Responsive Scrollable Menu

Jio vs Airtel: ₹355 में किसका प्लान है ज्यादा फायदेमंद? यहां जानें पूरा फर्क

Jio 355 vs Airtel 355: भारतीय टेलीकॉम मार्केट की दो प्रमुख कंपनियां रिलायंस जियो और एयरटेल अपने यूजरबेस को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर कई खास प्लान ऑफर लेकर आती हैं। खास बात है कि कई बार दोनों कंपनियों के कुछ प्लान की कीमत समान होती है, लेकिन उनके बेनिफिट्स काफी अलग होते हैं। ऐसे में ग्राहकों को यह समझने में थोड़ी परेशानी होती हैं, कि आखिर उनके लिए कौन-सा ज्यादा फायदेमंद रहेगा। 

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए दोनों कंपनियों के पॉपुलर  355 रुपए वाले प्लान का अंतर बताने जा रहे हैं, कि Jio 355 vs Airtel 355 में कौन-सी कंपनी का प्लान आपके लिए ज्यादा वैल्यू देता है।

Jio ₹355 प्रीपेड प्लान
Reliance Jio का ₹355 प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कुल 25GB डेटा मिलता है। इसमें डेटा की कोई डेली लिमिट नहीं होती, यानी यूज़र इसे अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज़ 100 SMS भी मिलते हैं, जो रोज़मर्रा की कम्युनिकेशन के लिए उपयोगी है।

Jio इस प्लान में कई डिजिटल बेनिफिट्स भी देता है। अगर यूज़र Jio का ₹255 प्लान चुनता है, तो उसे JioHotstar Mobile प्रीमियम मेंबरशिप 3 महीने के लिए मुफ्त मिल सकती है। इसके अलावा इसमें 50GB JioAICloud स्टोरेज भी मिलता है, जिससे फाइल और मीडिया ऑनलाइन स्टोर किया जा सकता है, साथ ही Google Gemini AI Pro जैसे AI-बेस्ड फीचर्स का एक्सेस भी मिलता है।

ये भी पढ़े-ः Reliance Jio यूजर्स अलर्ट! लंबे समय से इनएक्टिव SIM हो सकते हैं बंद, जानें नंबर एक्टिव रखने के सबसे सस्ते प्लान  

Airtel ₹355 प्रीपेड प्लान
इसके विपरीत Bharti Airtel का ₹355 प्रीपेड प्लान भी 30 दिनों की वैलिडिटी और 25GB डेटा के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS पैक भी शामिल है, लेकिन फर्क यह है कि इसमें कुल 300 SMS मिलते हैं, न कि डेली लिमिट, जो उन लोगों के लिए बेहतर है जो कम SMS भेजते हैं।

इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा इसका एक्स्ट्रा बेनिफिट है। Airtel अपने यूज़र्स को Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन दे रहा है, जिससे यूज़र आसानी से ग्राफिक्स बना सकते हैं और फोटो एडिटिंग कर सकते हैं। इस सब्सक्रिप्शन की कीमत लगभग ₹4,000 बताई जाती है।

Jio ₹355 vs Airtel ₹355: कौन बेहतर है?
दोनों ही प्लान्स लगभग समान बेसिक फायदे देते हैं, इसलिए चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आपको एंटरटेनमेंट, क्लाउड स्टोरेज और AI फीचर्स पसंद हैं, तो Reliance Jio बेहतर विकल्प है। वहीं अगर आप एक सरल प्लान के साथ एक उपयोगी एड-ऑन फीचर चाहते हैं, तो Bharti Airtel आपके लिए सही रहेगा।

Continue reading on the app

Moto G47: 108MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और Dimensity चिपसेट से लैस

मोटोरोला ने बुधवार को चुनिंदा ग्लोबली मार्केट में नया बजट 5जी फोन Moto G47लॉन्च किया है। यह Motorola की G सीरीज का लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन है। यह फोन कंपनी की वेबसाइट के जरिए तीन Pantone-क्यूरेटेड कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मुख्य सेंसर 108-मेगापिक्सल का है। इसके अलावा यह MediaTek Dimensity 6000 सीरीज के ऑक्टा-कोर चिपसेट पर काम करता है। फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 6.67-इंच का डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। जानिए इसकी कीमत और फीचर्स। 

कीमत और उपलब्धता
यूरोप में Moto G47 की कीमत EUR 319 (लगभग ₹35,000) रखी गई है। यह फोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। यह जल्द ही कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में बिक्री के लिए आएगा।

यह फोन तीन कलर ऑप्शन्स में आता है: Pantone Fuchsia Red, Pantone Impenetrable और Pantone Nautical Blue।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Moto G47 डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और Android 16-बेस्ड Hello UI पर चलता है। इसमें 6.67-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720 × 1604 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1050 nits पीक ब्राइटनेस, 264 ppi डेंसिटी, 120Hz टच सैंपलिंग और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। फोन को IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है।

ये भी पढ़े-ः Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च: मिलेगी 40 घंटे की लंबी बैटरी, 6 माइक्स और CrystalTalk AI; जानें कीमत

यह फोन MediaTek Dimensity 6300 (6nm) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। इसमें ARM Mali-G57 MC2 GPU, 8GB LPDDR4x RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और E-कम्पास जैसे सेंसर दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप
Moto G47 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.7), 2MP मैक्रो कैमरा (f/2.4) और 2-इन-1 लाइट सेंसर शामिल हैं। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 2K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी
Moto G47 में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसके अलावा GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou और QZSS जैसे नेविगेशन सिस्टम भी सपोर्ट करते हैं।

फोन का डायमेंशन 166.23 × 76.5 × 7.85mm है और इसका वजन लगभग 191 ग्राम है।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Bengal Election Result 2026 Live: Mamata Banerjee के हर की 100 बड़ी वहज | TMC VS BJP | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T03:41:09+00:00

Sapna Choudhary and Manoj Tiwari ने साथ मनाई जीत की खुशी | #viralvideo #viralnews #pmmodi #bjpwin #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T03:35:25+00:00

Modi In Bengali Dress : बंगाल पोशाक में BJP मुख्यालय पहुंचे PM #ytshorts #shorts #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T03:36:13+00:00

CCTV में कैद फिल्मी चोरी | #viralvideo #viralnews #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T03:37:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers