Responsive Scrollable Menu

कभी थी आर्थिक तंगी, आज महराजगंज की रंजीता ने कचरे से खड़ा किया अपना बिजनेस, कई महिलाओं की बदल दी जिंदगी

Rural Women Entrepreneurship Success Story: महराजगंज की रंजीता देवी ने मंदिर में चढ़ने के बाद बेकार समझकर फेंक दिए जाने वाले फूलों को कचरा नहीं, बल्कि अपनी किस्मत बदलने का जरिया बना लिया है. इटहिआ के पंचमुखी शिव मंदिर के पास रहने वाली रंजीता आज इन्हीं फूलों से खुशबूदार अगरबत्ती बनाकर न केवल खुद आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं. आर्थिक तंगी से जूझने वाली रंजीता की यह कहानी बताती है कि अगर नजरिया सही हो, तो आस्था के साथ-साथ आमदनी के रास्ते भी खुल सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे फूलों से अगरबत्ती बनाने का उनका यह ट्रायल एक सफल बिजनेस मॉडल बन गया.

Continue reading on the app

Santhosh Nair death: मलयालम एक्टर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत! ट्रक से जा भिड़ी कार, पत्नी गंभीर घायल

Santhosh Nair death: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। केरल के अडूर में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मलयालम अभिनेता संतोष के नायर का निधन हो गया। यह हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ, जब अभिनेता अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ कार में सफर कर रहे थे।

कैसे हुआ हादसा
रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता की इनोवा कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे एक पार्सल ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में तोड़ा दम
गंभीर रूप से घायल संतोष के नायर को अडूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी राजलक्ष्मी की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। इस दुर्घटना में ट्रक चालक सुधीश भी घायल हुआ है।

अभिनेता के अचानक निधन से मलयालम फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मी कलाकारों और प्रशंसकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
संतोष के नायर ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने खलनायक, सहायक भूमिका, मुख्य किरदार और कॉमिक रोल जैसे विविध पात्रों को बखूबी निभाया।

उन्होंने 1982 में फिल्म इथु नजंगालुडे कथा से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे कजिन्स, जिंजर, श्रींगर्वलन, मद्रासी, कार्यास्थना, खाकी, बस कंडक्टर, द टाइगर और अप्रैल 18 जैसी कई फिल्मों में नजर आए।

आखिरी फिल्म को मिल रही सराहना
उनकी अंतिम फिल्म मोहिनीअट्टम बताई जा रही है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उनके निधन से एक अनुभवी और बहुमुखी कलाकार का सफर अचानक थम गया।

Continue reading on the app

  Sports

हमको भी एक विकेट चाहिए... नेट्स में गेंदबाजी करते दिखे एमएस धोनी, CSK का 'AdoraBOWL' वीडियो हुआ वायरल

ms dhoni bowling practice: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी चोट के कारण इस सीजन मैदान से दूर हैं. लेकिन हाल ही में नेट्स में गेंदबाजी करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसने प्रशंसकों की उम्मीदें जगा दी हैं. दूसरी ओर, धोनी की अनुपस्थिति में संजू सैमसन बल्ले से कहर ढा रहे हैं. 10 मैचों में 402 रन बना चुके सैमसन अब सीएसके के इतिहास में एक सीजन में 500 रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बनने की दहलीज पर खड़े हैं. Thu, 7 May 2026 21:46:34 +0530

  Videos
See all

'16 महीने में मेरी भी ये हालत होने वाली है दीदी तो आ जाना' | Poochta Hai Bharat | Akhilesh | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:03:38+00:00

Deoband Name Change Controversy: देवबंद का नाम बदलने की तैयारी? | UP News | CM Yogi | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:12:30+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai: Mamata ने दी सुपारी? | Suvendu Adhikari PA Murder | BJP Vs TMC | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:13:04+00:00

Aaj ki Taaja Khabar: यूपी की दिनभर की बड़ी खबरें देखिए | Yogi | Akhilesh | West Bengal Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers