Global Market: मिडिल ईस्ट में तनाव ने फिर बिगाड़ा ग्लोबल बाजार का मूड,रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे फिसले एशिया मार्केट, क्रूड में उबाल
Global Market: UAE पर ईरान के ताजा हमले और कच्चे तेल के उछाल से ग्लोबल बाजारों का मूड बिगड़ा है। गिफ्ट निफ्टी में 175 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं रिकॉर्ड ऊंचाई से US INDICES फिसले। डाओ जोंस में सबसे ज्यादा 550 प्वाइंट की गिरावट आई। इधर एशिया में आज चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के बाजार बंद हैं
'उसे धरती के नक्शे से मिटा दिया जाएगा', अमेरिकी जहाजों पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी
US-Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम नहीं हुआ है. दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की वार्ता अभी भी नहीं हो पाई है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाया तो उसे धरती के नक्शे से मिटा दिया जाएगा. इसके साथ ही ट्रंप ने एक बार फिर से दोहराया कि ईरान के किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती.
ईरान पर दबाव बनाए रखना जरूरी- ट्रंप
फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' में शामिल अमेरिकी जहाजों पर हमला करता है, तो उसे धरती से मिटा दिया जाएगा. व्हाइट हाउस स्मॉल बिजनेस समिट के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी आर्थिक प्रदर्शन और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को आपस में जोड़ते हुए तर्क दिया कि परमाणु युद्ध को रोकने के लिए ईरान पर लगातार दबाव बनाए रखना आवश्यक है.
'ईरान के पास कोई नेता नहीं बचा'
ट्रंप ने कहा, "हम सचमुच अमेरिका को फिर से महान बना रहे हैं. हम रिकॉर्ड तोड़ कारोबार कर रहे हैं. हम ईरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दे सकते. हमने नए मुकाम हासिल किए हैं, और मैंने कहा कि हमें इस पर ध्यान देना होगा क्योंकि हम ऐसा होने नहीं दे सकते." राष्ट्रपति ट्रंप ने क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य स्थिति को लेकर दावा किया कि अमेरिकी सेना का पलड़ा भारी है. उन्होंने कहा, "उनके पास न नौसेना है, न वायु सेना, न विमानरोधी उपकरण, न रडार, न कुछ भी नहीं है." उन्होंने आगे कहा कि ईरान का नेतृत्व ढांचा काफी कमजोर हो चुका है. उन्होंने कहा, "वास्तव में उनके पास कोई नेता नहीं है. सभी नेता जा चुके हैं."
ईरान को धरती के नक्शे से मिटा देंगे- डोनाल्ड ट्रंप
इस बीच, फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने ईरान को "प्रोजेक्ट फ्रीडम" से जुड़े अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने के खिलाफ चेतावनी दी. फॉक्स न्यूज के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान इस अभियान में शामिल अमेरिकी जहाजों पर हमला करता है तो उसे "धरती से मिटा दिया जाएगा". फॉक्स न्यूज ने राष्ट्रपति के हवाले से यह भी कहा, "हमारे पास पहले से कहीं अधिक उन्नत हथियार और गोला-बारूद हैं और दुनिया भर में अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठान पूरी तरह से सुसज्जित और तैयार हैं."
दुनियाभर में हमारी मौजूद- अमेरिकी राष्ट्रपति
उन्होंने कहा, "हमारे पास बेहतरीन उपकरण हैं. दुनिया भर में हमारी मौजूदगी है. दुनिया भर में हमारे ठिकाने हैं. ये सभी उपकरण से भरे हुए हैं. हम इन सभी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, और जरूरत पड़ने पर हम करेंगे." ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि बातचीत में ईरान का रुख बदल गया है. ट्रंप ने कहा कि तेहरान "कहीं अधिक लचीला" हो गया है, साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य तैनाती जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (स्थानीय समय) को कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान से जुड़े "सात" छोटे जहाजों को नष्ट कर दिया है, जिससे "प्रोजेक्ट फ्रीडम" के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तनाव बढ़ गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation



















