Jio 355 vs Airtel 355: भारतीय टेलीकॉम मार्केट की दो प्रमुख कंपनियां रिलायंस जियो और एयरटेल अपने यूजरबेस को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर कई खास प्लान ऑफर लेकर आती हैं। खास बात है कि कई बार दोनों कंपनियों के कुछ प्लान की कीमत समान होती है, लेकिन उनके बेनिफिट्स काफी अलग होते हैं। ऐसे में ग्राहकों को यह समझने में थोड़ी परेशानी होती हैं, कि आखिर उनके लिए कौन-सा ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए दोनों कंपनियों के पॉपुलर 355 रुपए वाले प्लान का अंतर बताने जा रहे हैं, कि Jio 355 vs Airtel 355 में कौन-सी कंपनी का प्लान आपके लिए ज्यादा वैल्यू देता है।
Jio ₹355 प्रीपेड प्लान Reliance Jio का ₹355 प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कुल 25GB डेटा मिलता है। इसमें डेटा की कोई डेली लिमिट नहीं होती, यानी यूज़र इसे अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज़ 100 SMS भी मिलते हैं, जो रोज़मर्रा की कम्युनिकेशन के लिए उपयोगी है।
Jio इस प्लान में कई डिजिटल बेनिफिट्स भी देता है। अगर यूज़र Jio का ₹255 प्लान चुनता है, तो उसे JioHotstar Mobile प्रीमियम मेंबरशिप 3 महीने के लिए मुफ्त मिल सकती है। इसके अलावा इसमें 50GB JioAICloud स्टोरेज भी मिलता है, जिससे फाइल और मीडिया ऑनलाइन स्टोर किया जा सकता है, साथ ही Google Gemini AI Pro जैसे AI-बेस्ड फीचर्स का एक्सेस भी मिलता है।
Airtel ₹355 प्रीपेड प्लान इसके विपरीत Bharti Airtel का ₹355 प्रीपेड प्लान भी 30 दिनों की वैलिडिटी और 25GB डेटा के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS पैक भी शामिल है, लेकिन फर्क यह है कि इसमें कुल 300 SMS मिलते हैं, न कि डेली लिमिट, जो उन लोगों के लिए बेहतर है जो कम SMS भेजते हैं।
इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा इसका एक्स्ट्रा बेनिफिट है। Airtel अपने यूज़र्स को Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन दे रहा है, जिससे यूज़र आसानी से ग्राफिक्स बना सकते हैं और फोटो एडिटिंग कर सकते हैं। इस सब्सक्रिप्शन की कीमत लगभग ₹4,000 बताई जाती है।
Jio ₹355 vs Airtel ₹355: कौन बेहतर है? दोनों ही प्लान्स लगभग समान बेसिक फायदे देते हैं, इसलिए चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आपको एंटरटेनमेंट, क्लाउड स्टोरेज और AI फीचर्स पसंद हैं, तो Reliance Jio बेहतर विकल्प है। वहीं अगर आप एक सरल प्लान के साथ एक उपयोगी एड-ऑन फीचर चाहते हैं, तो Bharti Airtel आपके लिए सही रहेगा।
Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: आईपीएल 2026 का 48वां मैच दिल्ली और चेन्नई के बीच खेला जाने वाला है, जिसके बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के चेहरे भी बदलते दिख सकते हैं. Tue, 05 May 2026 06:53:40 +0530