ईरान के खिलाफ मिनी वॉर में अपने लक्ष्य हासिल कर रही अमेरिकी सेना : ट्रंप
वाशिंगटन, 5 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना की कार्रवाई बहुत अच्छी तरह चल रही है। उनका कहना है कि ईरान की ताकत काफी हद तक खत्म हो चुकी है और उसे किसी भी हालत में परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
नेशनल स्मॉल बिजनेस वीक के मौके पर व्हाइट हाउस में बोलते हुए, ट्रंप ने कहा कि यह ऑपरेशन एक बड़े खतरे को रोकने के लिए जरूरी था। उन्होंने कहा, हम ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दे सकते।
ट्रंप के मुताबिक, ईरान की सैन्य व्यवस्था बुरी तरह कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास अब न नौसेना बची है, न वायुसेना, न हवाई हमलों से बचाव के साधन, न रडार- यानि उसकी रक्षा क्षमता लगभग खत्म हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के शीर्ष नेता भी अब प्रभावी स्थिति में नहीं हैं और नेतृत्व कमजोर हो गया है।
ट्रंप ने इस अभियान को सीमित लेकिन असरदार बताया। उन्होंने कहा, मैं इसे एक मिनी वॉर (छोटा युद्ध) कहता हूं, और इस बात पर ज़ोर दिया कि अमेरिकी सेना अपने लक्ष्य हासिल कर रही है। ट्रंप ने इस कार्रवाई की आलोचना और कम जनसमर्थन के दावों को भी खारिज किया। उनका कहना था कि अगर लोगों को पूरी बात समझाई जाए, तो समर्थन ज्यादा होगा।
ट्रंप ने कहा, उन्होंने कहा कि सिर्फ़ 32 प्रतिशत लोग इसे पसंद करते हैं... लेकिन जब आप उन्हें इसके बारे में समझाते हैं... तो यह आंकड़ा 32 प्रतिशत नहीं रहता। उन्होंने अमेरिकी सेना की ताकत पर भी जोर दिया और कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है।
ट्रंप ने इस संघर्ष को तेल बाजार से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि पहले तेल की कीमतें बहुत बढ़ने की आशंका थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कीमतें नियंत्रण में हैं, बल्कि आगे और कम हो सकती हैं। उन्होंने कहा, उन्हें लगा था कि ऊर्जा की कीमतें 300 डॉलर तक पहुंच जाएंगी... लेकिन अभी यह 100 डॉलर के आस-पास है... और मुझे लगता है कि यह और नीचे जाएगी।
ट्रंप ने संकेत दिया कि सप्लाई की दिक्कतें कम हो रही हैं और हालात सामान्य होने पर तेल की कीमतें और गिर सकती हैं। सैन्य कार्रवाई के बावजूद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का शेयर बाजार मजबूत बना हुआ है और इस दौरान भी नए उच्च स्तर पर पहुंचा है।
--आईएएनएस
एएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
राष्ट्रपति ट्रंप ने छोटे व्यवसायों को अमेरिका की रीढ़ बताया
वाशिंगटन, 5 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि छोटे व्यवसाय अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उन्होंने टैक्स में कटौती और नियमों में ढील के साथ टैरिफ को विकास के प्रमुख कारक बताया।
नेशनल स्मॉल बिजनेस वीक के मौके पर ट्रंप ने कहा कि यह सेक्टर आर्थिक गतिविधि में एक केंद्रीय भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा, “इस कमरे में बैठे लोग 36 मिलियन छोटे बिजनेस का प्रतिनिधित्व करते हैं जो अमेरिका में सभी आर्थिक गतिविधियों का 40 फीसदी बनाते हैं।”
उन्होंने छोटे बिजनेस को देश की सबसे जरूरी आर्थिक ताकत बताते हुए ट्रंप ने कहा, “आप असल में पूरे देश में बिजनेस के हिसाब से सबसे जरूरी फैक्टर हैं।”
ट्रंप ने टैक्स में राहत के तरीकों को छोटी फर्मों के लिए एक बड़ा फायदा बताया। उन्होंने कहा, “12 मिलियन अमेरिकी छोटे बिजनेस को एवरेज 7,000 डॉलर से ज्यादा का टैक्स कट मिला और इससे बचत भी हुई है।”
इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने टिप्स पर कोई टैक्स नहीं, ओवरटाइम पर कोई टैक्स नहीं और सामाजिक सुरक्षा पर कोई टैक्स नहीं जैसी नीति का भी जिक्र किया और उन्हें श्रमिकों और बिजनेस मालिकों के लिए जरूरी बताया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछली आर्थिक नीति की आलोचना करते हुए कहा कि छोटे बिजनेस अमेरिकी इतिहास की सबसे बुरी महंगाई से बुरी तरह कुचल दिए गए थे।
ट्रंप ने दावा किया उनकी सरकार ने रेगुलेटरी बोझ कम किया और कहा, “हमने हर नए रेगुलेशन के लिए 129 पुराने रेगुलेशन खत्म कर दिए।” राष्ट्रपति ने इस कदम को कम्प्लायंस कॉस्ट को कम करने की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा बताया।
ट्रंप ने कहा कि इन नीतियों से अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। बिजनेस में निवेश तीन गुना से भी ज्यादा है।
उन्होंने लेबर मार्केट में हुए फायदों का संकेत देते हुए कहा, “आज हमारे देश के इतिहास में किसी भी समय से ज्यादा अमेरिकी काम कर रहे हैं।”
राष्ट्रपति के मुताबिक, छोटे बिजनेस ने नौकरी बनाने में अहम भूमिका निभाया है। उन्होंने कहा, “तीन में से दो नई नौकरी छोटे बिजनेस में मिली हैं।”
ट्रंप ने छोटे बिजनेस की ग्रोथ को बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग में सुधार से जोड़ा और फैक्ट्री कंस्ट्रक्शन में तेजी का जिक्र किया और कहा, “फैक्ट्रियों के कंस्ट्रक्शन में इतनी तेजी पहले कभी नहीं देखी गई जितनी अभी है।”
उन्होंने वित्त तक पहुंच पर भी जोर दिया और बताया कि छोटे बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ने स्टार्ट-अप्स और मैन्युफैक्चरर्स को अरबों डॉलर के कर्ज दिए हैं।
ट्रंप ने मौजूदा समय को अर्थव्यवस्था के लिए एक टर्निंग पॉइंट बताया और कहा, “यह अमेरिका का सुनहरा दौर है।”
छोटे बिजनेस पर जोर ऐसे समय में आया है जब नीति बनाने वाले ग्लोबल आर्थिक अनिश्चितता के बीच ग्रोथ बनाए रखने पर ध्यान दे रहे हैं। भारत में भी, छोटे और मीडियम बिजनेस इसी तरह रोजगार और प्रोडक्शन की रीढ़ हैं, जिससे उद्योग और नीति बनाने वाले अमेरिकी नीति ट्रेंड्स पर करीब से नजर रखते हैं।
छोटे बिजनेस दोनों देशों में आर्थिक गतिविधियों का एक बड़ा हिस्सा हैं, जो इनोवेशन, नौकरी बनाने और लंबे समय की ग्रोथ को बढ़ाने में उनके महत्व को दिखाता है।
--आईएएनएस
केके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















