ईरानी विदेश मंत्री फिर पाकिस्तान पहुंचे:दो दिन में दूसरा दौरा, कल PAK पीएम और आर्मी चीफ से मिल बातचीत की शर्तें सौंपी
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक बार फिर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंच गए हैं। यह उनका दो दिन में दूसरा दौरा है। इस दौरान वे पाकिस्तानी नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। इस्लामाबाद में थोड़ी देर रुकने के बाद अराघची रूस के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले उन्होंने शनिवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने ईरान की शर्तें और अमेरिका की मांगों पर अपनी आपत्तियां पाकिस्तान को सौंपी थीं। ईरान ने साफ किया है कि वह अमेरिका से सीधे बातचीत नहीं करेगा और अपनी बात पाकिस्तान के जरिए ही पहुंचाएगा। अराघची शनिवार शाम ओमान के लिए रवाना हो गए थे। उन्होंने आज ओमान सुल्तान तारिक बिन हैथम से मुलाकात की। इस दौरान जंग और शांति बहाली की कोशिशों पर चर्चा हुई। अराघची के ओमान दौरे का वीडियो… पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
सोना ₹2,163 गिरकर ₹1.48 लाख रुपए पर आया:BHEL का मुनाफा 156% बढ़कर ₹1,290 करोड़ हुआ, टाटा कर्व ईवी के नए X सीरीज मॉडल लॉन्च
कल की बड़ी खबर सोने और सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL से जुड़ी रही। कल सोना 2,163 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया। वहीं सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL का वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 156% बढ़कर 1,290.47 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. सोना ₹2000 सस्ता,10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख:एक किलो चांदी ₹211 गिरकर ₹2.40 लाख पर आई, देखें अपने शहर में सोने के दाम सोने-चांदी के दाम में कल यानी 4 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,163 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया । इससे पहले इसकी कीमत 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं एक किलो चांदी 211 रुपए गिरकर 2.40 लाख रुपए पर आ गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सेंसेक्स 335 अंक चढ़कर 77,269 के स्तर पर बंद:निफ्टी में भी 121 अंक की तेजी रही, अडाणी पोर्ट्स-HUL के शेयर 5% तक चढ़े देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच आज 4 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 77,269 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 121 अंक ऊपर रहा, ये 24,119 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल, फार्मा और ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. BHEL का मुनाफा 156% बढ़कर ₹1,290 करोड़ हुआ:रेवेन्यू में 37% की ग्रोथ, निवेशकों को हर शेयर पर ₹1.40 का डिविडेंड देने का ऐलान सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL का वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 156% बढ़कर 1,290.47 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 504.45 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। BHEL का रेवेन्यू 37% बढ़कर 12,310.37 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 8,993.37 करोड़ रुपए था। शेयरधारकों के लिए ₹1.40 के डिविडेंड का ऐलान भी किया गयाहै। BHEL ने आज 4 मई को जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. टाटा कर्व ईवी के नए X सीरीज मॉडल लॉन्च:भारत की पहली कूपे SUV फुल चार्ज पर 502km चलेगी, शुरुआती कीमत ₹16.99 लाख टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट टाटा.ईवी ने देश की पहली कूपे SUV कर्व ईवी की नई सीरीजX लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है। कार फुल चार्ज पर 502 किलोमीटर चलती है। कर्व ईवी सीरीज X में दो मुख्य वैरिएंट्स- अकम्पलिश्ड X 55 और इ्म्पावर्ड X 55 मिलेंगे। टाटा ने इसमें नया 'नाइट्रो क्रिमसन' कलर भी जोड़ा है। इसके अलावा यह आइकॉनिक डार्क एडिशन में भी अवेलेबल होगी। कंपनी इस पर लाइफटाइम हाई वोल्टेज बैटरी वारंटी भी दे रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. 7.50% से कम ब्याज पर मिल रहा होम लोन:बैंक ऑफ इंडिया 7.10% इंटरेस्ट रेट पर कर्ज दे रहा, देखें 5 बैंकों की ब्याज दरें इन दिनों अगर आप घर खरीदने के लिए होम लोन लेने को प्लान बना रहे हैं, तो आपको देश के प्रमुख बैंकों की ब्याज दरों के बारे में पता होना चाहिए। बैंक ऑफ इंडिया में होम लोन की ब्याज दर 7.80% से शुरू हो रही है। वहीं SBI की ब्याज दर 7.25% से शुरू है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















