चुनावी नतीजों के बाद विपक्षी खेमे में पसरा सन्नाटा, केरलम की जीत भी नहीं भर पायी हार के जख्म
Keralam Election Result: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद देश की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है. केरलम में कांग्रेस गठबंधन की जीत ने पार्टी को एक बड़ी राहत तो दी है, लेकिन बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में मिली करारी हार ने उत्साह पर पानी फेर दिया है. विपक्षी दलों को उम्मीद थी कि इस बार वे बीजेपी और अन्य क्षेत्रीय शक्तियों को कड़ी टक्कर देंगे, लेकिन नतीजों ने उनके दावों की पोल खोल दी है. कांग्रेस के लिए केरलम की जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बंगाल और तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों में विपक्षी गठबंधन पूरी तरह बिखर गया है. ऐसे में कांग्रेस खुद को विपक्ष के नेतृत्व के तौर पर पेश तो कर रही है, लेकिन मायूसी कम होने का नाम नहीं ले रही है.
राहुल गांधी का रुख और कांग्रेस की प्रतिक्रिया
चुनाव नतीजों के तुरंत बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केरलम की जनता का आभार जताया. उन्होंने इस जीत को लोकतंत्र की जीत बताया. वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने माना कि केरलम के अलावा बाकी राज्यों के नतीजे पार्टी की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी इन नतीजों से निराश नहीं है और विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी. कांग्रेस अब जल्द ही हार के कारणों का गहराई से विश्लेषण करने की तैयारी में है. पार्टी के भीतर इस बात पर चर्चा हो रही है कि आखिर क्यों असम जैसे राज्यों में जीत हाथ से निकल गई.
असम में गुटबाजी और संगठन की कमजोरी
असम में कांग्रेस को बड़ी जीत की उम्मीद थी, लेकिन वहां पार्टी को असफलता हाथ लगी. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि राज्य में संगठन की कमजोरी और बड़े नेताओं के बीच आपसी गुटबाजी हार का सबसे बड़ा कारण बनी. इसके अलावा परिसीमन के बाद बदली परिस्थितियों को समझने में भी पार्टी नाकाम रही. बंगाल और तमिलनाडु में कांग्रेस की स्थिति पहले से ही बहुत कमजोर थी, इसलिए वहां की हार का राष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन असम की हार ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल जरूर तोड़ा है.
विपक्षी एकता को लगा बड़ा झटका
बंगाल में टीएमसी की हार ने विपक्षी एकता की मुहिम को कमजोर कर दिया है. ममता बनर्जी की हार के बाद अब यह माना जा रहा है कि वे केंद्रीय राजनीति में अपनी भूमिका बढ़ाने की कोशिश करेंगी, जिससे विपक्षी दलों के भीतर वर्चस्व की जंग और तेज हो सकती है. राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, आने वाले दिनों में तमिलनाडु में डीएमके के भीतर और बंगाल में टीएमसी के भीतर अंदरूनी कलह देखने को मिल सकती है. विपक्षी खेमे में यह मायूसी आने वाले समय में एक बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत दे रही है.
यह भी पढ़ें: केरल CM रेस में वेणुगोपाल आगे? कांग्रेस में बढ़ी हलचल, सतीशन-चेन्निथला भी दावेदार
PM मोदी ने केरल चुनावों में जीत को लेकर कांग्रेस गठबंधन दिया बधाई संदेश, कहा-विकास कार्य में हमेशा रहेगा सहयोग
Kerala Election Result 2026: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आ चुके हैं. केरल कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है. कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सत्ता में वापासी हुई है. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने केरल में UDF की जीत को लेकर बधाई संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा राज्य के लोगों की विकास से जुड़ी उम्मीदों के संग खड़ा है. पीएम मोदी ने केरल में भाजपा को वोट देने वाली जनता का आभार प्रकट किया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी राज्य के विकास में संबंधित मामलों को लगातार उठाती रहेगी.
I thank all those who have voted for the BJP-NDA in Keralam. We will keep raising issues vital to Keralam’s progress and work hard to realise vision of a Vikasita Keralam.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 4, 2026
I congratulate the UDF on its victory in the Keralam Assembly elections. The Centre will always keep…
क्या बोले पीएम मोदी?
केरल में इस बार एक दशक के बाद वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) को सत्ता से बाहर जाना पड़ा है. कांग्रेस ने अपने दम पर यहां पर बहुमत हासिल किया है. वहीं BJP ने भी तीन सीटें जीतकर अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है. दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में BJP की जीत को लेकर पीएम मोदी ने इसे 'जनता की ताकत की जीत' बताया है. उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की सालों की मेहनत का परिणाम है. पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि नई सरकार हर वर्ग के लोगों को सामान अवसर देगी और काम करने का मौका देगी.
पीएम ने कहा, केरल में भाजपा-एनडीए को वोट देने वाले सभी लोगों को मैं धन्यवाद देता हूं. हम केरल की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते रहेंगे और विकासशील केरल के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे. केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की जीत पर मैं उसे बधाई देता हूं. केंद्र सरकार केरल के लोगों की विकास संबंधी आकांक्षाओं का हमेशा समर्थन करती रहेगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















