तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास, विपक्षी DMK का भी मिला समर्थन
Tamil Nadu Assembly: तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य की विजय सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में नीट परीक्षा को पूरी तरह खत्म करने की मांग वाला एक प्रस्ताव पेश किया. इस प्रस्ताव में साफ तौर पर कहा गया है कि स्नातक स्तर के मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट के बजाय 12वीं कक्षा के अंकों को ही आधार बनाया जाना चाहिए. इस कदम से राज्य में शिक्षा और मेडिकल दाखिले को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है.
सामाजिक न्याय और राज्य के अधिकारों पर जोर
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केजी अरुणराज की ओर से यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा गया. प्रस्ताव पेश करते हुए उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा सामाजिक न्याय और समानता के बुनियादी सिद्धांतों के पूरी तरह खिलाफ है. उन्होंने यह भी तर्क दिया कि इस तरह की केंद्रीय परीक्षाएं मेडिकल शिक्षा के मामले में राज्यों के संवैधानिक और प्रशासनिक अधिकारों को भी सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं. सरकार का मानना है कि यह व्यवस्था स्थानीय छात्रों के हित में नहीं है.
Tamil Nadu Assembly Session | NEET resolution has been passed in the Assembly with the support of DMK, AIADMK, Congress, PMK, DMDK, left parties and other smaller parties. Meanwhile, the BJP staged a walkout opposing the move.
— ANI (@ANI) August 11, 2026
ग्रामीण और तमिल माध्यम के छात्रों को नुकसान
स्वास्थ्य मंत्री ने नीट के दुष्परिणामों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह परीक्षा तमिल माध्यम से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ी बाधा साबित हो रही है. इसके अलावा ग्रामीण इलाकों से आने वाले और सामाजिक या आर्थिक रूप से वंचित वर्गों के छात्रों के लिए डॉक्टर बनने के सपने को यह परीक्षा बहुत मुश्किल बना देती है. कोचिंग तक पहुंच न होने के कारण गरीब बच्चे इस स्पर्धा में पिछड़ जाते हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित होता है.
12वीं के अंकों के आधार पर दाखिले की मांग
तमिलनाडु सरकार ने केंद्र सरकार से पुरजोर मांग की है कि देश भर में या कम से कम राज्य स्तर पर नीट को समाप्त किया जाए. सरकार की मांग है कि 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ही मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की पुरानी व्यवस्था फिर से लागू की जाए. सरकार का कहना है कि किसी भी बच्चे की 12 सालों की कड़ी मेहनत और स्कूली शिक्षा को एक दिन में होने वाली तीन घंटे की परीक्षा के आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता.
पेपर लीक और विवादों का उठा मुद्दा
प्रस्ताव के पक्ष में बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने हाल के दिनों में नीट परीक्षा से जुड़े विवादों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं, धांधली के आरोप और इसके तनाव के कारण युवाओं की जान जाने जैसे मामलों ने छात्रों के भरोसे को पूरी तरह तोड़ दिया है. ऐसे में यह सवाल उठाना जरूरी हो जाता है कि क्या 12 वर्षों की स्कूली पढ़ाई के बजाय सिर्फ एक दिन की परीक्षा से छात्रों का भविष्य तय करना न्यायसंगत है.
विपक्षी दलों का मिला जोरदार समर्थन
सदन में इस मुद्दे पर जोरदार चर्चा हुई और लगभग सभी प्रमुख दलों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया. सत्तारूढ़ दल के साथ-साथ डीएमके, एआईएडीएमके, पीएमके और वामपंथी दलों के सदस्यों ने भी इस प्रस्ताव का खुलकर समर्थन किया. सभी विपक्षी दलों की सहमति के बाद विधानसभा ने सर्वसम्मति से नीट को खत्म करने की मांग वाले इस प्रस्ताव को पास कर दिया, जिससे राज्य की एकजुटता दिखाई दी.
बीजेपी विधायक ने किया वॉकआउट
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी का रुख अलग रहा. बीजेपी के एकमात्र विधायक भोजराजन ने प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया. वह प्रस्ताव पेश किए जाने के दौरान अपनी सीट पर खड़े हुए और अपनी आपत्ति दर्ज कराई. जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो वह विरोध स्वरूप सदन से बाहर चले गए. इस तरह बीजेपी को छोड़कर सदन के बाकी सभी दलों ने नीट के खिलाफ एक सुर में आवाज उठाई.
केंद्र के फैसले पर टिकी निगाहें
कुल मिलाकर तमिलनाडु विधानसभा का यह फैसला नीट को लेकर राज्य की पुरानी और मजबूत आपत्ति को फिर से रेखांकित करता है. राज्य सरकार का स्पष्ट मानना है कि मौजूदा मेडिकल दाखिला प्रणाली से सामाजिक समानता और राज्यों के अधिकार छिन रहे हैं. अब देखना यह होगा कि राज्य विधानसभा द्वारा पारित इस नए प्रस्ताव पर केंद्र सरकार और न्यायपालिका का क्या रुख रहता है और क्या छात्रों को 12वीं के नंबरों पर दाखिला मिल पाता है.
यह भी पढ़ें: किसने लीक किया NEET UG का पेपर? CBI चार्जशीट में NTA के एक्सपर्ट्स का नाम, ऐसे चला पूरा खेल
अनूप सोनी की जगह अजय देवगन करेंगे क्राइम पेट्रोल का नया सीजन होस्ट, जानिए डेट और टाइम के साथ शो में क्या होगा खास
Ajay Devgn Crime Patrol Host: सोनी टीवी पर हम सभी सालों से क्राइम पेट्रोल (Crime Patrol) देखते आ रहे हैं. इसके जरिए हमें सीख के साथ-साथ सतर्क रहने के बारे में बताया जाता है, इस क्राइम शो को कई सालों से टीवी एक्टर सोनी होस्ट करते हुए नजर आए थे. अब बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) क्राइम पेट्रोल के नए सीजन को होस्ट करते हुए नजर आएंगे. सोनी एंटरटेनमेंट ने हाल ही में एक प्रोमो रिलीज किया है. जिसमें अजय देवगन नजर आए. इस दौरान एक्टर जुर्म की दुनिया के काले कारनामों के बारे में बात करते हुए नजर आए. आइए जानते हैं कि क्राइम पेट्रोल के नए सीजन में इस बार क्या खास होगा और इसे किस दिन और किस टाइम देख सकेंगे.
अजय देवगन करेंगे क्राइम पेट्रोल का नया सीजन होस्ट
क्राइम पेट्रोल के प्रोमो में अजय देवगन कहते हैं, 'बचपन में हमें सिखाया जाता है, अजनबियों से बचकर रहना, रात को घर का ताला लगाना, पर अब जो हो रहा है और ऐसे बहुत सारे केस हैं, जुर्म करने वाला कोई अंजान नहीं, अपना होता है. जिन्हें हमारे घर का रास्ता भी पता होता है और कभी कभार चाबी भी होती है और डाइनिंग टेबल पर कुर्सी भी. मतलब कई केसों में अपना ही खून शामिल होता है. इस बार क्राइम पेट्रोल हम ऐसे केस को सामने लाना चाह रहे हैं. जिन्होंने देश को हिला दिया, हमें घबराना नहीं है बल्कि समझना है क्योंकि आज ऐसा हो रहा है. ऐसे ही कुछ केसों में मैं आपके साथ रहूंगा. साथ में समझेंगे. क्राइम पेट्रोल के नए सीजन में, क्राइम पेट्रोल, क्राइम का करंट सीजन.'
जानिए कब और किस टाइम आएगा शो
क्राइम पेट्रोल का नया सीजन 31 अगस्त से सोनी चैनल पर आएगा. वहीं, इसकी टाइमिंग के बारे में बात करें तो यह हर सोमवार से गुरुवार को रात 10.30 ऑन एयर होगा. क्राइम पेट्रोल के नए सीजन को लेकर लोगों के बीच काफी एक्साइटमेंट है. एक्टर अपने अंदाज में इसे होस्ट करते हुए नजर आएंगे. इसके साथ ही दर्शकों को बेसब्री से क्राइम पेट्रोल का इंतजार है.
क्या होगा खास
क्राइम पेट्रोल के नए सीजन में सबसे खास तो यही है कि इस बार अजय देवन शो होस्ट करते हुए नजर आएंगे. उनकी कड़क आवाज और सीरियस पर्सनैलिटी शो को और भी ज्यादा असरदार बनाएगी. इसके साथ ही शो में उन सच्ची कहानियों को दिखाया जाएगा, जिसने पूरे देश को झकझोर कर दिया था. मेकर्स का फोकस डर नहीं सतर्कता पर होगा. एक्टर भी प्रोमो में बोलते हुए नजर आए कि उनका पूरा फोकस दर्शकों में डर पैदा करना नहीं, बल्कि उन्हें अवेयर और सावधान बनाना है. वह यह भी कहते हुए नजर आए कि अपराध के इस दौर में 'मैं रहूंगा आपके साथ. नए प्रोमो और टीज़र से साफ है कि इस बार शो की सिनेमैटोग्राफी, एक्टिंग और स्टोरी को पेश करने का तरीका बहुत दमदार होने वाला है.
अब तक कौन-कौन कर चुका है क्राइम पेट्रोल होस्ट
क्राइम पेट्रोल का पहला सीजन साल 2003 में आया था, जिसे एक्टर दिवाकर पुंडीर ने होस्ट किया था. बाद में उन्हें शक्ति आनंद ने रिप्लेस किया था. वहीं, इस शो को घर-घर में पॉपुलर बनाने का क्रेडिट अनूप सोनी को जाता है. उन्होंने कई सीजन को अपने दमदार अंदाज और आवाज में होस्ट किया था. उनके अलावा कुछ सीजन्स और स्पेशल सीरीज को साक्षी तंवर, सोनाली कुलकर्णी, दिव्यांका त्रिपाठी, आशुतोष राणा, शिल्पा शेट्टी, रेनूका शहाणे और नकुल मेहता जैसे बड़े सितारों ने भी बतौर होस्ट किया. अब क्राइम पेट्रोल के नए सीजन में अजय देवगन होस्ट की कमाल संभालते हुए नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि उनके साथ एक्टर राजेश राजेश तैलंग भी नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: 'मेरी नालायक औलाद…', बादशाह के ‘स्टेज नेम’ पर हनी सिंह का तंज, फिर क्यों वायरल हुआ दोनों का पुराना विवाद?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









