JD वेंस के काफिले के पास गोलीबारी? सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मारी गोली
DC VS CSK में से कौन जीतेगा आज का मैच, हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11
DC VS CSK Match Preview: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 48वां मुकाबला आज खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच में अंक तालिका के बॉटम में मौजूद ये दोनों ही टीमें हर हाल में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को सुधारना चाहेंगी. तो आइए दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच से पहले आपको इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज के बारे में बताते हैं, जो इस मैच पर असर डाल सकती है.
DC VS CSK: पिच रिपोर्ट
DC VS CSK मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला है. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होने वाली है और यहां एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. इस मैदान पर खेले गए पिछले 5 टी20 मैचों में से चार बार रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. वहीं सिर्फ एक बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकते हैं.
DC VS CSK: वेदर रिपोर्ट
मंगलवार को DC VS CSK मैच दिल्ली में खेला जाने वाला है. मंगलवार को दिल्ली का मौसम साफ रहने की उम्मीद है, क्योंकि वेदर फॉरकास्ट के अनुसार बारिश की संभावना महज 2% ही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच तापमान 33 से 23 डिग्री के बीच रहेगा. हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 42% रहने की संभावना है.
DC VS CSK: पॉसिबल इलेवन
DC: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन.
इम्पैक्ट प्लेयर: करुण नायर
CSK: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी.
इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजापनीत सिंह
DC VS CSK: ऐसी हैं दोनों टीमें
दिल्ली- अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, पथुम निसांका और काइल जैमीसन.
चेन्नई- ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जिमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जैक फॉल्केस.
ये भी पढ़ें: कौन हैं ईवन स्पीचली? जिसके लिए इमोशनल हुए विराट कोहली, बोले- 'आप RCB के OGS हैं...'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















