Responsive Scrollable Menu

'कोई बिगड़ा दिल शहजादा अपनी उदंडता और सनक के आधार पर... जब गृह मंत्री जवाब देने को तैयार हैं तो आप भागिए मत', राहुल गांधी से BJP ने पूछे सवाल

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब गृह मंत्री अमित शाह हर विषय पर जवाब देने को तैयार हैं तो कांग्रेस क्यों भाग ही है?

Continue reading on the app

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप के आरोप में गिरफ्तार:मेडिकल छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई, दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हैं

IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी मंगलवार को कोलकाता में हुई। यह मामला एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिसमें पोरेल पर रेप, आपराधिक धमकी और अन्य आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने जून में शिकायत दर्ज कराई थी। 23 साल के अभिषेक विकेटकीपर बैटर हैं। वे बंगाल के लिए 116 और IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए 35 मैच खेल चुके हैं। दिल्ली ने उन्हें 4 करोड़ रुपए में रीटेन किया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी का आदेश दिया मामला कलकत्ता हाईकोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने 20 जुलाई को गिरफ्तारी का आदेश दिया था। साथ ही आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने के आदेश भी दिए गए थे। अभिषेक सभी आरोपों से इनकार करते आते हैं। महिला ने तीन साल से संबंध होने का दावा किया शिकायत के मुताबिक, महिला ने कहा कि वह और अभिषेक पिछले तीन साल से रिश्ते में थे। पिछले साल दोनों के बीच मतभेद शुरू हुए, जिसके बाद क्रिकेटर कथित तौर पर उससे दूरी बनाने लगा। महिला ने आगे आरोप लगाया कि अभिषेक ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह शादी के लिए तैयार नहीं है। शिकायत में उसने कहा कि अभिषेक ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने अभिषेक पर मारपीट और आपराधिक धमकी देने का आरोप भी लगाया है। 2023 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं बाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 2023 से IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। पिछले सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार पारियों में 108 रन बनाए थे। अभिषेक इससे पहले इंडिया A टीम के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने 2021-22 सीजन में बंगाल के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 32 फर्स्ट क्लास और 23 लिस्ट A मैच खेले हैं। क्रिकेटर ने आरोपों को झूठा बताया था क्रिकेटर अभिषेक पोरेल इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अगर उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज की गई है, तो आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। यह मामला मोगरा पुलिस स्टेशन में 23 जून 2026 को दर्ज किया गया था। --------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी बॉल छोड़ने और डिफेंस की प्रैक्टिस कर रहे:राजस्थान रॉयल्स कैंप में दलीप ट्रॉफी की ट्रेनिंग की वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी की तैयारी शुरू कर दी है। वे राजस्थान रॉयल्स के कैंप में रेड-बॉल क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने ट्रेनिंग का वीडियो शेयर किया। इसमें वे बॉल छोड़ने और डिफेंस की प्रैक्टिस करते नजर आए। साथ ही अटैकिंग शॉट्स पर भी काम किया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ प्रिपरेशन लिखा। पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी से लेकर अभिषेक शर्मा तक... 7 लेफ्ट हैंड क्रिकेटर्स, जो बन चुके हैं भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर

7 left hand cricketers Indian cricket future: आज के दौर में टीम इंडिया में लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों का दबदबा और क्रेज पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुका है. जब मैदान पर कोई वामहस्त बल्लेबाज क्रीज पर उतरता है, तो गेंदबाजों की रणनीति से लेकर कप्तान की फील्डिंग तक सब कुछ बदल जाता है. वैभव सूर्यवंशी जैसे 'जेन-अल्फा' के सबसे युवा सितारे से लेकर ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में गदर मचा रहे स्थापित दिग्गजों तक.आज भारतीय क्रिकेट के पास ऐसे लेफ्ट-हैंडर खिलाड़ियों की एक बेहद आक्रामक फौज मौजूद है, जो विरोधी टीमों के पसीने छुड़ा देती है. Thu, 13 Aug 2026 21:39:29 +0530

  Videos
See all

Breaking News | Ambala में गुरुद्वारा विवाद पर बवाल! हाईवे जाम, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T18:14:33+00:00

Parliament Monsoon Session | Rahul Gandhi | PM Modi | Amit Shah | Times Now Navbharat news |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T18:08:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers