Responsive Scrollable Menu

सिंगर मुकेश का वे कालजयी गाना, जिसे सेंसर बोर्ड ने किया बैन, 2-2 फिल्मों में हुआ रिजेक्ट, उसी ने रचा इतिहास

Singer Mukesh Timeless Song : वैसे तो बॉलीवुड में गानों के रिजेक्ट होने की कई कहानियां हैं. ऐसा ही एक किस्सा बॉलीवुड के इतिहास में दर्ज है, जब कालजयी गाने को तीन-तीन फिल्मों से रिजेक्ट किया गया. फिल्म बनी, गाना रिकॉर्ड हुआ, फिर अचानक उसे घटिया बताते हुए फिल्म से निकाल दिया गया. दर्द के गानों के बादशाह मुकेश ने यह गाना गाया था. इस गाने को दो-दो बार रिजेक्ट किया गया. डायरेक्टरों ने उसे अपनी फिल्म में रखने से इनकार कर दिया था. सेंसर बोर्ड ने भी दो बार इस गाने को पास करने से इनकार कर दिया था. वही गाना जब नए-नवेले डायरेक्टर के हाथ लगा तो उसने बहुत रिस्क लेकर फिल्म में गाना रखवाया. इसी गाने ने इतिहास रच दिया. यह गाना कौन सा था, और वो फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं दिलचस्प किस्सा.....

Continue reading on the app

निसान ग्रेवाइट के लिए रेट्रोफिट CNG किट लॉन्च:7-सीटर MPV में 25-25 लीटर के दो सिलेंडर मिलेंगे, कीमत ₹82,999

निसान इंडिया ने आज 4 मई को अपनी कॉम्पैक्ट MPV 'ग्रेवाइट' के लिए रेट्रोफिट CNG किट लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 82,999 रुपए है। ग्राहक किसी भी ऑफिशियल निसान डीलरशिप पर जाकर अपनी कार में इसे लगवा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह किट ICAT (इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी) से अप्रूव्ड है। इसे मोटोजेन द्वारा डेवलप किया गया है। कंपनी इस किट के पार्ट्स पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की थर्ड-पार्टी वारंटी भी दे रही है। निसान ग्रेविट की एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख से 8.93 लाख रुपए के बीच है। 25-25 लीटर के दो सिलेंडर, बूट स्पेस नहीं मिलेगा ग्रेवाइट CNG किट की सबसे बड़ी खासियत इसका 'ट्विन टैंक' सेटअप है। इसमें 25-25 लीटर के दो CNG टैंक दिए गए हैं, जिन्हें एक के ऊपर एक (वर्टिकली) रखा गया है। हालांकि, दोनों टैंक की वजह से कार का बूट स्पेस (सामान रखने की जगह) पूरी तरह खत्म हो गई है, लेकिन इसकी 7-सीटर क्षमता बरकरार रहेगी। यह देश की इकलौती ऐसी कार है, जो 7 सीटों के साथ ट्विन CNG टैंक ऑफर कर रही है। रेनो ट्राइबर CNG से कितनी अलग? ध्यान देने वाली बात यह है कि निसान ग्रेविट की यह CNG किट रेनो की आने वाली ट्राइबर CNG से अलग है। ट्राइबर के नए मॉडल में कंपनी ने प्लेटफॉर्म में बदलाव कर सिलेंडर को गाड़ी के निचले हिस्से (अंडरबॉडी) में फिट किया है। वहीं ग्रेविट में पुराने आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें सिलेंडर डिग्गी यानी बूट स्पेस में रखे जाते हैं। परफॉर्मेंस: 1.0 लीटर इंजन, मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ CNG ऑप्शन निसान ग्रेविट में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72hp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है। फिलहाल यह CNG किट केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाले वैरिएंट्स के लिए ही अवेलेबल है। इसमें पेट्रोल भरने वाली जगह के नीचे ही CNG नोजल (फ्यूल-फिलिंग पॉइंट) दिया गया है। फिलहाल यह सुविधा 16 राज्यों के 60 शहरों में शुरू की गई है। एक्सटीरियर: ट्राइबर जैसा लुक, लेकिन मॉडर्न टच ग्रेवाइट का बाहरी डिजाइन काफी हद तक ट्राइबर से मिलता-जुलता है, लेकिन निसान ने इसमें कई 'कॉस्मेटिक' बदलाव किए हैं। कार के फ्रंट में नई हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल और हेडलाइट्स में नए सिग्नेचर वाली DRLs दी गई हैं। इसके बंपर को दोबारा डिजाइन किया गया है। इसमें C-शेप के सिल्वर फिनिश वाले हिस्से मिलते हैं। कार को अलग पहचान देने के लिए इसके बोनट और पीछे के दरवाजे (टेलगेट) पर बड़े अक्षरों में 'GRAVITE' लिखा है। ग्राहक इसे पांच रंगों-फॉरेस्ट ग्रीन, ओनिक्स ब्लैक, ब्लेड सिल्वर, स्नो व्हाइट और मेटालिक ग्रे में खरीद सकते हैं। इंटीरियर और सीटिंग: 7 लोगों के बैठने की जगह कार के अंदर 5+2 सीटिंग कॉन्फिगरेशन मिलता है। डैशबोर्ड का लेआउट सरल है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर के लिए 7-इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। इंटीरियर की कलर स्कीम और ट्रिम्स ट्राइबर से अलग हैं, जिससे यह अंदर से फ्रेश महसूस होती है। इसमें वायरलेस चार्जिंग पैड और कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। फीचर्स: सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स और क्रूज कंट्रोल निसान ने इसमें फीचर्स की लंबी लिस्ट दी है। टॉप मॉडल्स में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक LED हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

किस्मत के भरोसे अब लखनऊ सुपरजायंट्स, कप्तान ऋषभ पंत ने डाले हथियार, 7वीं हार पर यूं छलका दर्द

IPL 2026 Rishabh Pant statement: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स को 7वीं हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ मुंबई के खिलाफ इस सीजन में अपना 9वां मैच खेलने उतरी थी, लेकिन टीम 228 रन बनाकर भी 6 विकेट से हार गई. इस निराशाजनक हार के बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत बहुत ही निराश नजर आए. Tue, 5 May 2026 00:03:55 +0530

  Videos
See all

Bengal Election Results: 'बाबरी' वाले हुमायूं ने दिखाया दम #humayunkabir #mamatabanerjee #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T21:09:00+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | मुसलमानों ने ममता बनर्जी के साथ खेला कर दिया ! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T21:11:56+00:00

'Operation Clean': पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, चुन-चुन कर पकड़े गए 72 इनामी बदमाश! Crime News | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T21:00:39+00:00

West Bengal Election Results: हार के बाद ममता का पहला वीडियो #mamatabanerjee #tmcvsbjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T21:02:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers