:00

Bengal Election Results के बाद हिंसा! Kiren Rijiju का TMC पर बड़ा हमला | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T10:41:00+00:00

Bengal में BJP को प्रचंड बहुमत | नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज | Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T10:46:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers